संदेश

सितंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जय प्रकाश यादव विशेष आमंत्रित सदस्य नामित

चित्र
जय प्रकाश यादव विशेष आमंत्रित सदस्य नामित गोरखपुर { सहजनवा } पीपी गंज निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश यादव को उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जय प्रकाश यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है । क्षेत्र मे लोगो मे खुशी की लहर है ।

।। सोशल आडिट ।। मनरेगा श्रमिको को पड़े रोजगार के लाले

चित्र
।। सोशल आडिट ।। मनरेगा श्रमिको को पड़े रोजगार के लाले सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत अगया, अशरफपुर व अहिरौली ग्राम पंचायत के श्रमिको को वित्तीय वर्ष 2022- 2023 के कार्यकाल मे रोजगार के लाले पड़ गये । सोशल आडिट के मुताबिक ग्राम पंचायत अशरफपुर मे 16 लाख 28 हजार 754 सौ रूपये की कुल व्यय राशि मे पंजीकृत 432 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 250 मनरेगा मजदूरो मे 5 परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे महज 4023 मानव दिवस का सृजन हुआ । जिससे 100 दिन के रोजगार गारंटी मे किसी श्रमिक को 100 दिन का रोजगार प्राप्त नही हुआ । मनरेगा गाइड लाइन उल्लघंन मे ग्राम प्रधान इन्द्रदेव यादव ने कहा कि तीन साल के मनरेगा गाइड लाइन अनुपालन के साथ ग्राम पंचायत का क्षेत्रफल छोटा है । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत अहिरौली मे कुल 8 लाख 38 हजार 368 सौ की कुल व्यय राशि मे पंजीकृत 356 श्रमिक के सापेक्ष सक्रिय 150 मनरेगा मजदूरो मे 3936 मानव दिवस सृजन मे 4 परियोजनाओ पर कार्य हुआ । प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगातार पड़ते शिकायती पत्र की वजह से ग्राम पंचायत के विकास को गति नही मिल रही है । इसी क्रम मे ग्राम पंचाय...

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति व भारत समृद्धि के सौजन्य से संगोष्ठी का आयोजन हुआ

चित्र
सर्वजनहिताय संरक्षण समिति व भारत समृद्धि के सौजन्य से संगोष्ठी का आयोजन  *जहाँ भी अन्याय , जुल्म और अनाचार है उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज भगत सिंह है : जन्म जयन्ती पर आयोजित संगोष्ठी मे याद किये गए भगत सिंह :* रीना त्रिपाठी  लखनऊ = शहीद ए आजम भगत सिंह की जन्म जयन्ती पर भारत समृद्धि एवं सर्वजनहिताय संरक्षण समिति के तत्वावधान मे आज भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन का स्मरण किया गया और शहीदों के सपनो के भारत विषयक संगोष्ठी मे जीवन्त परिचर्चा हुई |  आशियाना मे आयोजित  संगोष्ठी " शहीदो के सपनो का भारत " मे मुख्य वक्ता ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे थे |  संगोष्ठी की अध्यक्षता राजकुमार शुक्ला ने की और संचालन  सर्वजनहिताय संरक्षण समिति की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी के मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि श्याम जी त्रिपाठी रहे ।  मुख्य वक्ता शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि भगत सिंह के स्मरण का अर्थ है हर क्षेत्र , हर दल और विचार में घुसी जातीय विद्रूपताओं व् संकीर्णताओं को अपने व्यवहार से ख़त्म करे , दह...

जनहित कार्य ने किया ग्राम प्रधान को शिकायती जांच के कटघरे मे खड़ा !

चित्र
जनहित कार्य ने किया ग्राम प्रधान को शिकायती जांच के कटघरे मे खड़ा ! सन्त कबीर नगर { सेमरियावा / बघौली } जनहित मे कार्य व पीड़ित का सहयोग करना ग्राम प्रधानो को भारी पड़ता नजर आ रहा है । जिसका उदाहरण विकास खण्ड सेमरियावा का ग्राम प्रधान सुजिया एवं विकास खण्ड बघौली का ग्राम प्रधान बसडीला है । जिनके द्वारा जनहित मे कार्य एवं पीड़ित का मदद करना भारी पड़ गया । एक तरफ ग्राम प्रधान सुजिया को गड़ही के अवैध कब्जे की जमीन पर बतौर जनहित जल निकासी हेतु नाला खुदाई का कार्य मंहगा पड़ गया । वही दूसरी तरफ पीड़ित दो महिलाओ का मदद करना ग्राम प्रधान बसडीला को भारी पड़ गया । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुजिया की माने तो ग्राम पंचायत मे 33 बिंदुओ की जांच शिकायतकर्ता के बदले की भावना से प्रेरित है । गड़ही के अवैध कब्जे की जमीन पर जल निकासी की सुव्यवस्था मे नाला खुदाई कार्य अवैध कब्जाधारी के रिश्तेदार ग्राम पंचायत बसडीला निवासी यार मोहम्मद को रास नही आया और बदले की भावना मे गांव मे हुए विकास कार्यो मे 33 बिंदुओ पर शिकायत कर जांच करवाया गया है । इसी क्रम मे ग्राम प्रधान बसडीला हबीबुर्रहमान की माने तो उनके ग्राम पंच...

।। जवाब तलब ।। बीडीओ को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध किये जाने पर जेडीसी ने मांगा जवाब

चित्र
।। जवाब तलब ।। बीडीओ को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध किये जाने पर जेडीसी ने मांगा जवाब किस नियम आधार पर किया गया जिला मुख्यालय से सम्बद्ध ? बस्ती/सन्त कबीर नगर = खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर अमरेश सिंह चौहान एवं खण्ड विकास अधिकारी बेलहर कला रामानन्द वर्मा को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किये जाने पर संयुक्त विकास आयुक्त ( जेडीसी ) बस्ती मण्डल पद्मकांत शुक्ल ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिला विकास अधिकारी से जवाब मांगा है । जिला मुख्यालय से सम्बद्ध किये जाने पर सवालिया लहजे मे अविलम्ब स्थिति स्पष्टीकरण मे अधोहस्ताक्षरी जवाब मांगा है । उन्होंने लिखा है कि खण्ड विकास अधिकारियो को किस नियम एवं आधार पर जिला विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है । क्या खण्ड विकास अधिकारी का पद जिला विकास अधिकारी कार्यालय मे सृजित है । यदि पद सृजित नही है तो वेतन का भुगतान किस आधार पर हो रहा है । उल्लेखनीय है कि विगत माह ट्रांसफर प्रक्रिया मे खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर अमरेश सिंह चौहान एवं खण्ड विकास अधिकारी रामानन्द वर्मा बेलहर कला को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है । ...

ग्राम पंचायत थरौली से बैरंग लौटी सोशल आडिट टीम

चित्र
ग्राम पंचायत थरौली से बैरंग लौटी सोशल आडिट टीम सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत थरौली से सोशल आडिट टीम बैरंग लौट गई । सोशल आडिट टीम के मुताबिक ग्राम प्रधान द्वारा सामाजिक अंकेक्षण मे किसी भी प्रकार का सहयोग नही किया गया । जिससे सोशल आडिट का खुली बैठक नही हो सका । टीम द्वारा बताया गया कि परियोजनाओ के दो दिन के भौतिक सत्यापन मे भी ग्राम प्रधान द्वारा कोई सहयोग नही किया गया । जिससे परियोजनाओ के भौतिक सत्यापन मे सोशल आडिट टीम को हलकान होना पड़ा ।  सोशल आडिट टीम के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 के कुल 4 लाख 2 हजार 483 रूपये की व्यय राशि मे कुल 5 परियोजनाओ का आडिट होना था , जिसमे 2 चकरोड व 3 मेढ़बंधी था । तकनीकि सहायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव , आशुतोष शर्मा के अलावा सचिव का भी सहयोग उपेक्षित रहा ।

पौधो का शत - प्रतिशत जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करे अधिकारीगण = जिलाधिकारी

चित्र
पौधो का शत - प्रतिशत जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करे अधिकारीगण - जिलाधिकारी वृक्षारोपण , पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण समिति की हुई बैठक संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता मे जिला वृक्षारोपण , जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे । बैठक मे प्रभागीय वनाधिकारी पी.के. पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि कई विभागो द्वारा वृक्षारोपण के उपरान्त जियो टैगिंग नही कराया गया है । जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग कराते हुए अपलोड कर दिया जाये , अऩ्यथा की दशा में यह माना जायेगा कि सम्बन्धित विभाग द्वारा वृक्षारोपण नही कराया गया है । ऐसी दशा मे सम्बन्धित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए रिकवरी की कार्यवाही की जायेगी । कुछ विभागो द्वारा सम्पूर्ण जियो टैगिंग नही कराये जाने पर शत - प्रतिशत जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिये गये । जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियो को लगाये गये वृक्षो की देखभ...

।। स्वच्छता ही सेवा ।। " कचरा मुक्त भारत " पखवाड़ा दिवस प्रारम्भ

चित्र
।। स्वच्छता ही सेवा ।। " कचरा मुक्त भारत " पखवाड़ा दिवस प्रारम्भ  सन्त कबीर नगर = स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) उत्तर प्रदेश के आदेश अनुपालन मे जन आन्दोलन के उत्सव के दृष्टिगत " स्वच्छ भारत दिवस ( एसबीडी ) " के रूप मे 2 अक्टूबर के अवसर पर 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक कचरा मुक्त भारत पखवाड़ा दिवस मनाया जायेगा । उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि एसएचएस - 2023 की थीम " कचरा मुक्त भारत है जिसका उद्देश्य दृश्यमान साफ सफाई और सफाई मित्रो के कल्याण व समृद्धि से सम्बन्धित है । विगत वर्षो की तरह स्वच्छता गतिविधियो की भावना स्वैच्छिकता / श्रमदान से है । इस स्वच्छता पखवाड़े मे विशेषकर ऐसे सार्वजनिक स्थानो पर जहां लोगो को आवागमन बहुतायत मे होता है । जैसे - बस स्टैण्ड , रेलवे स्टेशन , पर्यटन स्थल , चिड़ियाघर , राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य ऐतिहासिक स्मारक , नदियो के किनारे घाट , नालिया और नाले आदि पर साफ सफाई की गतिविधियां संचालित की जानी है । पर्यावरण एवं वन विभाग अंतर्गत चिड़ियाघरो राष्ट्रीय उद्यानो , वन्यजीव अभयारण्यो आदि संरक्षित क्षेत्र...

ग्राम पंचायत श्री नगर मे अस्सी हजार की होगी रिकवरी

चित्र
ग्राम पंचायत श्री नगर मे अस्सी हजार की होगी रिकवरी सन्त कबीर नगर { मेहदावल } विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत श्री नगर मे पीएम आवास एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे सोशल आडिट कर रही टीम को मनरेगा परियोजना मे अस्सी हजार रुपये का भ्रष्टाचार मिला है ।  टीम बीआरपी बालमुकुंद द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 मे हुए 17 लाख 92 हजार 566 रूपये की कुल व्यय राशि मे 18 परियोजनाओ पर हुए चकरोड , वृक्षारोपण एवं मेढ़बंधी के क्रियान्यवन मे 80 हजार रूपए का भ्रष्टाचार मिला है जिसकी रिकवरी की रिपोर्ट लगाई जायेगी । सोशल आडिट के खुली बैठक मे उपस्थित ग्रामीण महिलाओ द्वारा जाब कार्ड की मांग के साथ बताया गया कि हम लोगो को न 100 दिन का रोजगार मिल रहा है और न ही हम लोगो को बैक एकाउंट के माध्यम से मजदूरी का भुगतान हो रहा है । महिला श्रमिको ने बताया कि हम लोगो को कैश मजदूरी दिया जाता है । ग्राम पंचायत के कुल 11 सदस्यो मे महज 3 महिला सदस्य उपस्थित रही । जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली खुली बैठक का स्पष्टीकरण नही हो सका । रोजगार सेवक के सेवन रजिस्टर मे महज 1 जाब...

सोशल आडिट के विश्वसनीयता को नगण्य कर रहे अधिकारी !

चित्र
सोशल आडिट के विश्वसनीयता को नगण्य कर रहे अधिकारी ! सन्त कबीर नगर { मेहदावल } सामाजिक अंकेक्षण की विश्वसनीयता मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत जन जागरूकता के साथ योजनाओ के शत - प्रतिशत  क्रियान्वयन मे सोशल आडिट टीमो द्वारा आडिट तो किया जा रहा है । लेकिन सोशल आडिट के मूल उद्देश्य के मुताबिक अगर देखा जाय तो सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा सामाजिक अंकेक्षण की विश्वसनीयता को भरसक प्रयास मे प्रभावित करने मे कोई कोर कसर नही छोड़ा जा रहा है ।  उल्लेखनीय है कि प्रखंड मेहदावल क्षेत्र के साड़े खुर्द मे वित्तीय वर्ष 2022 - 23 के 30 लाख 55 हजार 392 रुपए की व्यय राशि मे 20 परियोजनाओ तथा ग्राम पंचायत पेड़ारी कला मे 28 लाख की व्यय राशि मे 31 परियोजनाओ का ऑडिट किया गया । इसी क्रम मे सोशल आडिट टीमो द्वारा साड़े कला , रक्शा एवं रानीपुर मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया । लेकिन ग्राम पंचायत साड़े कला एवं साड़े खुर्द के तकनीक सहायक राम बेलास के अलावा किसी भी ग्राम पंचायत मे न तो टीए नजर आये और न ही सचिव नजर आये जिससे इनके द्वारा सोशल आडिट को जो सहयोग मिलना चाहिए वह नही मिल पाया । यही नह...

।। विद्युत कटौती ।। विधायक अनिल त्रिपाठी ने की ऊर्जा मंत्री से शिकायत

चित्र
।। विद्युत कटौती ।। विधायक अनिल त्रिपाठी ने की ऊर्जा मंत्री से शिकायत  त्राहिमाम कर रही जनता अधिकारी नही सुन रहे फरियाद  जीवन यापन सहित शिक्षा दीक्षा हुई प्रभावित  सन्त कबीर नगर { मेहदावल } पिछले एक महीने से विद्युत कटौती विधानसभा क्षेत्र मेहदावल समस्या का सबब बन चुका है । जीवन यापन से लेकर बच्चो की शिक्षा दीक्षा पूरी तरह से प्रभावित हो रही है । आम जनमानस की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा ऊर्जा मंत्री से लेकर चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड उत्तर प्रदेश शासन को बतौर कार्यवाई विद्युत विभाग कर्मचारी एवं अधिकारी तथा सुचारू रूप विद्युत व्यवस्था लिखित शिकायत की गई है ।  आम जनमानस की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए उन्होने लिखा है कि पिछले एक महीने से विद्युत कटौती हो रही है जनता त्राहिमाम कर रही है । विद्युत आपूर्ति न होने के कारण आम जनमानस मे रोष व्याप्त है तथा जीवन यापन मे काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है । भीषण विद्युत कटौती के कारण बच्चो के शिक्षा दीक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियो ...

परसा पाण्डेय मे हुआ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन

चित्र
परसा पाण्डेय मे हुआ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन  सन्त कबीर नगर { मेहदावल } प्रखण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत परसा पाण्डेय , परसा चौबे एवं पटवरिया मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । उक्त ग्राम पंचायतो मे सोशल आडिट टीम द्वारा ग्रामीणो के साथ खुली बैठक कर परियोजनाओ के भौतिक सत्यापन के साथ सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे संवाद किया गया । ग्राम पंचायत परसा पाण्डेय टीम बीआरपी सत्यभामा द्वारा 2022 - 2023 वित्तीय वर्ष के कुल 16 लाख 96 हजार 971 रूपये की व्यय राशि हुए 12 परियोजनाओ का आडिट किया गया । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत परसा चौबे मे टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा वित्तीय वर्ष की 37 लाख 45 हजार 200 रूपये की व्यय राशि मे 33 परियोजनाओ का आडिट किया गया । इसी तरह ग्राम पंचायत पटवरिया मे टीम बीआरपी बालमुकुंद द्वारा आडिट किया गया । जानकारी देते हुए टीम द्वारा बताया गया कि अब्दुल कादिर की अध्यक्षता मे 2022 - 2023 वित्तीय वर्ष के 32 लाख की व्यय राशि के कुल 23 परियोनाओ का आडिट किया जा रहा है । इस अवसर पर रोजगार सेवक सत्य प्रकाश चौबे , ग्राम प्रधान ओम प्रकाश चौबे , रोजगार सेवक आनन्द कुमार , ग्र...

नावध व नारायनपुर का दुबारा होगा भौतिक सत्यापन = जिला विकास अधिकारी

चित्र
नावध व नारायनपुर का दुबारा होगा भौतिक सत्यापन = जिला विकास अधिकारी  सन्त कबीर नगर = प्रखण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत नावध एवं नारायनपुर मे हुए विगत दिन दर्जनो परियोजनाओ के बगैर भौतिक सत्यापन के सोशल आडिट के मामले को संज्ञानता मे लेते हुए जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी ने कहा कि परियोजनाओ का पुन: सत्यापन किया जायेगा । उल्लेखनीय है कि पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे पीएम आवास { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 का सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । जिसमे टीम द्वारा उक्त ग्राम पंचायतो के दर्जनो परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन किये बिना ही खुली बैठक कर सोशल आडिट कर दिया गया था । जिससे न केवल सोशल आडिट की विश्वसनीयता प्रभावित होती देखी गई बल्कि शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे परियोजनाओ की प्राथमिकता भी प्रभावित होती हुई दिखाई पड़ी ।

।। प्राथमिकता ।। स्टेडियम ओपन जिम के लिए ढूढ़ी जा रही जमीन

चित्र
।। प्राथमिकता ।। स्टेडियम ओपन जिम के लिए ढूंढ़ी जा रही जमीन युवाओ मे खेल उत्कृष्टता को लेकर 20 जनपदो मे शामिल हुआ जनपद सन्त कबीर नगर = ग्रामीण अंचल मे रह रहे युवाओ मे खेल उत्कृष्टता लाने एवं परम्परा गत खेलो को बढ़ावा देने की शासन की प्राथमिकता मे प्रदेश के 20 जनपदो मे शामिल जनपद सन्त कबीर नगर ग्रामीण स्टेडियम / ओपन जिम से लाभान्वित होगा ।  युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने को लेकर शासन गम्भीर है । प्रदेश मे कुल 20 जनपद ऐसे है जहां पर युवा कल्याण विभाग के नाम कोई ग्रामीण स्टेडियम निर्मित नही है । जिसमे जनपद सन्त कबीर नगर भी है ।  उन्होने बताया कि प्रांतीय रक्षक दल / विकास दल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश के शासनादेश के अनुपालन मे जमीन की तलाश तहसील स्तर पर की जा रही है । जनपद के तीनो तहसील खलीलाबाद , मेहदावल व धनघटा मे जमीन तलाश की जा रही है ।  क्षेत्रफल के हिसाब से कम से कम 3 एकड़ समतल भूमि होना चाहिए जहां जमीन मिल जायेगी वहां स्टेडियम / ओपन जिम का निर्माण कार्य किया जायेगा । उन्होंने बताया कि स्टेडियम / जिम नि...