संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भौतिक सत्यापन के बीच हुआ सोशल आडिट ब्लाक इंट्री कांफ्रेंस

चित्र
भौतिक सत्यापन के बीच हुआ सोशल आडिट ब्लाक इंट्री कांफ्रेंस  सन्त कबीर नगर { मेहदावल } ग्राम विकास की मुख्य कड़ी मे पीएम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा परियोजनाओं के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन सहभागिता के मूल उद्देश्य मे होने वाली सोशल आडिट के प्रति जिम्मेदारी की गंभीरता मे कर्त्तव्य परायणता किस हद तक काम कर रही हैं । इसका उदाहरण न केवल तकनीकी सहायको की उदासीनता मे भौतिक सत्यापन सहित नामित पर्यवेक्षक की गैर मौजूदगी मे बेपरवाही मे होने वाली खुली बैठक है । जहां महज बतौर पारदर्शिता कहां से कहां तक के परियोजना नाम की जानकारी मे परियोजनाओं की शत - प्रतिशत क्रियान्वयन संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही और ग्रामीणों की जन सहभागिता का मोहर लगा रहा हैं वही इसके पूर्व होने वाली सोशल आडिट ब्लाक इंट्री कांफ्रेस भौतिक सत्यापन के समय बीच हो रहा है । उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड मेहदावल मे भौतिक सत्यापन के समय बीच खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे सोशल आडिट ब्लाक इंट्री कांफ्रेंस संपन्न हुआ । जबकि देखा जाय तो जारी कैलेंडर के मुताबिक सोशल आडिट प्रारंभ तिथि 28.6.2025 हैं और बैठक ...

गंगागंज मिनी स्टेडियम मे योग सेमिनार का हुआ आयोजन

चित्र
गंगागंज मिनी स्टेडियम मे योग सेमिनार का हुआ आयोजन  लखनऊ = गंगागंज में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम नागेश कुमार वर्मा अध्यक्ष पतंजलि योग समिति गंगा गंज के द्वारा कराया गया । जिसमें मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अध्यक्ष एसी एस टी आयोग बैजनाथ रावत, लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्य,  ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा,  जिला महामंत्री राजकुमार और हजारों की संख्या में योग प्रशिक्षुओ ने उपस्थित हो पतंजलि योगपीठ के योग गुरु के निर्देशन में योग को सहजता से किया ।  वरिष्ठ प्रशासक अवनीश अवस्थी ने सभी को बताया कि योग आज सकारात्मक ऊर्जा के स्थानांतरण हेतु बहुत आवश्यक है अतः सभी को सरकार के आयोजनों तथा स्वयं के प्रयासों के द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए । बेटियों को पढ़ाई लिखाई और संस्कारों के साथ योग की भी शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए । शुगर बीपी जैसी बीमारियां हर घर में आम होती जा रही हैं जिन्हे योग से ही हटाया जा सकता है । वही एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि गांव की महिलाओं और बेटियों को योग से जोड़कर अपनी दिनचर्या को स्फूर्तिपूर्ण बन...

कथित सत्यापन मे हुआ आडिट !

चित्र
कथित सत्यापन मे हुआ आडिट ! सन्त कबीर नगर ( बघौली ) पीएम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा योजना की चल रही शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे  पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन सहभागिता के उद्देश्य मे सोशल आडिट औपचारिकता के अलावा कुछ भी नही । इसका मूल उद्देश्य कही भी नजर नही आ रहा है । चार दिन का समय होते हुए भी बिना सत्यापन के परियोजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का मोहर लग रहा है ।  जबकि देखा जाय तो मीडिया रिपोर्ट्स के साथ हालिया मे 14 जिला स्तरीय अधिकारियों के औचक निरीक्षण मे बड़े पैमाने पर मस्टररोल के मुताबिक न तो मनरेगा मजदूर मिले थे और न ही कार्य होना पाया गया था । वही सूत्रों की माने तो ब्लाक स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों के बीच 25 से 30 प्रतिशत कमीशन लेने की बाते अक्सर सुर्खिया बटोरती रहती हैं । ऐसे मे सोशल आडिट टीमो द्वारा चार दिन के कार्यकाल मे बिना सत्यापन के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन का आडिट कैसे सकुशल संपन्न हो रहा है ? ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि नामित पर्यवेक्षक और जिला विकास अधिकारी के होते कथित सत्यापन मे पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन सहभागिता का सोशल आडिट का मोहर कैसे लग रहा है...

सोशल आडिट के खुली बैठक का आयोजन हुआ

चित्र
सोशल आडिट के खुली बैठक का आयोजन हुआ  सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) ग्राम पंचायत पकड़ी आराजी मे सोशल आडिट की खुली बैठक का आयोजन हुआ ।  बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अयूब द्वारा किया गया । सोशल आडिट की खुली बैठक की जानकारी मे बीआरपी ज्ञान सिंह द्वारा परियोजनाओं की पारदर्शिता और उसकी जिम्मेदारी मे अधिकारियों की जवाबदेही तथा लोकतांत्रिक रूप से ग्राम विकास मे सहयोग की अपेक्षा मे जन सहभागिता की विस्तृत जानकारी दी गई । उन्होंने कहा कि सोशल आडिट यानि की सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत मे होने वाले विकास कार्यों पर ग्रामवासियों का सहयोग अपेक्षित है और उसकी जानकारी मे जैसा कि "हमारा पैसा, हमारा हिसाब" का नारा है के उद्देश्य मे व्यय राशि सहित प्रत्येक ग्रामवासी को जानने का हक है । वित्तीय वर्ष 2024-25 के कुल 52 लाख 59 हजार 395 रूपये की व्यय राशि मे 34 परियोजनाओ पर कार्य हुआ है,  तथा 17 पीएम आवास लाभार्थी को मजदूरी का भुगतान हुआ है । रोजगार के क्रम मे श्रमिकों को कुल 13338 मानव दिवस का सृजन हुआ है । इस अवसर पर ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक माया प्रजापति, टीम सदस्य अर्जुन पाण्डेय, फू...

नवागत डीडीओ का हुआ स्वागत

चित्र
नवागत डीडीओ का हुआ स्वागत सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष व ब्लाक कोआर्डिनेटर सेमरियावा राजकुमार द्वारा हार्दिक अभिनंदन के साथ पुष्पगुच्छ देकर नवागत जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी का स्वागत किया गया । इससे पूर्व श्री त्रिपाठी संबद्ध कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश रहे । इस अवसर पर ब्लाक कोआर्डिनेटर देवेंद्र पति त्रिपाठी खलीलाबाद, ब्लाक कोआर्डिनेटर बघौली अखिलेश शर्मा, बीआरपी संतोष पाण्डेय मौजूद रहे ।