दिव्यांगो मे ट्राई साइकिल , व्हीलचेयर , ब्लाइंड स्मार्ट केन एवं वैशाखी वितरण किया गया
दिव्यांगो मे ट्राई साइकिल , व्हीलचेयर , ब्लाइंड स्मार्ट केन एवं वैशाखी वितरण किया गया संत कबीर नगर = विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व विधायक धनघटा गणेश चौहान के कर कमलो द्वारा आज विकास भवन प्रांगण मे दिव्यांगज़नो को 40 ट्राइसाइकल , 17 व्हीलचेयर , 4 ब्लाइंड स्मार्ट केन , 10 बैसाखी का वितरण किया गया । विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग जनो हेतु किए गये सार्थक प्रयासों के बारे मे बताया गया । विधायक ने दिव्यांगो को पेंशन , दुकान निर्माण एवं संचालन हेतु लोन के बारे मे जानकारी प्रदान की गई । विधायक धनघटा गणेश चौहान ने सभी दिव्यांगो को सहायक उपकरण यथा ट्रायसाइकल , व्हील चेयर , ब्लाइंड स्मार्ट केन एवं बैसाखी के बारे मे बताया गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा वृहद् स्तर पर दिव्यांगो को उपकरण प्रदान किया जा रहा है ताकि उनको शशक्त बनाया जा सके । इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव , ज़िला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार , दिव्यांग विभाग के सभी कार्मिक एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सभी कार्मिक उपस्...