संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

।। रेड अभियान ।। 7 लोगो पर हुआ एफआईआर एवं 32 बकायेदारों के कटे कनेक्शन

चित्र
।।रेड अभियान।। 7 लोगों पर हुआ एफआईआर एवं  32 बकायेदार के कटे कनेक्शन प्रत्येक फीडर पर फीडर मैनेजर की हुई नियुक्ति फीडर स्तर पर तय होगी जवाबदेही सन्त कबीर नगर = प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आज दिनांक 27.08.2025 को हैंसर क्षेत्र में आज बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया । बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार के नेतृत्व में हैंसर फीडर के हैंसर समेत कई गाँवो में आज बिजली विभाग की 5 टीमों ने सुबह से ही  चेकिंग शुरू कर दी गई जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा । बिजली चेकिंग में करीब 7 उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़े गये जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जा रही है ।इसके अतिरिक्त  करीब 32 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गयी जिनके ऊपर लगभग 8 लाख का बिजली बिल बकाया था । चेकिंग के दौरान करीब ₹ 9.27 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी । बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि आज पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की 5 टीमों को चेकिंग में लगाया गया था । उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर...

डीडीओ के निरीक्षण मे टीए सचिव रहे गायब अभिलेखों मे मिली भारी खामियां

चित्र
डीडीओ के निरीक्षण मे टीए सचिव रहे गायब अभिलेखों मे मिली भारी खामियां   सन्त कबीर नगर ( मेहदावल/अमरेश दर्पण ) चूंकि एक दशक से ऊपर से हो रही प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण )  एवं मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन मे वित्तीय अनियमितता/भ्रष्टाचार के रोकथाम परियोजनाओं की पारदर्शिता जिम्मेदारो की जवाबदेही एवं ग्रामीणों की जन सहभागिता मे होने वाली सोशल आडिट के मूल उद्देश्य की पूर्ति अभी कोसो दूर नजर आ रही हैं । होवे भी क्यों नहीं जब जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी के निरीक्षण मे भी तकनीकी सहायक, सचिव अनुपस्थित मिल रहे हैं । उल्लेखनीय है कि प्रखंड के ग्राम पंचायत रानीपुर मे सोशल आडिट की खुली बैठक का निरीक्षण करने पहुंचे जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी द्वारा पूछे जाने पर सोशल आडिट टीम द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी । डीडीओ द्वारा अभिलेखों की जांच मे बड़ी खामियां नजर आई । परियोजना से संबंधित अभिलेखों पर किसी भी हस्ताक्षर पर दिनांक दर्शाया हुआ नही मिला । इसी क्रम मे 2 लाख 14 हजार की फाइल पर न तो दिनांक मिला और न ही हस्ताक्षर मिला, और...

डीडीओ के निरीक्षण सूचना को दरकिनार कर चलती बनी सोशल आडिट टीम !

चित्र
डीडीओ के निरीक्षण सूचना को दरकिनार कर चलती बनी सोशल आडिट टीम ! धर्मेंद्र त्रिपाठी सन्त कबीर नगर ( नाथनगर ) अपनी जिम्मेदारियों के साथ आदेशों के अनुपालन की अधिनस्थों में कितनी जिम्मेवारियां बची हैं ? इसका उदाहरण ग्राम पंचायत गौरा खुर्द मे सोशल आडिट करने वाली टीम हैं जो जिला विकास अधिकारी के पूर्व निरीक्षण सूचना को दरकिनार करते हुए नौ दो ग्यारह हो गई । निरीक्षण करने गए जिला विकास अधिकारी को न तो सोशल आडिट टीम मिली और न ही तकनीकी सहायक व सचिव मिले ।  उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 की कुल 59 लाख 17 हजार 393 रूपये की व्यय राशि मे 52 परियोजनाओं ( 20 मेढ़बंधी/समतलीकरण, 5 तालाब खुदाई जिसमे 1 श्रीराम सिंह के खेत मे तालाब खुदाई कार्य, 3 इंटरलॉकिंग 1 नाली निर्माण 2 वृक्षारोपण, 10 से 25 जुलाई तक मे 4 कृषि मार्ग पर मिट्टी कार्य, 17 पीएम आवास (ग्रामीण) तथा 7 परियोजना सामग्री जिसमे 4 परियोजना मे 4 - परिवहन खर्च 95882 ) की पारदर्शिता, जवाबदेही और जन सहभागिता को सुनिश्चित करने के संबंध मे वित्तीय अनियमिता/ भ्रष्टाचार के रोकथाम की सोशल आडिट न केवल बेपरवाही के भेंट चढ़ती हुई नजर आ रही हैं बल्कि...

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

चित्र
देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान    नाशिक = अक्सर हम अपनी उम्मीदों को पूरा होना देखना चाहते हैं लेकिन क्या कभी उन उम्मीदों को अपनी उम्मीदों की तरह देखने की हिमाकत करते हैं जो देश की स्वतंत्रता के पीछे पूर्वजों ने की है ? यह एक सवाल नही है बल्कि देश की स्वतंत्रता की पुकार है । जिसे आज हम आपसी भाईचारे की दृष्टि से देखना बन्द कर रहे हैं । देश की स्वतंत्रता के पीछे जो उम्मीदे हमारे पूर्वजों ने किया था क्या उसे स्वतंत्रता की दृष्टि से हम देख रहे हैं ? हमे स्वंतत्रता को सिर्फ इस निगाह मात्र से नही देखना चाहिए जो आजादी का प्रतीक हैं इसे पूर्वजों के उन बलिदानो के रुप मे देखना चाहिए जिसमे लोकतंत्रात्मक गणराज्य की उम्मीदें थीं । उक्त बातें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कही ।  उन्होने कहा कि बेशक हम समाज की अवधारणा मे सामुदायिक रूप से अलग-अलग पहचान रखते हैं लेकिन जब उन्नति का विचार करते हैं तब हमे एकमात्र मार्ग मेहनत का ही दिखाई देता है जब हम सुख शान्ति का विचार करते हैं तब हम...

रिलेक्सो निदेशक ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चित्र
रिलेक्सो निदेशक ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  नाशिक= स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अवसर हम सबके जीवन के लिए गौरव का दिवस हैं । इसे बड़े ही धूमधाम से भाईचारे के माहौल मे मनाये । पूर्वजों के बलिदानो से मिली स्वतंत्रता को बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी देशवासियों की हैं ।

100 वर्ष पूर्व की क्रांति गाथा सुन रोमांचित हो गए लोग

चित्र
100 वर्ष पूर्व की क्रान्ति गाथा सुन रोमांचित हो गए लोग रीना त्रिपाठी लखनऊ = सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के तत्वावधान में आज केकरी क्रांति के ट्रेन एक्शन घटना स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने ट्रेन एक्शन घटनास्थल पर खड़े होकर लोगों को 100 वर्ष पूर्व की घटना का वृत्तान्त सुनाया । शैलेंद्र दुबे ने कहा की यह वह ऐतिहासिक स्थल है जहां पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चन्द्र शेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह, राजेन्द्र लाहिड़ी और अन्य क्रांतिकारियों ने 08 डाउन सहारनपुर पैसेंजर की चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और ब्रिटिश सरकार का खजाना अपने कब्जे में ले लिया ।  उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक घटना थी जिसके बिना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम लिखा ही नहीं जा सकता । पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाकउल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी को फांसी की सजा सुनाई जबकि उन्होंने किसी की हत्या नहीं की थी ।  ब्रिटिश जज ने अपने फैसले में लिखा कि इन लोगों ने किसी की हत्या नहीं की है फिर भी हम इन्हें इसलिए फां...

एक ही क्वालिटी की इंटरलॉकिंग की दो फर्म से आपूर्ति !

चित्र
एक ही क्वालिटी की इण्टरलॉकिंग की दो फर्म से आपूर्ति ! सन्त कबीर नगर ( सांथा ) एक ही क्वालिटी की इंटरलॉकिंग की आपूर्ति मे दो फर्म का उपयोग क्यों किया गया ? यह तो संबंधित अधिकारी ही बता सकते हैं । लेकिन जानकारो की माने तो एक ही सामग्री की आपूर्ति दो फर्म से नही हो सकता हैं टेंडर उसी फर्म का स्वीकार होता हैं जिसका सबसे कम दर होता हैं । उल्लेखनीय हैं कि विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत महला मे वित्तीय वर्ष 2023- 24 की तीन इण्टरलॉकिंग की परियोजना मे प्रयोग हुए इण्टरलाकिंग मे एक ही क्वालिटी की इण्टरलाकिंग मे दो फर्म से सामग्री आपूर्ति का रिकार्ड के साथ कार्य स्थल पर प्रयोग होना दिखाई दे रहा है ।  जिसमे मनरेगा योजना के तहत 14355 के इंटरलॉकिंग प्रयोग मे पीडब्ल्यूडी से पंचायत भवन तक व 8620 इंटरलांकिग प्रयोग मे पंचायत भवन से नोहर के खेत तक इंटरलॉकिंग परियोजना मे अभिनव ट्रेडर्स एंड सप्लायर्स फर्म से सामग्री आपूर्ति का रिकॉर्ड प्राप्त हो रहा हैं तथा इन दोनों परियोजना के बीच पंचायत भवन के सामने इण्टरलॉकिंग की परियोजना मे 1 लाख 26 हजार 720 रूपये की राशि मे पंद्रहवां वित्त से स्टार इंटरप्राइजेज फ...