संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

चित्र
शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) भारतीय किसान यूनियन पीडीए पूर्वांचल संगठन प्रभारी व वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद यादव ने शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । उन्होने कहा कि शारदीय नवरात्र का महापर्व न केवल अध्यात्म का स्वरूप हैं बल्कि मातृ भक्ति का सूचक है । पर्व को आदि जगद् जननी के भाव मे निष्ठा पूर्वक मनाये । इस मातृ भक्ति के महापर्व को कटिबद्धता स्वरूप जीवन में उतारे और मां की सेवा करें ।

।। हाईटेक नर्सरी ।। टमाटर, बैगन, गोभी, मिर्च के पौधे उपलब्ध

चित्र
।। हाईटेक नर्सरी ।। टमाटर, बैगन, गोभी, मिर्च के पौधे उपलब्ध किसान स्वयं के बीज देकर करा सकते हैं जमाव  संत कबीर नगर = जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया है कि उद्यान विभाग के अंतर्गत 2 हाईटेक नर्सरी स्थापित की गयी हैं तथा वर्तमान में दोनों ही उत्पादन का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहली नर्सरी कृषि विज्ञान केंद्र बगही विकास खंड पौली में स्थापित की गयी है जबकि दूसरी राजकीय बाग घोरहट विकास खण्ड नाथनगर में स्थापित है। दोनों केंद्र वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 1.5 लाख पौधों का उत्पादन कर चुके हैं। दोनों केंद्रों पर किसान स्वयं का बीज देकर जमाव करा सकते है अथवा उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए बीज से तैयार पौधे प्राप्त कर सकते हैं। यह पौधे राजकीय दर पर उपलब्ध कराये जाते हैं। उन्होंने बताया कि हाईटेक नर्सरी से किसी भी मौसम में पौधे तैयार कराया जा सकता है, जिससे अगेती खेती करने वाले कृषकों को समय से पौधे प्राप्त हो जाते हैं। वर्तमान में टमाटर, बैगन, गोभी, मिर्च, गेंदा के पौधे केंद्र द्वारा उत्पादित किया गया है।  इच्छुक कृषक बंधु किसी भी क...

डीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

चित्र
डीडीओ ने किया औचक निरीक्षण  संत कबीर नगर  ( नाथनगर ) वित्तीय वर्ष 2024 - 25 की चल रहे विकासखंड नाथनगर में सोशल ऑडिट की खुली बैठक का जिला विकास अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होने ग्राम पंचायत मोलनापुर व महुली खास मे आयोजित हुई सोशल आडिट की खुली बैठक का निरीक्षण किया ।दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी ग्रामीण के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है । इससे पूर्व ग्राम पंचायत मोलनापुर में ब्लाक कोऑर्डिनेटर सांथा शालिनी त्रिपाठी द्वारा खुली बैठक में ग्रामीणों को सोशल ऑडिट की जानकारी देने के साथ परियोजनाओं की ऑडिट की गयी । इसी क्रम में ग्राम पंचायत महुली खास में बीआरपी राकेश कुमार मिश्रा द्वारा बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों को परियोजनाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ जन सहभागिता की जानकारी देते हुए ऑडिट किया गया । इस अवसर पर प्रभारी जिला कोआर्डिनेटर राजकुमार, ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार, ग्राम प्रधान, टीम सदस्य राम फिकर, उर्मिला, राम सजीवन आदि मौजूद रहे ।

वैश्विक स्तर पर बनाए पहचान

चित्र
वैश्विक स्तर पर बनाए पहचान  नाशिक = एमआईएम एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2025 का एमआईएमए एक्सपो के आयोजन की तैयारी जोरो पर है । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एमआईएमए के सहायक निदेशक/ रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि एमआईएमए एक्सपो 2025 का एक बृहद व्यापारिक कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो नौ से बारह अक्तूबर तक चलेगा । यह आयोजन उभरते उद्यमियों के लिए बहुत ही खास है ।  खासकर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए जिनके सफलतम व्यापारिक क्षेत्र का एक सुदृढ़ प्लेटफार्म है । जिससे वो बड़े आत्मविश्वास के साथ नेटवर्किंग क्षेत्र का उपयोग कर सकेंगे । यह आयोजन नए बाजारों मे और उभरते उद्योगो मे निवेश का अवसर प्रदान करेगा । इसके लिए तीन सौ अधिक स्टाल्स लगाए जाएंगे । जिससे इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोटिव, टेक्सटाइल और टेक्नोलाजी जैसे क्षेत्रों के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित होगी । उभरते क्षेत्रो पर विशेष ध्यान देते हुए इलेक्ट्रिक वाहन ( ई वी ) और कृत्रिम बुद्धिमता ( ए आई ) जैसे नवीन क्षेत्रो पर विशेष तौर पर फोकस किया जाएगा । सभी स्टाल्स मे बिजली, सुरक्षा और सफाई ...

उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए व्यापारिक अवसरों का महाकुंभ

चित्र
उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए व्यापारिक अवसरों का महाकुंभ नाशिक ( महाराष्ट्र ) मुस्लिम इंडस्ट्रीज एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआईएमए 2025 उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है ।  यह भव्य व्यापारिक प्रदर्शनी 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक अशोका रोड-वडाला रोड जंक्शन, नासिक में आयोजित होगी । जो सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगी । इस आयोजन का उद्देश्य व्यवसायियों को नए बाजारों में प्रवेश, नेटवर्किंग, और उभरते उद्योगों में निवेश के अवसर प्रदान करना है । विविध उद्योगों के प्रदर्शन मे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित होंगी । प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहन ( ईवी ) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ) जैसे नवीन क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा ।   देशभर के उद्योगपतियों और खरीदारों के साथ विशेष सत्र, जो उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों को व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का मौका देंगे ।  प्रारंभिक स्टॉल बुकिंग पर विशेष छूट की व्यवस्था है । विशेष छूट ...

एक दिन को प्रभावित कर किया गया इंट्री कांफ्रेंस

चित्र
एक दिन को प्रभावित कर किया गया इंट्री कांफ्रेंस ! सन्त कबीर नगर ( सांथा ) जिम्मेदारियों मे उदासीनता का आलम इस कदर हो गया है जैसे वह किसी दिवा स्वप्न का हिस्सा हैं ।  पीएम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा के तहत हुए कार्यों के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे वित्तीय अनियमितता/भ्रष्टाचार के रोकथाम मे ग्राम वासियों मे जन सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए परियोजनाओं की पारदर्शिता मे संबंधितो की जवाबदेही मे होने वाली चार दिवसीय ( तीन दिन भौतिक सत्यापन एवं एक दिन खुली बैठक ) सोशल आडिट की प्रक्रिया प्रभावित होती हुई नजर आ रही हैं । विकास खण्ड में सोशल आडिट प्रारंभ होने से पूर्व इंट्री कांफ्रेंस का आयोजन सोशल आडिट के निर्धारित चार दिवसीय कार्यक्रम को प्रभावित करके किया जा रहा हैं । प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16.9.2025 से विकास खण्ड सांथा की ग्राम पंचायत अगियौना, अमरहा, अमथरी, अतरी नानकर, अठलोहिया से प्रारंभ होने वाली सोशल आडिट के एक दिन को प्रभावित करके इंट्री कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है । सोशल आडिट प्रारंभ होने से पूर्व होने वाली इंट्री कांफ्रेंस का आयोजन निर्धारित सोशल आडिट के दिन 16.9.2025 मे हुआ...

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

चित्र
खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !   सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) टूटे हुए पिच रोड पर जल जमाव व कीचड़ होने की दशा में बतौर नाराजगी धान की रोपाई का मामला भले ही पुराना हो गया हो ।  लेकिन इसके अनुसरण मे जिम्मेदार तबका कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा हैं । ताजा मामला प्रखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत भगठान का हैं । जहां के निवासी राम लौट राही के मुताबिक सृजित कुशल 16 दिन व अकुशल 592 मानव दिवस मे 1 से 16 जुलाई तक मे हुए संजय के खेत से अख्तिया पुलिया तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य व सृजित कुशल 16 दिन और 560 मानव दिवस मे नहर से लेकर जीत नारायण के घर तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य जमीनी हकीकत में खड़ंजा हैं । इसी क्रम में सृजित 640 मानव दिवस मे पुलिया से फूलदेव के खेत तक चकमार्ग पर कोई मिट्टी कार्य नही हुआ है और यह जमीनी हकीकत में नहर की पटरी हैं । राम लौट राही ने यह भी बताया कि कुशल 15 दिन और अकुशल 450 मानव दिवस के सृजन मे रमेश के बाग से करिया के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी का कोई कार्य नहीं हुआ है । जो सभी चारों परियोजनाओं को मिलाकर कुल ( कुशल और अकुशल ) 2289 रोजगार दिवस वित्तीय अनियमितता मे दिखाई दे र...

जेसीबी से दो परियोजना के कार्य को लेकर अनियमितता की हुई शिकायत

चित्र
जेसीबी से दो परियोजना के कार्य को लेकर अनियमितता की हुई शिकायत    सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) ग्राम पंचायत टुंगपार मे सोशल आडिट की खुली बैठक मे दो परियोजना की नोटरी बयान हल्फी के साथ लल्लन सिंह , श्याम सिंह, सुरेश, जितेंद्र कुमार, धर्मपाल, इंद्रमती, कमलावती, मधुबाला सिंह, पूर्णमासी, होमराजी द्वारा शिकायत की गई है । शिकायतकर्ताओं ने लिखा है कि धन्नू के मड़ई से देवापार तक तथा गोल्डी के खेत से सायफन तक जेसीबी से कार्य कराया गया है । जेसीबी से कार्य कराये जानें के साक्ष्य के रुप मे फोटो और वीडियो उपलब्ध है । शिकायती पत्र मे यह भी लिखा गया है कि मनरेगा मजदूर से कार्य न कराके जेसीबी मशीन से रात्रि में कार्य कराया गया है जिसकी शिकायत हम प्रार्थी गण जिलाधिकारी, सीडीओ एवं वीडीओ को अवगत करा दिया गया था । लेकिन कुछ भी कारवाई नही हुई ।  बहरहाल नाला खुदाई की उक्त दोनो परियोजना मे कुल 2241 मानव दिवस सृजित हुआ है । जिसके मुताबिक कुल धनराशि 5 लाख 31 हजार 117 रूपया अनियमितता के रुप में दिखाई दे रहा हैं । हालांकि गोल्डी के खेत से सायफन तक पटरी पर मिट्टी कार्य की एक और परियोजना हैं जिसमे 431...

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन

चित्र
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन  सन्त कबीर नगर = बेशक आपके सच्चरित्र आपकी ईमानदारी जरूरत की चीजों में उधार के नाजुक हालात का सामना करने में काम आता हो लेकिन उधार के नाजुक हालात के पीछे से उफरने वाली टीस से साबुत बच नहीं जा सकता हैं । जीवन का यह वह दौर हैं जब नसीब भी अपने आप को कोसने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है । ऐसा ही कुछ मानदेय के आश्रित जीवन यापन करने वाले सोशल आडिट के ब्लाक कोआर्डिनेटर से लेकर जिला कोआर्डिनेटर का हाल हैं जिन्हे विगत पांच महीने पूर्व से मानदेय नहीं मिला है । जिससे उक्त लोगों को तमाम तरह से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है कही बच्चों की पढ़ाई न प्रभावित हो, बीमार पड़े परिवार मे किसी के इलाज में ससमय कोई चूक न हो आदि की चिंताएं खाये जा रही हैं । रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को उधार लेने से परेशान हो गये हैं ।  इस बात का भय बना रहता हैं कि कहीं बकाएदार होने से सम्मान को प्रभावित करने वाली बात मे कोई कुछ कह न दे ।  उल्लेखनीय हैं कि विगत पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से आहत जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर सरिता ...

सुरक्षित ड्राइविंग, सुरक्षित जीवन: बढ़ते सड़क हादसो पर चिन्ता

चित्र
सुरक्षित ड्राइविंग, सुरक्षित जीवन: बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता सन्त कबीर नगर: सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ आज हर किसी के लिए चिंता का विषय बन चुका है। एक ओर जहां नशे में धुत होकर, कथित बड़प्पन या तथाकथित टैलेंट के प्रदर्शन के नाम पर लापरवाही भरी ड्राइविंग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर रंजिशन बदला लेने की नीयत से वाहन चलाकर लोगों को कुचलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक अहम सवाल उठता है: क्या ड्राइविंग का मतलब केवल कथित बड़प्पन, टैलेंट, लापरवाही या रंजिश को भुनाना है, या इसका कोई और गहरा उद्देश्य है? इस गंभीर मुद्दे पर अपनी राय साझा करते हुए रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने सुरक्षित ड्राइविंग की महत्ता पर जोर दिया। श्री खान, जिनका जीवन संघर्ष से शुरू होकर आज व्यवसाय के शिखर की ओर अग्रसर है, न केवल एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं, बल्कि उनकी कहानी जीवन को संवारने वाली एक किंवदंती है। इस विषय की गंभीरता पर चिंतित नजर आते हुए उन्होंने कहा, “सुरक्षित ड्राइविंग केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि मानवीय स्वरूप का अभिन्न अंग है। इसे किसी भी तरह की लापरवाही, नशे या गलत भाव...

दुखद हादसे में तीन युवकों की मौत, गांव में शोक की लहर

चित्र
दुखद हादसे में तीन युवकों की मौत, गांव में शोक की लहर संत कबीर नगर (बेलहर कला): बरगदवा कला गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे समुदाय को शोक में डुबो दिया। इस हादसे में तीन युवकों—रियाज, पुत्र हैसियत अली (23 वर्ष), अफजल, पुत्र बैतुल्लाह (31 वर्ष), और असदुल्ला, पुत्र भूलन अली (35 वर्ष)—गातुखोर/बरगदवा कला की मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे नासिक के खर्डी-कसारा मार्ग पर  हुई।   जानकारी के अनुसार, भारी बारिश और धुंध के कारण, साथ ही सड़क पर तीखे मोड़ के चलते, कार गाड़ी संख्या  MH04 KW 4425 का वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी घाट की चट्टान से टकरा गई और दो बार पलटी खा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे की एम्बुलेंस में, और तीसरे की अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में मृत्यु हो गई। चालक, हालांकि घायल था, लेकिन वह घटनास्थल से फरार हो गया, और उसका कोई पता नहीं चला। इस त्रासदी की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा छा गया। हर परिवार शोक में डूब गया, और इस अचानक हुई घ...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव न लड़ने वाले पंजीकृत राजनैतिक दलों की सुनवाई की

चित्र
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव न लड़ने वाले पंजीकृत राजनैतिक दलों की सुनवाई की सुनवाई में 51 पंजीकृत राजनैतिक दलों में से 17 राजनैतिक दल उपस्थित रहे पंजीकृत राजनैतिक दल अपना ई-मेल, मोबाइल नंबर तथा वर्तमान पता रखें अपडेट - मुख्य निर्वाचन अधिकारी संत कबीर नगर 03 सितंबर 2025 (सूचना विभाग) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के पते पर पंजीकृत ऐसे राजनैतिक दल जो विगत छः वर्षों से प्रत्यक्ष रूप से लोक सभा एवं विधान सभा के चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर रहें थे उनके प्रतिनिधियों के साथ आज दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, लखनऊ में सुनवाई की।  उन्होंने प्रत्येक दल द्वारा प्रस्तुत किए गए अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण (ऑडिट) रिपोर्ट एवं निर्वाचन व्यय विवरण जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया और सभी दलों के मोबाइल नंबर,पंजीकरण संख्या, वर्तमान पता व ई-मेल की भी जांच की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा ऐसे दलों के प्रतिनिधियों को अपना प्रत्यावेदन, शपथपत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ सुनवाई के दौरान कार...