संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

।। सोशल आडिट ।। सहभागिता के लिए ग्रामीणो को किया गया जागरूक

चित्र
।। सोशल आडिट ।। सहभागिता के लिए ग्रामीणो को किया गया जागरुक  सन्त कबीर नगर { मेहदावल } प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा योजना के शत - प्रतिशत क्रियावन्यन मे पारदर्शिता, सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे ग्राम पंचायत श्रीनगर एवं सरफरा मे सामायिक अंकेक्षण का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ ।  वित्तीय वर्ष 2023-24 मे 32 लाख की कुल व्यय राशि मे 20 परियोजनाओ का आडिट किया गया । पारदर्शिता एवं जवाबदेही के क्रम मे बतौर ग्रामीण सहभागिता बघौली ब्लाक कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा द्वारा ग्रामवासियो को जागरुक किया गया । जिसमे 4 इण्टरलाकिंग, अन्नपूर्णा भवन सहित 3 वृक्षारोपण, 2 नाला खुदाई, 2 कृषि मार्ग व शेष मेढ़बंधी का भौतिक सत्यापन के साथ आडिट किया गया । ग्राम पंचायत की लगभग 1700 की कुल आबादी मे पंजीकृत 450 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 250 मनरेगा मजदूरो मे 10 मजदूरो को 100 दिन का रोजगार प्राप्त हुआ । इसी क्रम मे टीम सदस्यो के साथ ग्राम पंचायत सरफरा मे ब्लाक कोआर्डिनेटर सांथा शालिनी त्रिपाठी द्वारा आडिट किया गया । इस अवसर पर टीम सदस्य कमलेश, विक्रमजीत, अवशेष, सिंबरी सहित ग्राम प्रधान चंद्रकला,...

।। सोशल आडिट ।। विकास की पहचान बन रही है ग्राम पंचायते = सरिता पाण्डेय

चित्र
।। सोशल आडिट ।। विकास की पहचान बन रही है ग्राम पंचायते = सरिता पाण्डेय  सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट जिला कोआर्डीनेटर सरिता पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण के आयोजन से ग्राम सभाओ के विकास कार्यो को गति मिल रही है । परियोजनाओं मे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है । सहभागिता मे ग्रामीण जागरूक हो रहे है और अपनी जिम्मेदारी को समझने लगे हैं । जहां कही उन्हे विकास कार्यो मे गड़बड़ी नजर आ रही है उसकी शिकायत कर अथवा मौखिक जानकारी देकर ग्राम विकास को बल देने का काम किया जा रहा है । जिसका उदाहरण सोशल आडिट के दौरान मिली वित्तीय अनियमितता है जिसकी रिकवरी की कार्यवाई हो रही है । सोशल आडिट की खुली बैठक मे जरूरी कामो की बाते कही जा रही है । अब केवल शहर, नगर ही विकास की पहचान नही रख रहे है अब हमारी ग्राम पंचायते भी विकास की पहचान रखने लगी है । प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से गरीब तबका लाभान्वित हो रहा है पक्के मकान मे रहने का उनका सपना साकार हो रहा है । गांव की राहे पक्की हो गई है लोगो के आने जाने के रास्ते सुरक्षित हो गये है । अकुशल मजदूरो को उनके गांव पर ही रोजगार मिल रहा है । ...

।। पीएम आवास ।। पात्र व्यक्ति योजना लाभ से न हो वंचित सूची का गांवो मे किया जाय प्रदर्शन = जिलाधिकारी

चित्र
।। पीएम आवास ।। पात्र व्यक्ति योजना लाभ से न हो वंचित सूची का गांवो मे किया जाय प्रदर्शन = जिलाधिकारी  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2018 की सूची मे पात्र लाभार्थियो का नाम जोड़े जाने से सम्बन्धित बैठक विकास खण्ड अधिकारियो एवं एडीओ/वीडीओ के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे ।  जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियो का नाम जोड़े जाने के सम्बन्ध मे सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्रता की शर्तो मे किये गये संशोधन के बाद जनपद के सभी विकास खण्डो के प्रत्येक गाँव मे सर्वे कर  पात्रता की श्रेणी मे जुड़ सकने वाले नये लाभार्थियो को चिन्हित कर सूची तैयार की जाये तथा सूची का गाँवो मे प्रदर्शन भी किया जाये जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे ।  जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2024 से 2029 तक के लिए स्व...