संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नम आंखो से हुई सेवानिवृत खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की विदाई

चित्र
नम आंखो से हुई सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की विदाई  सैकड़ो शिक्षको के नम हुई आंखे  लखनऊ ( सरोजिनी नगर )  शिक्षा खंड सरोजनी नगर मे खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन कंचन पाठक द्वारा किया गया । कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह अपनी पत्नी रामा देवी , बेटी प्रियंका , बेटे और दामाद के साथ सपरिवार उपस्थित रहे । शिक्षा खण्ड के समस्त शिक्षको के द्वारा पुष्प गुच्छ सामूहिक / व्यक्तिगत स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्ति की गयी । कई शिक्षको ने कविता और गीतो के माध्यम से अपने मन के भाव अभिव्यक्त किये । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने सभी शिक्षको कि हमेशा मदद करने और उनके हित के लिए चिंतित रहने वाले खंड शिक्षा अधिकारी के उनके निष्पक्ष कार्यों की प्रशंसा की तथा पूरे शिक्षा खण्ड के अभिभावक की तरह भावना रखने वाले अधिकारी कहते हुए सम्मानित किया । उन्होंने बताया की खंड शिक्षा अधिकारी महोदय कोरोना अवधि मे अक्सर बीमार शिक्षको के स्वास्थ्य के लिए अस्पताल और...

गिले शिकवे हो सब दूर नववर्ष सुख शान्ति समृद्धि शोहरत का बने तकदीर - निदेशक अब्दुलाह खान

चित्र
गिले शिकवे हो सब दूर नववर्ष सुख शान्ति समृद्धि शोहरत का बने तकदीर - निदेशक अब्दुल्लाह खान नाशिक - रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने देशवासियो को सुख शान्ति समृद्धि , शोहरत का दिली मुबारकबाद दिया । नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगल कामना करते हुए उन्होने कहा कि मानव समाज मे समरसता का माहौल बने , नववर्ष सबके लिए शुभ दिन लेकर आये , सभी लोगो को सौभाग्य के दिन नसीब हो । गिले शिकवा सब दूर हो , सद्भावना के साथ एकता भाईचारा जन - जन का ध्येय बने । राग - द्वेष से देश समाज दुनिया मुक्त हो । लोग खुशनुमा माहौल मे स्वास्थ्य लाभ को पाये प्रकृति की प्रतिकूलिता कही नजर न आये । निरोगी जीवन सुखमय जीवन का दिन रैन तकदीर बने ।

नववर्ष सुख शान्ति और समृद्धि लाये - सुरेश कुमार सरोज

चित्र
नववर्ष सुख शान्ति और समृद्धि लाये - सुरेश कुमार सरोज सन्त कबीर नगर - मंगल कामना के साथ जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को नववर्ष की हार्दिक शुभकामना दिया । उन्होने देश दुनिया को भी शुभकामना दिया , उन्होने कहा कि नववर्ष सुख शान्ति और समृद्धि लाये , ईश्वर सबके ऊपर कृपा दृष्टि बनाये । लोगो मे प्रेम बंधुत्व एवं भाईचारा बने लोग मिलजुल कर जीवन के पथ पर आगे बढ़े लोग विकास की ऊचाईयो को छुये । सबके लिए मंगल कामना करे , किसी से न कोई राग रहे न द्वेष रहे । किसी भी भांति के वैश्विक महामारी से देश दुनिया मुक्त रहे लोग स्वस्थ जीवन , सुखमय जीवन का लाभ उठाये । नववर्ष प्रकृति के लिए मंगलकारी सिद्ध हो , रंग - बिरंगी रचनाये मनोहर छटा बिखेरे । तीनो ऋतुये गर्मी , वर्षा , जाड़ा अपनी महत्ता मे रहे , समयानुसार आये और सबके लिए लाभप्रद सिद्ध हो ।

प्रतियोगिताओ की विजेता रही मूकबधिर प्रियंका हुई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित

चित्र
प्रतियोगिताओ की विजेता रही मूकबधिर प्रियंका हुई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित लखनऊ ( सरोजिनी नगर ) सरोजिनी नगर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरानपुर पिनवट मे राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । विद्यालय के सभी प्रतिभागी छात्र अध्यापक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बबीता ठाकुर द्वारा किया गया । तीन राउंड के क्विज प्रतियोगिता को डॉ संध्या द्विवेदी द्वारा संपन्न कराया गया । कार्यक्रम मे शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी , प्रकाश चंद्र  तिवारी , ए आर पी डॉ संध्या द्विवेदी , उदय प्रताप सिंह व निर्णायक मंडल मे सुमन दुबे , पूर्णिमा अग्रवाल व मीना सिंह के द्वारा बच्चो का चयन किया गया । इसके उपरांत चयनित बच्चो को पुरस्कृत किया गया व प्रतिभागी छात्रो को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापिका मीना सिंह , संकुल शिक्षक पूजा सक्सेना का विशेष योगदान रहा । संकुल शिक्षक डॉक्टर वंदिता सिन्हा द्वारा सभी अतिथियो को पुष्प भेंट किया गया । कार्यक्रम मे मनोज कुमार , कमलेश सिंह , पूनम यादव , कंचन गुप्ता , अनूप वर्मा , अनुराधा...

मनरेगा मजदूरो से भी कम है सोशल आडिट टीम सदस्यो का मेहनताना

मनरेगा मजदूरो से भी कम है सोशल आडिट टीम सदस्यो का मेहनताना सन्त कबीर नगर - जाने किस प्रतिफल को जायज मानते हुए नीति नियम बनाकर सामाजिक अंकेक्षण के सदस्यो का मेहनताना दो सौ रुपया तय करके पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत सोशल आडिट करवाया जा रहा है जो आज के महंगाई के जमाने मे 204 रुपया मनरेगा मजदूरो से भी कम है । मात्र दो सौ रूपये के हिसाब से दो दिन का भौतिक सत्यापन व एक दिन का बैठक कार्य 600 रुपये मे करना होता है जिसमे उन्हे दूरी भी तय करनी पड़ती है । जो आज के महंगे मोटरसाइकिल से आवागमन कही न कही महंगा सौदा है जो दिन ब दिन महंगे होते पेट्रोल से चलता है । वही मनरेगा मजदूरी के 5 किलोमीटर दायरे के बाहर मजदूरो को 10 प्रतिशत मजदूरी अतिरिक्त देने की व्यवस्था है । उल्लेखनीय है कि गांव से शहरो की ओर पलायन को रोकने तथा लोगो को उनके गांव मे ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा मे भारत सरकार द्वारा लागू किये गये महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम 2005 लोगो के काम मांगे जाने पर रोजगार की गारण्टी विधिक रूप से प्रदान करता है इस महत्वाकांक्षी योजना का क्रियांवयन पारदर्शिता , जन सहभ...

बीजेपी नेता को मिला विजयश्री का आशीर्वाद

चित्र
बीजेपी नेता को मिला विजयश्री का आशीर्वाद सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद )  खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के रौरापार मे चल रहे श्री मद्भागवत मे कथामृत का पान करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रबल दावेदार भावी प्रत्याशी राकेश मिश्र को व्यास पीठाधीश्वर ने विजयश्री का आशीर्वाद दिया ।  एवमस्तु कहते हुए श्री भगवताचार्य ने कहा कि जन कल्याणार्थ प्रयास सफल हो , ईश्वर ! आप को विजयश्री प्रदान करे ।  उल्लेखनीय है कि राकेश मिश्र विधानसभा 313 खलीलाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रबल दावेदार प्रत्याशी है । चूंकि अभी प्रत्याशी की घोषणा नही हुई है लेकिन विश्वास जताया जा रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव मे विधानसभा खलीलाबाद की जिम्मेदारी श्री मिश्र के कन्धे पर आने वाली है सूत्रो की माने तो श्री मिश्र के नाम पर मोहर लगने की पूरी सम्भावना है । श्री मिश्र किसी परिचय के मोहताज नही है उनका जीवन संघर्ष देश सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित है । समानता के भाव मे उनकी सोच सौहार्द और भाईचारे को बल दिया है । ऐसे मे अगर पार्टी विश्वास जताती है तो कोई गलती नही होगी । ...

जनसमर्थन की तरफ बढ़ रहा अरविन्द दुबे का कारवां

चित्र
जनसमर्थन की तरफ बढ़ रहा अरविन्द दुबे का कारवां बावन गांवो को झेलना पड़ता है बाढ़ का कहर सन्त कबीर नगर (मेहदावल ) समाजवादी पार्टी के भावी उम्मीदवार अरविन्द दुबे का जनसम्पर्क कारवां अपना छाप छोड़ता नजर आ रहा है । लोगो का मिलता जनसमर्थन चुनावी मजबूती देना शुरू कर दिया है । समाजवादी नीतियो को समझने मे तनिक भी देरी नही हो रही है । लोगो का मानना है कि जिस प्रकार समाजवादी नीतियां है उसके हिसाब से विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि अपनो के बीच का होना चाहिए । विधानसभा क्षेत्र का बावन गांव बाढ़ क्षेत्र मे आता है । इससे होने वाली तकलीफो एवं नुकसानो को भलीभांति वही जान व समझ सकता है जो अपनो के बीच का होगा । आज अगर विधानसभा क्षेत्र मे समस्याओ का जखीरा है तो इसकी वजह अपनो के बीच का प्रतिनिधि न होना है । आज समाजवादी पार्टी तले ऐसा अवसर आया है जब अपनो के बीच का कोई उम्मीदवार खड़ा हो रहा है ।

विधानसभा मेहदावल की जनता की उम्मीद के किरण है मदन नारायण सिंह

चित्र
विधानसभा मेहदावल की जनता की उम्मीद के किरण है मदन नारायण सिंह सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विधानसभा चुनाव के करीब होते दिन चुनावी सरगर्मी बढ़ा दिये है हर राजनैतिक पार्टियो के भावी प्रत्याशियो के प्रचार - प्रसार तेज हो गये है । लेकिन क्षेत्र की जनता की पसंद अगर कही नजर आ रही है तो वह है विधानसभा मेहदावल क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार मदन नारायण सिंह , जो विधानसभा क्षेत्र के हर भावी प्रत्याशियो पर भारी पड़ते नजर आ रहे है । इस पसंद के पीछे उनकी समाज के प्रति समर्पित भावना है जिसमे यथा समय मदद के बढ़ते कदम और विकास के प्रति गंभीरता है । बताया जाता है कि मदन नारायण सिंह एक ऐसे जमीनी नेता है जिनके अन्दर प्रतिनिधित्व की क्षमता समरसता के साथ है । विकास की उनकी सोच भविष्य को लेकर है । यही वह कारण है जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र मेहदावल मे मदन नारायण सिंह का एक बढ़ता जनाधार है । क्षेत्र के जिस भी ग्राम पंचायत , चौराहा , बाजार जा रहे है वहां के लोग समर्पित भाव से उनके साथ हो ले रहे है ।

एक शख्सियत अब्दुल्लाह खान भी

चित्र
एक शख्सियत अब्दुल्लाह खान भी पाई - पाई जोड़कर किया महल तैयार आज उसमे रह रहे है हजारो बेरोजगार महानता उनकी नही जो बनी बाजार और महलो मे पैदा होकर कुछ कर गुजरते है यह उनका सौभाग्य है महानता उनकी होती है जो खुद की दुनिया बसा कर कुछ कर गुजरते है । आज के आधुनिक दौर मे बिजनेस की प्राथमिकता इतनी है कि लोग अपनो के लिए भी वक्त निकाल नही पाते है उनके लिए प्रकृति प्रदत्त वक्त ( दिन और रात ) कम पड़ जाते है कंपनी आफिस फील्ड वर्क से लेकर बिजनेस की तमाम जिम्मेदारियां उन्हे घेरे रहती है । ऐसे मे अगर कोई बिजनेसमैन गरीब मजलूम के लिए वक्त निकाल कर खुद के साथ अन्य लोगो को साथ लेकर अगर सेवा मदद करता है तो निश्चित रूप से उसे किसी अवतार किसी महापुरुष किसी नेक दिल इन्सान किसी मसीहा किसी समाज सुधारक किसी समाजसेवी और ऐसे जाने कितने सम्मानजनक उपाधियो से नवाजा जाने लगता है । इतिहास भी इस बात का गवाह है जो लोग मानव समाज के लिए कुछ कर गये है उन्हे भगवान जैसे भावित भावो से देखा व जाना गया है । वे लोग किसी और मिट्टी के बने हुए रहे होंगे जो दुनिया के चकाचौध से दूर रहकर मानव समाज के लिए ऐतिहासक कार्य कर गये । इन्ही उपाधिय...

रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी ब्रांच आफिस ठाणे का हुआ उद्घाटन

चित्र
रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी ब्रांच आफिस ठाणे का हुआ उद्घाटन संघर्ष से ही सफलता की मंजिल मिलती है - अब्दुल्लाह खान मुबंई ( ठाणे ) " गांवो मे नये-नये उद्योग और रोजगार निर्माण करके गांवो को सम्पन्न और खुशहाल बनाना " के बहुउद्देशीय रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी का ब्रांच आफिस ठाणे का उद्घाटन हुआ । ब्रांच आफिस का उद्घाटन मदर इन ला ने फीता काटकर किया । दौरान उन्होने खुदा बरकत फरमाये , रहमोकरम की उसकी साया हमेशा साथ रहे की दुआओ से कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान को नवाजा । विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के रोजगार अध्यक्ष संजय पाटिल ने कहा कि कंपनी का ब्रांच आफिस खुलने से इस क्षेत्र को एक विशेष बल मिलेगा । इसके खुलने से हमारे बहुत से भाई बंधुओ को रोजगार का अवसर मिलेगा यहां से विकास का पथ प्रशस्त होगा । कंपनी द्वारा निर्मित अगरबत्ती , डेंगू डान आदि उत्पाद बहुत अच्छे है । रीलेक्सो अगरबत्ती की खुशबू बहुत बढ़िया है इससे स्फूर्ति और मन को शान्ति मिलती है । वातावरण मे इसकी कशिश उत्साह बढ़ाने का काम करती है । मै शुक्रगुजार हूं कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान साहब का कि वे हमारे क्षेत्र मे आये और इस...

जुमलेबाज योगी मोदी सरकार के झांसे मे न आये प्रदेश की जनता - राम अचल राजभर

चित्र
जुमलेबाज योगी मोदी सरकार के झांसे मे न आये प्रदेश की जनता - राम अचल राजभर सपा की विकासशील विजन को बीजेपी ने मिटाने का काम किया है - जय चौबे सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद )  विधानसभा 2022 के चुनाव की तैयारी मे लगी समाजवादी पार्टी के तत्वाधान मे जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण मे आयोजित सामाजिक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन हुआ । जिसकी सफलता मे प्रबल दावेदार सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे की अहम भूमिका रही । उनके संघर्षशील स्वभाव से प्रभावित रहने वाली जनता सैकड़ो की संख्या मे पहुंच कर भरपूर समर्थन किया और जीवंत जन समर्थन का उदाहरण देते हुए दुबारा विधायक चुने जाने की अपनी मंशा को जाहिर किया । मुख्य अतिथि रहे पूर्व कैबिनट मंत्री राम अचल राजभर ने बीजेपी सरकार को आड़ो हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी की योगी मोदी सरकार मे जुमलेबाजी के सिवा कोई विकास कार्य नही हुआ । जो कार्य हुआ वह पूर्व की समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव की सरकार की देन है जिसे रंगाई - पोताई करके बीजेपी सरकार ने श्रेय लेने का काम किया है । जनता हर तरफ से त्रस्त है न रोजी है न रोजगार है न नौकरी है । स्वास्थ्य , शिक्षा , विकास...

अपात्र बनते रहे पी एम आवास लाभार्थी और अधिकारी देखते रहे

चित्र
अपात्र बनते रहे पी एम आवास लाभार्थी और अधिकारी देखते रहे कमीशन बना रहा अपात्र को पी एम आवास का पात्र लाभार्थी !  सन्त कबीर नगर ( नाथनगर ) अपात्रो को आवास मिलता रहा और अधिकारी देखते रहे ऐसे मे अगर ये कहा जाय कि पी एम आवास का पात्र लाभार्थी कमीशन बनाने लगा है तो कोई अतिशयोक्ति नही होनी चाहिए । भले ही असमर्थ गरीब परिवार के लिए ग्रामीण पी एम आवास लाभ की योजना चलायी गयी है । मगर इसका लाभ ज्यादातर वे अपात्र लोग उठा रहे है जो संतोषजनक कमीशन देने मे समर्थ है ।  उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड नाथनगर के ग्राम पंचायत खरवनिया खुर्द मे प्रधानमंत्री आवास योजना (  ग्रामीण ) की ऐसी - तैसी ऐसा किया गया है कि पी एम आवास की पारदर्शी नीतियां बन्द कमरे मे घुट - घुट कर मर गयी है । जिसका खुलासा सामाजिक अंकेक्षण के भौतिक सत्यापन मे हुआ है । दिये गये प्रधानमंत्री आवास लाभ मे पात्रो की अनदेखी या यू कहिये कि उनके साथ अन्याय कर अपात्रो को इस कदर लाभ दिया गया है जो नियम तो नियम इंसानियत को भी शर्मिदा कर रही है । जो पात्र है वो पी एम आवास के एक ईट के लिए तरस रहे है और जो अपात्र है जिनके पास आठ - आठ कमरे क...

क्रिसमस त्योहार के पूर्व दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ आयोजन

चित्र
क्रिसमस त्यौहार के पूर्व दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ आयोजन  लखनऊ - मिशन पिंक के अन्तर्गत डां मिथिलेश सिंह व डाक्टर अनूप सिंह द्वारा क्रिसमस त्योहार के पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया मे सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन हुआ । जिसमे स्कूल के बच्चो को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई । कोरोना महामारी के दौरान किस प्रकार साफ - सफाई के द्वारा हम स्वस्थ रह सकते है इसके बारे मे डॉक्टर मिथलेश सिंह ने उच्च प्राथमिक स्कूल सरैया के बच्चो को बताया व मास्क वितरित किया गया । समय - समय पर साबुन से हाथ धो कर अथवा सैनिटाइजर के प्रयोग के द्वारा भीड़ - भाड़ की जगहो पर मास्क लगाकर ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है । बच्चियो को मेंस्ट्रूअल साइकिल और उससे होने वाली समस्याओ के बारे मे बताया साथ ही उस दौरान होने वाली समस्याओ का निदान भी बताया गया । किस प्रकार हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार लेकर बच्चो मे एनीमिया की समस्या को दूर किया जाता है और खान - पान मे क्या क्या होना चाहिए इसकी जानकारी दी गई । स्वास्थ्य शिविर मे बच्चो की स्वास्थ संबंधी जांच की गई तथा उन्हे उपयु...

किसान अगर अन्नदाता है तो व्यापारी भाग्यविधाता है - व्यापारी संदीप बंसल

चित्र
किसान अगर अन्नदाता है़ तो व्यापारी भाग्यविधाता है़ - व्यापारी संदीप बंसल व्यापारियो के खून चूसने का काम कर रही है केन्द्र प्रदेश की बीजेपी सरकार - पवन छापड़िया  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) उत्सव मैरेज हाल खलीलाबाद मे सैकड़ो गाड़ियो के काफिले के साथ हजारो की संख्या मे रोड शो करते हुए मण्डलीय व्यापारी महापंचायत का सफल आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापारी संदीप बंसल ने कहा कि हमारा भी सम्मान एक फौजी की तरह होना चाहिए एक आई ए एस की तरह होना चाहिए । किसान अगर अन्नदाता है़ तो व्यापारी भाग्यविधाता है़ । कोरोना काल ने दुनिया को बहुत बड़ी सच्चाई दिखायी है़ पैसा सब कुछ नही है़ लाकडाउन मे जनहित मे व्यापार वर्ग बढ़ - चढ़कर राशन आदि के माध्यम से जनसहयोग का काम किया है़ । व्यापारी वर्ग को छै बिन्दुओ पर ध्यान देना होगा । बहुराष्ट्रीय कंपनियो के आन लाइन व्यवस्था से व्यापार प्रभावित हो रहा है़ । बतौर पहचान उन्होने कहा कि हम लोग अपने नाम के आगे व्यापारी शब्द का प्रयोग करे , इस दौरान व्यापारी समाज के हित की जिम्मेदारी पवन छापड़िया के कन्धे पर रखते हुए सक्...