संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डिफाल्टर आवास लाभार्थियो से होगी धनराशि की रिकवरी = अपर जिलाधिकारी

चित्र
डिफाल्टर आवास लाभार्थियो से होगी धनराशि की रिकवरी - अपर जिलाधिकारी संत कबीर नगर = अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत धनराशि लेने के बाद आवास नही बनाने वाले लोगो की रिकवरी की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है । जिसमे खलीलाबाद के 233 , नगर पंचायत मेंहदावल के 86 , नगर पंचायत हरिहरपुर के 62 , नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के 108 एवं नगर पंचायत मगहर के 451 कुल 940 लाभार्थियो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत धनराशि प्राप्त करने के उपरान्त भी आवास नही बना रहे है , जबकि समय - समय पर डूडा के अधिकारी द्वारा मौखिक तौर पर एवं नोटिस के माध्यम से आवास बनाने हेतु निर्देश दिया जा चुका है । ऐसे डिफाल्टर लाभार्थियो को अंतिम मौका दिया जा रहा है कि एक सप्ताह के अन्दर कार्य प्रारम्भ कराये अन्यथा उनके खिलाफ सरकारी धन गबन हेतु प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिकवरी की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी । अपर जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया है कि ऐसे लोगो की सूची नगर पालिका / नगर पंचायत कार्यालय को नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी करा दिया जाये । ...

सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय . डां एहसान . डां पूजा को ब्राजील से मिली डाक्टरेट की मानद उपाधि

चित्र
सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय डा.एहसान, डा. पूजा को ब्राजील से मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि बधाई देने वालो का लगा तांता गोरखपुर = भारत सहित सम्पूर्ण विश्व मे सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय , प्रमुख , धराधाम इण्टरनेशनल के द्वारा सामाजिक सौहार्द को प्रचारित प्रसारित और स्थापित करने के लिए चलाये जा रहे अभियानो और प्रयासो के अध्ययन फलस्वरूप ब्राजील से डॉ. सौरभ पाण्डेय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है । इसी कड़ी मे धराधाम इण्टरनेशनल के माध्यम से विश्व मे शान्ति और सद्भाव के प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे वृहद कार्यक्रमो और आयोजनो का संज्ञान लेते हुए डॉ.एहसान अहमद को मानद डॉक्टरेट उपाधि एवम धराधाम के बैनर तले कला , सौन्दर्य और महिला सशक्तिकरण के लिए समय - समय पर भिन्न भिन्न क्षेत्रो मे कार्यशाला आयोजित करने चौपाल लगाने और विचार विमर्श कार्यक्रमों को दृष्टिगत करते हुए निदेशक भारत - यूवाईजी , यूनाइटेड यूथ गिल्ड लंदन एवम अध्यक्ष मदर टेरेसा फाउंडेशन मिसेज इंडिया 2019 डा.पूजा शैलेन्द्र निगम को  डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है । मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर तीनों विभूत...

जिले के विकास का रोड़ा बना अतिरिक्त प्रभार !

चित्र
जिले के विकास का रोड़ा बना अतिरिक्त प्रभार ! सन्त कबीर नगर = वैसे तो जिम्मेदारी के मायने मे विभिन्न पदो का सृजन और दायित्व बहुत मायने रखता है इससे जहां एक तरफ कार्यों की पारदर्शिता के साथ समयानुसार कार्य हो जाते है वही दूसरी तरफ दायित्व निर्वहन की कड़ी मे आत्मनिर्भरता और विश्वास को बल मिलता है , यही नही सम्बन्धित अधिकारी दायित्व मामले मे होने वाली शिकायतो का समयानुसार निस्तारण हो जाता है जिससे आम जनमानस मे सुशासन का विश्वास मजबूत होता है । लेकिन इसे शासन की कोई मजबूरी कहा जाय या जनपद का दुर्भाग्य कहा जाय । जनपद के विकास के दो महत्वपूर्ण पद परियोजना निदेशक डीआरडीए और उपायुक्त श्रम रोजगार ( मनरेगा ) का पद खाली चल रहा है ।  बताते चले कि विगत 30 अप्रैल 2022 मे डी सी मनरेगा उमाकांत त्रिपाठी अपने सेवाकाल को पूर्ण करते हुए सेवानिवृत हो गये वही अन्य प्रभार की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले डीआरडीए परियोजना निदेशक ( पी डी ) दुर्गादत्त शुक्ला 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत हो गये । जिससे दोनो पद " पांच महीने से परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं दो महीने से " उपायुक्त श्रम रोजगार ( मनरेगा ) का प...

पंचायत भवन धौरहरा के संचालन का लिया गया

चित्र
पंचायत भवन धौरहरा के संचालन का लिया गया जायजा सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) शासन की सुव्यवस्था की प्राथमिकता मे ग्राम पंचायत स्तर पंचायत भवन मे इंटरनेट वाईफाई की सुव्यवस्था मे  जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत धौरहरा मे स्थित पंचायत भवन के संचालन का जायजा लिया गया । जहां पंचायत सहायक द्वारा दायित्व निर्वहन करते हुए पाया गया । दौरान पंचायत सहायक से जानकारी भी ली गयी जिसे पंचायत सहायक द्वारा करके दिखाया गया । हालांकि निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन मे कुछ निर्माण कार्य अपूर्ण पाया गया जिसको संज्ञानता मे लेते द्वारा शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । इस अवसर पर सेक्रेटरी अमरनाथ गुप्ता , ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

सोशल आडिट बैठक कटिबंध मे मिली अनियमितता

चित्र
सोशल आडिट बैठक कटिबंध मे मिली अनियमितता सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत कटिबंध मे सोशल आडिट बैठक मे अनियमितता पाई गई है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2019 / 2020 खेलकूद के मैदान मे हुए मिट्टी पटाई कार्य का साइन बोर्ड नही पाया । जिसकी कीमत मे आहरित की गई पांच हजार रुपए की वसूली रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी । वही 2021/2022 के वित्तीय वर्ष मे एक ही परिवार के दो दो व्यक्तियो ( पति / पत्नी ) का जाबकार्ड पाया गया । जिसमे रंजीत सिंह जाबकार्ड संख्या 183 , अन्नू सिंह पत्नी रंजीत सिंह जाबकार्ड संख्या 184 पाया गया जिनके द्वारा किये गये  31 दिन की मनरेगा मजदूरी  6324 रुपये की वसूली रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी । इसी क्रम मे 14 दिन की मनरेगा मजदूरी 2856 रुपये की वसूली मे ( पति पत्नी ) सरिता मिश्रा जाबकार्ड संख्या 135 , देवेन्द्र मिश्रा जाबकार्ड संख्या 80 । 16 दिन मनरेगा मजदूरी 3264 रुपये की वसूली रिपोर्ट मे ( पति / पत्नी ) शकुंतला जाबकार्ड संख्या 200 , निरजेश सिंह जाबकार्ड संख्या 201 एवं 16 दिन की मनरेगा मजदूरी 3264 रुपये की वसूली रिपोर्ट मे जुगुल किशोर...

बिजली बिल भुगतान के लिए डीपीआरओ ने दिये निर्देश

चित्र
बिजली बिल भुगतान के लिए डीपीआरओ ने दिये निर्देश सन्त कबीर नगर = प्राथमिकता की दृष्टि मे सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतो मे बने पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयो मे प्रयोग हो रहे विद्युत के बिल के भुगतान के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने दिया निर्देश । किसी भी सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का बिजली बिल बकाया नही होना चाहिए । समय समय पर बिजली बिलो का भुगतान होते रहना चाहिए । सभी एडीओ पंचायतो को निर्देशित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि जिन सामुदायिक शौचालयो एवं पंचायत भवनो मे विद्युत कनेक्शन नही हुए है उसे करा लिया जाय ।

बिना भौतिक ज्ञान के पारित आदेश छोटे बच्चो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के सिवा और कुछ नही

चित्र
बिना भौतिक ज्ञान के पारित आदेश छोटे बच्चो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के सिवा और कुछ नही रीना त्रिपाठी लखनऊ = बेसिक शिक्षा विभाग में 15 जून से स्कूल खोल दिए गये है और इस भीषण गर्मी मे छोटे - छोटे बच्चो को बैठा कर पढ़ाने का आदेश देकर शिक्षको को 16 जून से विद्यालय खोलने को मजबूर किया गया । आये दिन कभी बच्चो के सर मे दर्द तो कही पेट मे दर्द और उल्टी के साथ बुखार आने की समस्या का सामना छोटे बच्चो को करना पड़ रहा है । कुल उपस्थिति का एक तिहाई बच्चे भी विद्यालय मे उपस्थित नही हो पाते , उनके परिवार के सदस्य बच्चो की बिगड़ती तबीयत से अलग परेशान हो रहे है ।बताते चले कि शायद शिक्षा विभाग या कहे बेसिक शिक्षा के इतिहास मे भी कभी जून मे विद्यालय खोलकर बच्चो को पढ़ाने का प्रावधान नही किया गया था । शिक्षा नीति बनाने वाले अफसर शाह जिन्हे नियम और कानून कई ऐसी युक्त ठंडे बड़े कमरो मे बैठकर बनाने और उसे क्रियान्वित करने का अंतर नही पता । ऐसा लगता है छोटे बच्चो के भविष्य और उनके स्वास्थ्य के नजरिए को ध्यान मे रखे बिना ही यह आदेश पारित कर दिया गया । भले ही विद्यालय का समय 7:30 से 12:30 रखा गया है पर यदि इस मही...

स्वामित्व योजनान्तर्गत 50 नागरिको को बांटी गयी घरौनी की प्रति

चित्र
स्वामित्व योजनान्तर्गत 50 नागरिको को बांटी गयी घरौनी की प्रति संत कबीर नगर = अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे राजस्व परिषद के स्वामित्व योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घरौनी प्रमाण - पत्र के वितरण के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ । जिसमे विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी तथा विधायक धनघटा गणेश चौहान मुख्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे जनपद के खलीलाबाद तहसील से दिवाकर पुत्र सूरज , रामवृक्ष पुत्र झकरी , पारसनाथ पुत्र कोठारी लाभान्वित हुए । कार्यक्रम मे ग्राम नगवा , तहसील खलीलाबाद के 50 नागरिको को माननीय मुख्य अतिथि गण द्वारा घरौनी की प्रति बांटी गई तथा स्वामित्व योजना अंतर्गत उद्देश्यो /लाभो को बताया । उक्त कार्यक्रम मे नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय गुप्ता , लेखपाल बुद्धि राम चौधरी , भूलेख लिपिक दुर्गा प्रसाद , ईडीएम राकेश कुमार , ग्राम प्रधान नगवा राम आशीष उपाध्याय तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

मानदेय भुगतान मे पिछड़े ब्लाको को सख्त आदेश

चित्र
मानदेय भुगतान मे पिछड़े ब्लाको को सख्त आदेश सन्त कबीर नगर = प्रदेश सरकार की बहुउद्देशीय सुव्यवस्था को देखने वाले केयर टेकर एवं पंचायत सहायको के मानदेय भुगतान को लेकर पिछड़े विकास खण्डो को सख्त निर्देश देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने एडीओ पंचायतो को दिशा निर्देश दिये है कि जल्द से जल्द सामुदायिक शौचालय के केयर टेकरो एवं पंचायत भवनो के पंचायत सहायको के मानदेय का भुगतान करवा दिया जाय । ताकि मानदेय को लेकर किसी प्रकार से दायित्व निर्वहन प्रभावित न हो ।  बता दे कि केयर टेकरो एवं पंचायत सहायको के मानदेय भुगतान की समीक्षा मे विकास खण्ड सांथा , विकास खण्ड बेलहर कला, विकास खण्ड हैसर एवं खलीलाबाद पिछड़ा हुआ है । जिसे संज्ञानता मे लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने संबंधित विकास खण्डो के एडीओ पंचायतो को सख्त आदेश देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द केयर टेकरो एवं पंचायत सहायको के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कर उसका रिपोर्ट प्रेषित करे , किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी ।

अपर जिलाधिकारी ने किया शहर के साफ सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण

चित्र
अपर जिलाधिकारी ने किया शहर के साफ - सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य के साथ आगामी बरसात के मौसम मे शहर मे जलभराव से निजात हेतु किये जा रहे प्रयासो का स्थलीय निरीक्षण किया । अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र मे कराये जा रहे कार्यो जैसे - मेहदावल बाईपास से नगर पालिक परिषद के मध्य बन रहे नाली , डाक बंगला के सामने , ईरम फर्नीचर के पास रेलवे लाइन के किनारे पोकलैण्ड से किये जा रहे नाले की सफाई एवं घोरखल रोड पर नगर पालिका के कर्मचारियो द्वारा किये जा रहे नाले की सफाई कार्यो की स्थिति एवं कार्य में प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।  अपर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि स्टेट ट्रान्सपोर्ट मेंहदावल बाईपास तक कच्चे नाले की खुदाई कार्य आगामी 30 जून 2022 तक प्रत्येक दशा मे करा लिया जाय । जिससे शहर मे जल जमाव की स्थिति न उत्पन्न होने पाये । ...

निष्प्रयोज्य से हो गये शौचालयो के लिए रेट्रोफिटिंग ( मरम्मत ) के लिए लाभार्थी करे आनलाइन आवेदन

चित्र
निष्प्रयोज्य से हो गये शौचालयो के रेट्रोफिटिंग ( मरम्मत ) के लिए लाभार्थी करे आनलाइन आवेदन सन्त कबीर नगर = शासन के आदेश एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के दिशा निर्देश अनुपालन की जानकारी मे स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार के सी मिश्र ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) फेज टू के क्रियान्वयन हेतु जारी गाइड लाइन 1040/33 _ 3_2021_116/2020 दिनांक 22 जून , 2021अंतर्गत ओ डी एफ की स्थिति को बनाये रखने के लिए गाइड लाइन के पारा संख्या_3 ( i i ) " पूर्व से निर्मित व्यक्तिगत शौचालय जो उपयोग मे न लाये जाने के वजह से अथवा अन्य तकनीकी कारणो से निष्प्रयोज्य से हो गये है उनके रेट्रोफिटिंग का कार्य किया जाना है यह कार्य वित्त आयोग के अंतर्गत उपलब्ध सैनिटेशन मद ( टाइड फण्ड ) की धनराशि से कराये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है । अनुपालन की दृष्टि मे उन्होंने कहा कि ( सीआरएसपी / टीएससी / एनबीए अंतर्गत ) निर्मित कराये गये जिन शौचालय के प्रयोग की स्थिति प्रभावित हो रही है वे उसके रेट्रोफिटिंग ( मरम्मत ) के लिए लाभार्थी पंचायती राज विभाग की वेबसाइट " https://sbm.gov.in/sbmphase2/homenew.aspx पर आनल...

चयनित ग्राम पंचायतो मे सोशल आडिट टीमो ने किया बैठक

चित्र
चयनित ग्राम पंचायतो मे सोशल आडिट टीमो ने किया बैठक सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) वित्तीय वर्ष 2019/2020 एवं 2021/2022 के सोशल आडिट के क्रम मे विकास खण्ड खलीलाबाद के चयनित ग्राम पंचायत गणसर पार , गोरयाभार एवं गिरधरपुर मे प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा का सोशल आडिट बैठक संपन्न हुआ । पांच सदस्यीय सोशल आडिट टीम द्वारा दो दिवसीय स्थलीय निरीक्षण के बाद ग्रामीणो के साथ बैठक किया गया एवं " पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही " के बहुउद्देशीय नीति की उन्हे जानकारी दी गई ।  इस अवसर पर बीआरपी चन्द्र प्रकाश , सदस्य टीम अष्टभुजा , अच्छे लाल , ओम प्रकाश , स्नेहलता सहित रोजगार सेवक , प्रधान पति सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे । सोशल आडिट टीम के साथ बैठक करते कोआर्डिनेटर देवेंद्र त्रिपाठी , रोजगार सेवक , प्रधान पति 

सोशल आडिट को लेकर डी डी ओ हुए सख्त भौतिक सत्यापन बैठक हो पारदर्शी

चित्र
सोशल आडिट को लेकर डी डी ओ हुए सख्त भौतिक सत्यापन बैठक हो पारदर्शी समय से जनता को कराये अवगत  सन्त कबीर नगर = विकास खण्ड बेलहर कला , पौली एवं खलीलाबाद मे चल रहे सोशल आडिट बैठक को लेकर जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सोशल आडिट निदेशालय की पारदर्शी , जवाबदेही एवं सहभागिता की नीति के तहत हो रहे सोशल आडिट बैठक का कर्तव्यता पूर्वक निर्वहन किया जाय , किसी भी प्रकार से दायित्व निर्वहन मे कोई कमी नही होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि गांव की जनता को समय से बैठक की जानकारी देते हुए उन्हे सोशल आडिट की महत्ता बताई जाय । टी ए , सेक्रेटरी, रोजगार सेवक , ग्राम प्रधान अपनी अपनी जिम्मेदारी को सुनिश्चित करते हुए सोशल आडिट बैठक मे अभिलेखो के साथ उपस्थित रहे ।

अमर शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के सम्मान मे स्मृति दिवस , श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ

चित्र
अमर शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के सम्मान मे स्मृति दिवस , श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ अमर शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी सा इतिहास दूसरा नही = रीना त्रिपाठी फतेहगढ़ = अमर शहीद मणीन्द्रनाथ बनर्जी के सम्मान मे स्मृति दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी सदर विधायक फर्रुखाबाद मुख्य अतिथि शैलेंद्र दुबे ऑल इंडिया पावर फेडरेशन के चेयरमैन , विशिष्ट अतिथि रीना त्रिपाठी महामंत्री भारतीय नागरिक परिषद तथा इतिहास विद रामकृष्ण राजपूत रहे । जिला जेल के  अधीक्षक भीम सेन मुकुंद , शैलेंद्र सिंह कमांडेंट होम गार्ड्स तथा शहर के अधिकांश गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बृज किशोर ने किया , कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद मणीन्द्रनाथ बनर्जी की प्रतिमा मे माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया इस अवसर पर जेल प्रशासन के बैंड द्वारा श्रद्धांजलि धुन का गान किया गया । स्मृति दिवस के अवसर पर स्मृति स्वरूप जामुन तथा पीप...

।। एक्सपोजर विजिट ।। जनपद को मिलेगा स्वच्छता का नया आयाम

चित्र
।। एक्सपोजर विजिट ।। जनपद को मिलेगा स्वच्छता का नया आयाम स्वच्छ भारत मिशन टू से प्रशिक्षित हुए अधिकारी कर्मचारी सन्त कबीर नगर = स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के तहत जनपद को अब एक नया आयाम मिलेगा । जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इंडियन डेवलपमेंट सेन्टर के द्वारा एक्सपोजर विजिट के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन मांडल ग्राम स्वच्छता नवावार प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र ग्राम आजमाबाद ब्लाक खुर्जा जनपद बुलंदशहर मे चल रहे स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के अंतर्गत एडीओ पंचायत सांथा , बेलहर कला , बघौली , मेहदावल , सेमरियावा , खलीलाबाद , नाथनगर , हैसर व पौली सहित जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन के सी मिश्रा , ब्लाक कोआर्डिनेटर व अन्य स्टाप सहित 44 सदस्यीय टीम के साथ ठोस तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की जानकारी प्राप्त की गई है । एक दिवसीय प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम मे विशेषज्ञ ट्रेनरो द्वारा दूषित पानी का डिसपोजल विषय सहित अन्य विषयो का विधिवत जानकारी प्राप्त किया गया है । उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के फेस 1 के तहत ग्राम पंचायतो मे शौचालयो के साथ सामुदायिक शौचालयो का निर्माण करा दिय...

।। भूसा चारा दाना दान ।। निराश्रित गोवंशो के भरण पोषण के लिए खुला एडीएम , सीवीओ के नाम संयुक्त बचत खाता

चित्र
।। भूसा चारा दाना दान ।। निराश्रित गोवंशो के भरण पोषण के लिए खुला एडीएम , सीबीओ के नाम संयुक्त बचत खाता  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्मानित जनपदवासियो से अपील की है कि जनपद मे स्थापित गोवंश आश्रय स्थलो मे संरक्षित निराश्रित गोवंश के भरण पोषण हेतु चारा , भूसा , दाना के लिए अपनी स्वेच्छा से  खाता का नाम ‘ गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन दान निधि ’ खाता संख्या - 41051545393  भारतीय स्टेट बैंक , शाखा - विकास भवन खलीलाबादֹ , संत कबीर नगर  आई.एफ.एस.सी. SBIN0011827  मे दान के रूप मे धनराशि जमा कर सकते है । उन्होंने बताया कि जनपद के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलो मे गोवंश के भरण पोषण एवं आपदा के लिये भूसा / दाना क्रय करने हेतु स्वेच्छा से दान दिये जाने के लिये उक्त बचत खाता अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त परिचालन मे खोला गया है । जिलाधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति नकद दान देना चाहते है , वे अपने विकास खण्ड के पशु चिकित्साधिकारी अथवा खण्ड विकास अधिकारी के पास धनराशि दान देकर रसीद प्राप्त कर सकते है ।

कार्यक्रम की सफलता पर कम्पनी निदेशक ने किया आभार व्यक्त

चित्र
कार्यक्रम की सफलता पर कम्पनी निदेशक ने किया आभार व्यक्त प्रेरणा के लिहाज से ऐसे और कार्यक्रम कराये जाय = अबदुल्लाह खान सन्त कबीर नगर = मीडिया के सम्मान मे आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन / मुशायरा को शान्ति पूर्वक सकुशल संपन्न होने पर कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव " सबा " व रमेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन बड़े अच्छे ढंग से हुआ । कार्यक्रम मे पत्रकार बंधुओ का शिरकत काबिले तारीफ रहा है , मेरा भी मनोबल बढ़ा है । कार्यक्रम मे जिस तरीके से गंगा जमुनी की तहजीब जीवंत रूप से देखने मे मिली है उस प्रेरणा के लिहाज से हमारी कोशिश होगी कि आगे और ऐसे कार्यक्रम कराये जाय ।  उल्लेखनीय है कि सेमरियावा के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण मे 13 जून को हुए रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी एल एल पी के बैनर तले प्रेस क्लब के सहयोग से मीडिया के सम्मान मे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन / मुशायरा एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । जिसमे देश के नामी गिरामी कवि और शायरो ने भाग लिया और अपनी देश भक्ति , स...

मां से अच्छी कोई औरत नही देखी मैने = डां कलीम कैसर

चित्र
मां से अच्छी कोई औरत नही देखी मैने = डां कलीम कैसर यहां इस शहर के बंगलो मे मेरा दम घुटा जाय ... = भोला नाथ त्रिपाठी सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण मे रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी बरगदवा कला के बैनर तले प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन / मुशायरा व मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार प्रजापति व श्रीमती श्रेया प्रजापति जनपद बस्ती रही एवं विशिष्ट अतिथि कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास रहे । डां कलीम कैसर , अजीत इलाहाबादी , भोला नाथ त्रिपाठी , डां एस एन श्रीवास्तव " बेचैन " , अम्बर बस्तवी , नुसरत अतीक , ताराचंद तन्हा , वसीम मजहर , तनवीर जलालपुरी , महमूद अहमद " महमूद " डां अजीत श्रीवास्तव , निशा सिद्धार्थनगरी आदि कवियो एवं कवियित्रियो ने काव्य पाठ किया । राष्ट्रीय कवि / शायर डां कलीम कैसर " ऐसे अल्लाह की रहमत नही देखी मैने , मां से अच्छी कोई औरत नही देखी मैने , कहां रहमत बरसती है खुदा जान लेता है , ये बच्चा मां को खुशबू से पहचान लेता है , ये मां भी बच्चो क...

आज होगा पत्रकारो के सम्मान मे कवि सम्मेलन / मुशायरा का आयोजन

चित्र
आज होगा पत्रकारो के सम्मान मे कवि सम्मेलन / मुशायरा का आयोजन सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) प्रेस क्लब अध्यक्ष व शायर / वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव  के कुशल नेतृत्व मे रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के बैनर तले सेमरियावा के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण मे आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन / मुशायरा का आयोजन आज होगा ।  शाम 7 बजे से आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन मे नामी गिरामी कवि , शायर व कवियित्री शिरकत करेंगे । निष्पक्ष पत्रकारिता के सम्मान मे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान द्वारा जनपद के सैकड़ो पत्रकारो को स्मृति चिन्ह , प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ।

सोशल आडिट बैठक का बनाया जा रहा है मजाक !

चित्र
सोशल आडिट बैठक का बनाया जा रहा है मजाक ! सोशल आडिट टीम को मीडिया से बचने की दी गई है नसीहत = सूत्र सन्त कबीर नगर = जनपद के विकास खण्ड बेलहर कला सहित खलीलाबाद मे हो रहे सोशल आडिट बैठक को सक्षम अधिकारी के निगहबानी मे मजाक बना दिया गया है । 2019/2020 व 2021/2022 के वर्षकाल मे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा से हुए लाभकारी विकासशील योजनाओ का बहुउद्देशीय नीति " पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही " के तहत तीन दिवसीय ( दो दिवसीय भौतिक सत्यापन एवं एक दिवसीय ग्रामीणो की मौजूदगी मे होने वाला बैठक ) का मजाक बना दिया गया है । एक तरफ जहां बिना अभिलेखो व सेक्रेटरी , टीए के गैर मौजूदगी मे भौतिक सत्यापन किया जा रहा है वही दूसरी तरफ सोशल आडिट बैठक नियमावली की धज्जियां उड़ाते हुए कागजी खानापूर्ति किया जा रहा है । जिसका खुलासा विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत चिलौना मे सोशल आडिट बैठक मे हुआ । जहां भौतिक सत्यापन करने पहुंची सोशल आडिट टीम मीडिया को जानकारी देने मे हीलाहवाली ही नही बल्कि" दिन मे तारे " देखते नजर आई । आये भी क्यो नही जिस सोशल आडिट टीम को तीन दिन एक वर्ष के कार्यकाल का...

समाज के उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के गणमान्य समाजसेवी हुए सम्मानित

चित्र
समाज के उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के गणमान्य समाजसेवी हुए सम्मानित मील का पत्थर साबित होगा  सम्मान समारोह = उदय राज तिवारी सन्त कबीर नगर = केन्द्र प्रदेश बीजेपी सरकार की उत्कृष्ट नीति प्रतिभा सम्मान  के क्रम मे बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे मुख्यालय स्थित बीजेपी कार्यालय पर प्रतिभा , सेवा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । इस दौरान सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के गणमान्य समाजसेवी सम्मानित हुए । अध्यात्म क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान के लिए कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास , शिक्षा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए वैभव चतुर्वेदी , गायकी के क्षेत्र मे योगदान के लिए गोरखनाथ मिश्रा , पत्रकारिता क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान के लिए हिंदी दैनिक ब्रह्म पुकारम के सम्पादक रमेश कुमार शर्मा , अरुण सिंह , साहिल खान , नीरज तिवारी , मोनू वर्मा आदि सम्मानित हुए । इसी क्रम मे मेडिकल सेवा , योग , कृषि , व्यापार आदि क्षेत्र के विशिष्ट योगदानियो का सम्मान हुआ । इस अवसर पर उदय राज तिवारी ने कहा कि यह सम्मान समारोह मील का पत्थर साबित होगा । आज के बदलते माहौल मे बी...