संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिस दिन साहित्य का दामन छूट जायेगा मानवी मूल्यो का हास हो जायेगा = अबदुल्लाह खान

चित्र
जिस दिन साहित्य का दामन छूट जायेगा मानवी मूल्यो का हास हो जायेगा = अबदुल्लाह खान  फरिश्तो से बेहतर है इन्सान होना = प्रोफेसर विशिष्ट   गोरखपुर = साहित्य मानव जीवन की विधा है ये हमे जीवन के आयामो का आईने की तरह दर्शन करवाता है । जीवन के पहलू से जिस दिन साहित्य का दामन छूट जायेगा उस दिन मानव जीवन के मूल्यो का हास हो जायेगा उक्त बाते " एहसास का दर्पण " के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने कही । उन्होने कहा कि जीवन से साहित्य का उसी तरह से नाता है जिस तरह से रूह से जान का नाता है । जिन्दगी के कीमती वक्त मे साहित्य के लिए कोई एक वक्त जरूर सुनिश्चित होना चाहिए , तमाम व्यस्तताओ के बावजूद पुस्तक पढ़ने का हमारा एक घण्टे का वक्त निर्धारित है मै नियमित एक घण्टे पुस्तक पढ़ता हूं । इसके पूर्व साहित्य जगत को असीम योगदान देने के निसबत उन्होंने " एहसास का दर्पण " काव्य संग्रह लेखिका शायरा नुसरत अतीक गोरखपुरी को बुलंदी की आरजू मे मुबारकबाद दी । इसी क्रम मे फारूक जायसी ने नुसरत अतीक को नज्म पेश करते हुए कहा कि नायाब नगीना है सुलगते एहसा...

विकास के मुद्दे पर चुनाव और दरकार मे प्राथमिकता !

चित्र
विकास के मुद्दे पर चुनाव और दरकार मे प्राथमिकता ! सन्त कबीर नगर = विकास का मंजिल न जाने कितना दूर है कि उसके ठिकाने तक प्राथमिकता वाले जन प्रतिनिधियो को पहुंचने मे पांच साल का कार्यकाल भी कम पड़ जा रहा है ।  उल्लेखनीय है कि तमाम जन प्रतिनिधित्व और पांच साल के विकास के बाद भी विकास के मुद्दे पर होने वाले चुनावो का सिलसिला जारी है । जनपद के एक नगर पालिका के साथ सात नगर पंचायतो मे होने वाले नगर निकाय चुनाव मे एक बार फिर विकास की प्राथमिकता मे उम्मीदवारो द्वारा चुनाव लड़ा जा रहा है । चुनाव जीतने की कवायद मे लगे राजनैतिक पार्टियो एवं निर्दल प्रत्याशियो के दावे है कि वे प्राथमिकता की दृष्टि से चहुंमुखी विकास करेगे । इससे पूर्व के जीते हुए प्रत्याशियो के यही दावे थे । लेकिन चहुंमुखी विकास की प्राथमिकता की उक्त दृष्टि से देखा जाय तो राह चलने के लिए न सड़को की स्थिति ठीक है न जल निकासी मे साफ - सुथरी नालियो की व्यवस्था है न पात्र परिवार व्यक्तियो मे लाभकारी योजनाओ का दस्तक है और न ही अन्य विकासशील लाभकारी योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन के साथ उज्जवल भविष्य की जननी प्राथमिक स्तर के शिक्षा की दु...

।। साहित्य ।। एहसास का दर्पण का लोकार्पण समारोह का होगा आयोजन

चित्र
।। साहित्य ।। एहसास का दर्पण का लोकार्पण समारोह का होगा आयोजन  गोरखपुर = यासमीन शरीफ वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान मे 30 अप्रैल ( रविवार ) 2023 समय 11 बजे " प्रगति इन होटल " विजय चौक मे नुसरत अतीक गोरखपुरी द्वारा रचित चौथा काव्य संग्रह " एहसास का दर्पण " लोकार्पण समारोह का आयोजन होगा ।  जिसका लोकार्पण पद्यम श्री आचार्य विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी , रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान , डां कासिम खुर्शीद , आई ए एस डां अखिलेश मिश्र विशेष सचिव उच्च शिक्षा , जनाब फारूक , जनाब महमूद खान महमूद जी के करकमलो द्वारा किया जायेगा ।  कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि शायर डां कलीम कैसर द्वारा किया जायेगा । शोभांवित अतिथि के तौर पर देश के जाने - माने कवि शायर प्रो वशिष्ट , डां विनय आशू , जनाब सुलेमान , पवन कुमार सबा , डां आर के राय , दीपक गोस्वामी , अनिता पाल सिंह , डां सरला शर्मा , डां हेमा पाण्डेय , श्यामा पाठक , अमरनाथ जायसवाल , डां अशफाक आदि की गरिमामयी उपस्थिति होगी ।

।। नगर निकाय ।। चुनौतियो मे मतदाता !

चित्र
।। नगर निकाय ।। चुनौतियो मे मतदाता ! विकास के मुद्दे पर होती है जीत  सन्त कबीर नगर = विकास के मुद्दो पर होने वाले चुनावो के जीत की चुनौतिया करवट बदलने लगी है जो मशक्कत की चुनौतियां उम्मीदवारो की होती थी अब वह मतदाताओ के लिए होने लगी है । विकास के मुद्दे की निगाह - ए - परिवर्तन से इनके द्वारा चुने गये प्रत्याशियो की हाले बयां देखा जाय तो चुनौतियो के बीच वोटरो की वोटिंग दिखाई देती है । इनके द्वारा किया गया मतदान बेपनाह के हवाले से होती हुई दिखाई देती है जो किन्ही न किन्ही विभिन्न मजबूरियो के गलियारे के सिहरन मे हुई होती दिखाई देती है । वैसे ये कंपकपाती सिहरन कुछ भी नही है सत्ता के लक्ष्य से लक्षित राजनैतिक पार्टियां इनसे कही अधिक सिहरन से ठिठुरी हुई दिखाई देती है जो पार्टी से जुड़े हुए लोगो के वर्षो का समर्पण भाव दिखाई नही देता है जब इन्हे टिकट देने का समय आता है तब इनके हाथ ऐसे कांप जाते है जैसे किसी बहुत बड़े भूल का आभास होने पर पछतावे का एहसास होता है , नतीजतन बाजी ऐसे जन भी मार ले जाते है जिन्हे विपक्ष के राग अलापने का महारत हासिल हुई रहती है । बहरहाल लोकतंत्र के मौलिक अधिकार की ...

पृथ्वी दिवस को बनाये मानवता की रक्षा हेतु नशा मुक्त दिवस

चित्र
पृथ्वी दिवस को बनाये मानवता की रक्षा हेतु नशा मुक्त दिवस रीना त्रिपाठी लखनऊ = 22 अप्रैल को दुनिया भर मे पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व पृथ्वी दिवस के रूप मे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है  । आइए मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करे , पञ्च तत्वो की रक्षा करे ।  पृथ्वी के पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु लोगो को जागरुक करे । पृथ्वी के अस्तित्व से ही यहां रहने वाले सभी जीव जंतुओ का अस्तित्व है । पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है जहां जीवन पाया जाता है इसी मे लगभग चौदह करोड़ साल पहले डायनासोर जैसी विशालकाय प्रजातियो ने राज किया है । डायनासोर शाकाहारी , मांसाहारी , शांत और उग्र कई तरह के पाए जाते थे । यदि छः करोड़ पचास लाख साल पीछे का इतिहास का पता करे तो हम पाते है एक उल्कापिंड जब मेक्सिको की खाड़ी के पास आकर पृथ्वी पर गिरा तो पैंतीस हज़ार डिग्री सेंटीग्रेड की ऊर्जा वाला भयंकर विस्फोट हुआ , लगभग दस हाइड्रोजन बम के विस्फोट के बराबर विस्फोट जहां ग्यारह पॉइंट पांच तीव्रता का भूकंप उत्पन्न कर गया , तो वही सुनामी की लहरो ने समुद्रो को उथल पुथल कर रख दिया । ज्वालामुखी आग उगलने लगे , भयंकर रेडिएशन से सभ...

इबादत ए पाक ईद उल फितर दुनिया को अमन शान्ति दे = अबदुल्लाह खान

चित्र
इबादत ए पाक ईद उल फितर दुनिया को अमन शान्ति दे = अबदुल्लाह खान  इंसानियत के रास्ते मुहब्बत की जिन्दगी इबादत की पहचान बनती है  नाशिक = रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान द्वारा इबादत ए पाक ईद उल फितर की मुबारकबाद दी गई । उन्होने कहा कि ईद उल फितर कायनात के मालिक अल्लाह के इबादत का त्योहार है । पूरी कायनात को परवर दिगार आलम की रहमत ए पनाह सुकून प्राप्त हो । लोगो मे आपसी भाईचारे का माहौल कायम हो , लोग मिलजुल कर अमन शान्ति मे जीवन का गुजर बसर करे और इंसानियत की नेमत मे उस परवर दीगार की सरपरस्ती का हर पल एहसास करते रहे । इंसानियत के रास्ते मुहब्बत की जिन्दगी इबादत की पहचान बनती है ।

योजनाओ के क्रियान्वयन के साथ जन समस्याओ का निदान हमारी प्राथमिकता = शिव प्रसाद त्रिपाठी

चित्र
योजनाओ के क्रियान्वयन के साथ जन समस्याओ का निदान हमारी प्राथमिकता = शिव प्रताप त्रिपाठी  नैतिकता मे होती है पार्टी की हर जिम्मेदारियो का निर्वहन    सन्त कबीर नगर ( बखिरा ) जन कल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन के साथ जन समस्याओ का निदान हमारी प्राथमिकता है उक्त बाते नगर पंचायत क्षेत्र जसवल भरवलिया निवासी भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास की जन कल्याणकारी नीतियो का अनुकरण करने वाले जमीनी स्तर से जुड़े बेहतर छवि के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार शिव प्रसाद त्रिपाठी ने कही । उन्होने कहा कि अगर हमे अवसर मिला तो नव सृजित नगर पंचायत बखिरा के विकास मे किसी प्रकार की कोताही होने नही पायेगी । मूल रूप से पीतल की नगरी बखिरा को मुरादाबाद की तरह उन्नत कारोबार के साथ जल निकासी की व्यवस्था , रास्तो का निर्माण कार्य किया जायेगा । इसी क्रम मे पार्टी द्वारा दी गई तमाम जिम्मेदारियो का निर्वहन का जिक्र करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियो का नैतिकता पूर्ण निर्वहन किया जाता रहा है और किया जा रहा है । जन कल्याणकारी नीतियो को जन जन तक पहुंचाने के साथ स्वच्छ भा...

प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे हुआ चहक कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे हुआ चहक कार्यक्रम का आयोजन चहकेगा बाल मन तभी चहकेगा विद्यालय का प्रांगण   लखनऊ ( सरोजनी नगर ) प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द के प्रांगण मे ए.आर.पी उदय प्रताप सिंह की देखरेख मे चहक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम मे निपुण कक्षा प्रभारी शिक्षिका नसीम सेहर , प्रधानाध्यापिका आभा रानी शुक्ला , शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी , सरिता यादव सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे ।  कक्षा एक के नवीन नामांकित बच्चो के अभिभावको को शामिल किया गया । कार्यक्रम के तहत अभिभावको के सामने बच्चो द्वारा कविता पाठ , कहानी सुनाना , रोल प्ले आदि का प्रदर्शन किया गया । इसके अलावा खेल , विज्ञान से संबंधित गतिविधियां और एक से दस की संख्या से संबंधित विभिन्न पैटर्न की पहचान बच्चों के द्वारा की गई । अपने द्वारा रंगों से बनाए गए छोटे - छोटे चित्र बच्चो ने दिखाए । नई पहल " चहक - चिल्ड्रन हैप्पीनेस इन एंबियंस एंड एक्वायरिंग नॉलेज " एक तरह की अभिभावक - शिक्षक बैठक आहूत की गई , जिसमे माता - पिता को शिक्षिका नसीम सेहर  द्वारा स्कूल मे अपने बच्चे द्वारा की गई प्रगति के बारे मे जानक...

सहयोगियो के साथ विधायक गणेश चौहान ने बुझाई आग

चित्र
सहयोगियो के साथ विधायक गणेश चौहान ने  बुझाई आग  क्षतिपूर्ति की राशि अविलंब उपलब्ध कराये अधिकारी = गणेश चौहान सन्त कबीर नगर (धनघटा ) यह और बात है कि जन प्रतिनिधित्व अब उदासीनता के दामन मे सिमटता जा रहा है लेकिन उसके प्रतिनिधित्व का वजूद अभी कायम है भले ही यदा कदा ही नजर आता है । जिसका उदाहरण युवा बीजेपी विधायक गणेश चौहान है जो न केवल अपनी बखूबी जिम्मेदारी मे विकास का खाका तैयार कर रहे है बल्कि विषम परिस्थिति मे विधानसभा क्षेत्र का ध्यान भी रख रहे है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के नोकता कठैचा के सिवान मे अचानक लगी आग की सूचना मिलते ही युवा विधायक गणेश चौहान द्वारा मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम किया गया । इस जनहित के जिम्मेदारी भरे नेक काम मे सहयोगी शुभम पाण्डेय , जनार्दन यादव , राजेन्द्र राय , विजय शंकर राय , विजय चौहान , राम भजन उपाध्याय , अनिल अग्रहरि आदि द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । तदुपरांत नुकसान का जायजा लेकर किसानो के क्षतिपूर्ति के क्रम मे संबंधित अधिकारियो को क्षतिपूर्ति राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया । ...