संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सर्वांगीण विकास कही लहजे की सौगात तो नही ?

चित्र
सर्वांगीण विकास कही लहजे की सौगात तो नही ?  ॥ सड़को का हाल खस्ताहाल ॥ सन्त कबीर नगर - सर्वांगीण विकास की बात उस बात की तरह है जिसे सुना तो जाता है पर देखा नही जाता । जनपद का सृजन हुए चौबीस वर्ष का समय हो गया पर अभी इसे सर्वागीण विकास के नाम से जानने का वह सौभाग्य प्राप्त नही हुआ जिसका उदाहरण दिया जा सके । उदासीनता इतना कि जनपद मुख्यालय मे एक बस डिपो नही बन पाया । टैक्सी स्टैण्ड नही बन पाया , संयुक्त जिला अस्पताल के जल निकासी का नाला नही बन पाया । एक ऐसा गार्डन नही बन पाया जो शान्त वातावरण का झलक दिखाते हुए शहर वासियो सहित सैलानियो आगंतुको को सुकून पहुंचा सके । उदासीनता की हदे पार और तब हो गयी जब जिला प्रशासन से आम लोगो को जोड़ने वाला सीयूजी मोबाइल नम्बर को बेहतर नेटवर्किग की व्यवस्था नही मिल पायी । जबकि एक से बढ़कर एक सरकारे आयी एक से बढ़कर एक जनप्रतिनिधि हुए परंतु जनपद का मुखर विकास नही हो नही पाया । यही नही जनपद ऐसा भी सौभाग्यशाली वक्त को देखा है जिसके अंतर्मन मे विकास की प्राथमिकता विद्यमान थी जिसके मुखर रूप मे विशेष तौर पर डां भीमराव अम्बेडकर समग्र ग्राम्य विकास योजना मे बहुतायत गा...

खण्ड विकास खलीलाबाद बन रहा विवाद का अड्डा !

चित्र
खण्ड विकास खलीलाबाद बन रहा विवाद का अड्डा ! रहिमन धागा प्रेम का , मत तोरो चटकाय । टूटे से फिर ना जुरे , जुरे गांठ परी जाय  सन्त कबीर नगर - चूंकि ब्लाक की पहचान विकास से होती है प्रखण्ड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो के विकास की जिम्मेदारी विकास खण्ड निर्वहन करता है । यहां से जुड़े लोग अधिकारी कर्मचारी जहां शिक्षा , दायित्व से बंधकर लाभकारी विकासशील योजनाओ को गांव क्षेत्र तक पहुंचाने का काम करते है वही जुड़े जनप्रतिनिधि समाजिक सद्विचार के लिपटे दामन से गांव , क्षेत्र का विकास करते है । लेकिन अब इसकी एक और पहचान विवाद के रूप मे होती जा रही है । जिसका उदाहरण जनपद मुख्यालय स्थित खलीलाबाद विकास खण्ड है जहां आये दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है । बतौर कार्यवाई फरियाद धरना से लेकर ग्राम्य विकास मंत्री तक पहुंच रहा है । पूर्व माह अगस्त मे हुए उस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व लेखाकार के बीच विवाद को कौन भूल सकता है । जब मामले की जानकारी बतौर कार्यवाई ग्राम्य विकास मंत्री तक पहुंच गया था और सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे व तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र के सद्भावना पहल ...

रसूखदारी भी खाती है मात खाली पड़ी रह जाती है महीनो कुर्सी

चित्र
रसूखदारी भी खाती है मात खाली पड़ी रह जाती है महीनो कुर्सी  सन्त कबीर नगर - जो रसूखदारी अधिकारियो के हस्तांतरण कराने मे फूले नही समाती है मुंह के बल वे भी धूल फाकती नजर आती है इनकी पैठ ने जिन अधिकारीगण की हस्तांतरण कराने का गौरव प्राप्त किया है उस पदाधिकारी की कुर्सी की भरपाई करने मे मात खाती हुई दिखायी दे रही है । बताते चले कि विगत फरवरी माह मे जिला विकास अधिकारी का हस्तांतरण जनपद बलिया हो गया था । सूत्रो के मुताबिक इस हस्तांतरण के पीछे किसी की रसूखदारी काम की थी । वही हालिया मे हस्तांरित हुए मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र के भी मामले मे सुगबुगाहट की झलक रसूखदारी की रही है ।  उल्लेखनीय है कि नियमानुसार हस्तांतरण की प्रक्रिया मे कर्त्तव्यपालन प्रभावित न होकर बलवती होती है लेकिन रसूखदारी इत्यादि से होने वाले ट्रांसफर से जिम्मेदारी का मूल्य प्रभावित होता है एक तरफ जहां कर्त्तव्यपालन प्रभावित होकर ईमानदारी को डांवाडोल की स्थिति के सामने लाकर खड़ा कर देता है तो वही दूसरी तरफ उस रसूखदारी इत्यादि को और बल मिल जाता है जो कर्त्तव्य परायणता को झकझोरने का काम करता है और तब एक और कर्त्तव्यन...

जनपद मे अधिकारियो की अकाल !

चित्र
जनपद मे अधिकारियो की अकाल !  सन्त कबीर नगर - जनपद विकास के लिए भले ही 245 करोड़ रूपये की सौगात मिली है़ । पर योजना के रास्ते पटल पर उतारने वाले अधिकारियो की अकाल पड़ी हुई है़ । जबसे जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा के बलिया के लिए हस्तांतरण हो गया तबसे न जाने क्यू अधिकारियो की भरपाई नही हो पा रही है़ । जिला विकास अधिकारी की जहां आज तक कुर्सी खाली पड़ी हुई है़ वही डी सी मनरेगा राकेश कुमार के कुशीनगर जनपद हस्तांतरण समय से डी सी मनरेगा की कुर्सी खाली पड़ी हुई है़ किसी तरह से डी डी ओ ( जिला विकास अधिकारी ) , डी सी मनरेगा ( उपायुक्त श्रम रोजगार ) , डी सी एन आर एल एम ( राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ) की जिम्मेदारी पी डी ( परियोजना निदेशक ) डी आर डी ए ( जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ) दुर्गादत्त शुक्ल संभाल ही रहे थे कि एक और जिम्मेदारी बढ़ गयी है़ प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र का हस्तांतरण कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास ( मुख्यालय ) लखनऊ हो जाने से यह भी जिम्मेदारी परियोजना निदेशक डी आर डी ए के कन्धे पर आन पड़ी है़ जिलाधिकारी के निर्देश पर यह भी जिम्मेदारी निभायी जा ...

वैक्सीनेशन मे अहम साबित होगा स्वयं सहायता समूह - पी के सिंह

चित्र
वैक्सीनेशन मे अहम साबित होगा स्वयं सहायता समूह - पी के सिंह सन्त कबीर नगर ( सांथा ) गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर मेडिकल टीम द्वारा वैक्सीनेशन किया गया । इस अवसर पर दूसरा डोज लगवाते हुए ब्लाक मिशन प्रबंधक पी के सिंह द्वारा उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओ से बतौर सुरक्षा जागरूकता कहा गया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के क्रम मे सरकार द्वारा जो टीकाकरण किया जा रहा है़ इस निःशुल्क कोविड टीका से गांवो का आखिरी व्यक्ति परिवार जानकारी के अभाव मे अछूता न रहे इसके लिए स्वयं सहायता समूह बतौर जागरूकता एक बेहतर योगदान दे सकता है़ । इसके लिए कोई विशेष भागदौड़ नही करना है़ समूह का हर सदस्य अपने मोहल्ले वालो को कोविड टीका का लाभ बताते हुए केवल जागरूक ही नही करेगा बल्कि वैक्सीनेशन करवाने मे अहम साबित होगा । उन्होने कहा कि इसे सौभाग्य माना जाय की शुभ अवसर माना जाय या फिर संयोग माना जाय एक तरफ सरकार द्वारा जहां कोविड टीकाकरण का निःशुल्क अभियान चलाया जा रहा है़ वही हर ग्राम पंचायत मे स्वयं सहायता समूहो का गठन हो गया है़ । ऐसे अवसर पर स्वयं सहायता समूह का योगदान कारगर साबित होगा ।  इस दौरान स्...

स्वच्छता शुद्ध वातावरण सद्गुण और स्वस्थ जीवन देता है़ - के सी मिश्रा

चित्र
स्वच्छता शुद्ध वातावरण सद्गुण और स्वस्थ जीवन देता है - के सी मिश्रा सन्त कबीर नगर - स्वस्थ जीवन को जितनी जरूरत शुद्ध खानपान और शुद्ध वातावरण की होती है़ उससे कही अधिक उसके सूक्ष्मतम महत्ता को जानने की और ग्रहण करने की जरूरत है़ इसे सिर्फ जन जागरूकता की जरूरत मे नही देखना चाहिए । उक्त बाते स्वच्छता की गंभीरता मे स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) के जिला सलाहकार के सी मिश्र ने कही । उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मे शौच मुक्त अभियान मे हर किसी की जिम्मेदारी निहित है इसे सिर्फ अभियान का हिस्सा नही मानना चाहिए । जो लोग इतर होकर मुंह मोड़ते है़ दरअसल वो स्वच्छता को जानते ही नही है़ । इसकी परिभाषा सिर्फ साफ - सफाई तक सीमित नही है़ व्यावहारिक आचरण , आध्यात्मिक गुण तक मे इसको परिभाषित होते देखा जा सकता है़ इसका सम्बन्ध मन से भी है़ और तन से भी है़ । इसका सम्बन्ध हर किसी के जन्म से है उन्होने कहा कि स्वच्छता की जरूरत सिर्फ शुद्ध वातावरण के लिए ही नही मानना चाहिए इसका सम्बन्ध जब सद्गुण से होता है तब हमारे अन्दर सत्य , अहिंसा , क्षमा , शान्ति इत्यादि गुण दिखाई देने लगते है क्यो कि स...

एक होनी चाहिए

चित्र
एक होनी चाहिए सरकार !      हमारी बने       क्या - क्या खेल          खेले जाते है कही पट     कही चित्त        कही कुछ             और पैंतरे                 आजमाये                     जाते है                          विपक्ष की         भूमिका होती                बड़ी निराली                       उसकी हर                               निगहबानी                                   काली होती है राग द्वेष की     भाषा से    ...

2अक्टूबर को कार्यालय व प्रमुख इमारतो पर प्रातः 8 बजे होगा ध्वजारोहण - ए डी एम मनोज कुमार सिंह

चित्र
2 अक्टूबर को कार्यालय व प्रमुख इमारतो पर प्रातः 8ः00 बजे होगा ध्वजारोहण - ए डी एम मनोज कुमार सिंह संत कबीर नगर - (सू0वि0) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के कुशल निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे ‘‘ महात्मा गॉधी जयंती समारोह ’’ 02 अक्टूबर 2021 को मनाये जाने के संबंध मे कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक सम्पन्न हुई । बैठक मे अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को उनके विभागीय कार्यो के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनो , कार्यालयो , सार्वजनिक स्थलो व मलिन बस्तियो मे साफ - सफाई सुनिश्चित कर लिया जाय । उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानो पर रामधुन बजाई जाय तथा महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रो का अनावरण एवं माल्यर्पण किया जाया । उन्होंने कहा कि रात्रि मे सभी प्रमुख स्थानो पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय । अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबध मे लोगो को आश्वस्त किया । अपर जिल...

न्याय पक्ष मे सदैव विजय मिलती है़ - सी डी ओ अतुल मिश्र

चित्र
न्याय पक्ष मे सदैव विजय मिलती है़ - सी डी ओ अतुल मिश्र शुभकामना के साथ हुई मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र की विदाई सन्त कबीर नगर - मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र के हस्तांतरण पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित की गयी । इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि सी डी ओ साहब सदैव अपने दायित्वो को निबाहने का काम किया है़ वे अपने कामो मे सदैव तत्पर रहे है़ भले ही समय की बेहद कमी रही हो पर वे कभी पीछे नही हटे । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक डां कौस्तुभ , जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह , परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल ,अजय कुमार उपाध्याय इत्यादि जनपद स्तरीय अधिकारियो ने हार्दिक शुभकामना के साथ कर्त्तव्य निर्वहन मे मिले सीख को व्यक्त करते हुए अपने - अपने विचार व्यक्त किये । इस दौरान जीवनोपयोगी शेरो - शायरी एवं उत्साहवर्धक गीत भी गाया गया । वही अपने संबोधन मे अतुल मिश्र ने कहा कि न्याय पक्ष मे सदैव विजय मिलती है़ । तदुपरांत उन्होने आभार व्यक्त किया ।  इस अवसर पर डी पी आर ओ राजेन्द्र कुमार , भूमि संरक...

वादी संवाद दिवस पर थानो ने लगायी चौपाल हुआ स्थापित संवाद

चित्र
वादी संवाद दिवस पर थानो ने लगायी चौपाल हुआ स्थापित संवाद  सन्त कबीर नगर - अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर , जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे “ वादी संवाद दिवस ” के अवसर पर थानो पर पुलिस चौपाल लगाकर वादियो से संवाद स्थापित किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन , गोरखपुर अखिल कुमार तथा पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र , बस्ती अनिल कुमार राय के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के मार्गदर्शन मे जनपद के 04 थानो पर पुलिस चौपाल लगाकर " वादी संवाद दिवस ” का आयोजन किया गया । जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा थाना बेलहरकला , अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद , क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा द्वारा थाना दुधारा , क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश भदौरिया द्वारा थाना बखिरा “ वादी संवाद दिवस ” के अवसर पर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो व संभ्रांत व्यक्तियो के साथ उनकी समस्याओ / सुझाओ को सुना गया व थाना पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । थाने के बीट पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर उनके कार्यों की समीक्षा की गयी व ग्राम प्...

सोशल आडिट की कवायद फेल उदासीनता का बोलबाला

चित्र
सोशल आडिट की कवायद फेल उदासीनता का बोलबाला विकास नीति मे सत्यापन नीति फेल !  सन्त कबीर नगर - जिस तरह से विकास कार्यो के क्रियांवयन मंसूबे पर अक्सर भ्रष्टाचार का लिपटा चादर दिखायी देता है़ उसी तरह भौतिक सत्यापन एवं जागरूकता के पटल पर पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की नीति पर हो रहे ग्राम पंचायत स्तर सोशल आडिट के कर्त्तव्य परायणता मे किंकर्तव्यविमूढ़ता का नजारा देखा जा रहा है़ । न नियम से सोशल आडिट की बैठक की जा रही है़ और न ही मनरेगा से सम्बन्धित विभागो के उदासीनता पर कोई ध्यान दिया जा रहा है़ जिसका उदाहरण जनपद के तीन ब्लाको सांथा , बघौली और हैसर के क्रम मे विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत देवकली , ग्राम पंचायत छड़ना एवं ग्राम पंचायत छराछ मे देखने को मिला है़ यहां सोशल आडिट टीम द्वारा बिना मनरेगा सम्बन्धित विभाग के सहयोग के ब्लाक से प्राप्त एम आई एस रिपोर्ट पर सोशल आडिट बैठक सम्पन्न किया गया । यही नही सचिव की अनुपस्थिति को भी गंभीरता से नही लिया गया । सूत्रो की माने तो तीनो ब्लाको का यही है़ । ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है़ कि जब सोशल आडिट ब्लाक से प्राप्त एम आई एस रिपोर्ट पर एवं ...

प्रशासन से कैसे जुड़े जनता बी एस एन एल का सोयूजी नेटवर्किग नही करता काम

चित्र
प्रशासन से कैसे जुड़े जनता बीएसएनएल का सीयूजी नेटवर्किग नही करता काम ॥ सीयूजी नम्बर कर रहा है़ वर्षो से टावर का इंतजार ॥ सन्त कबीर नगर - सरकार की मंशा होती है़ कि प्रशासन से आम जनता सीधे जुड़े और जरूरत के वक्त - बेवक्त अपनी बात प्रशासन को पहुंचाये । लेकिन यह मंशा मात्र साबित हो रहा है़ सरकार द्वारा भारत संचार निगम लिमिटेड ( बी एस एन एल ) का क्लोज्ड यूजर ग्रुप ( सीयूजी ) उपलब्ध मोबाइल नम्बर बेमतलब साबित हो रहा है़ बी एस एन एल की नेटवर्किग सेवा किसी काम का नही है़ एक तरफ जहां नेटवर्क दिन का दिन गायब रहता है़ तो वही दूसरी तरफ ऊहापोह का नेटवर्क ऊंट के मुंह मे जीरा साबित हो रहा है़ । न आम जनता शुद्ध रूप अपनी बात कह पा रही है़ और न ही अधिकारी गण बेहतर ढंग से दुःख दर्द की बात सुन पा रहे है । नतीजतन " जो हाल मोरी वो हाल तोरी " । बताते चले कि आम जनमानस के दुःख दर्द को दूर करने व लाभकारी विकासशील योजनाओ का लाभ पहुंचाकर विकास की मुख्यधारा मे जोड़ने का काम जनपद मे बहुतायत हुए और हो रहे है़ अभी हालिया मे ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद को 245 करोड़ का सौगात दिया गया है़ इसके...

आरक्षण नही तो भाजपा को वोट नही - कुंवर सिंह निषाद

चित्र
आरक्षण नही तो भाजपा को वोट नही - कुंवर सिंह निषाद संत कबीरनगर (मेहदावल ) अनुसूचित जाति मे शामिल किये जाने की मांग को लेकर निषाद , कश्यप , बिंद समाज , सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के बैनर तले राष्ट्रीय संयोजक कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व मे निषाद पंचायत 21 सितंबर को मेहदावल संतकबीरनगर के धौरापार बाजार मे आयोजित की गयी , जिसमे निषाद समाज के हजारो की संख्या मे महिला पुरूषो ने भाग लिया । पंचायत को संबोधित करते हुए सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि निषाद समाज आर्थिक , सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सबसे पिछड़ा हुआ है आज आरक्षण की सबसे ज्यादा जरूरत निषादो को ही है , सरकार मे आने से पहले भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र मे निषादो को आरक्षण देने की बात कही थी भाजपा ने वादा किया था कि हमारी सरकार आते ही निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण मिलेगा किन्तु वोट लेकर सरकार मे आने के बाद भाजपा सरकार ने निषादो को किये गये आरक्षण के वादे से मुकर रही है ऐसे मे निषाद कश्यप समाज का आक्रोश भाजपा सरकार पर बहुत भारी पड़ेगा , हम अपने संकल्प पर कायम है "आरक्षण ...

सूचना कार्यालय हेतु कब होगा सूचना भवन आवंटित ?

चित्र
सूचना कार्यालय हेतु कब होगा सूचना भवन आवंटित ?  जर्जर सूचना कार्यालय कभी भी हो सकता है़ जमींदोज सन्त कबीर नगर - जीर्ण - शीर्ण हो चुका सूचना कार्यालय कब जमींदोज हो जाय कुछ कहा नही जा सकता । कार्यालयीन कार्य कर रहे सूचना अधिकारी सहित बाबू , कंप्यूटर आपरेटर , चपरासी , फोटो ग्राफर व आने - जाने वाले पत्रकार आदि की जिन्दगी कब आखिरी सांस की गवाह बन जाय इसे वक्त के सिवा कोई नही बता सकता । लेकिन अभी तक उस प्रशासन का कोई ध्यान इस तरफ नही गया है़ जिसके लिए यह कार्यालय और उसके लोग तत्पर होकर जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहते है़ । इस वर्षाऋतु मे खलीलाबाद की चमचमाती शहरी सड़को के बदहाल हालत को भला कौन भूला सकता है़ जो जिम्मेदारो की उदासीनता का खामियाजा अन्य लोगो के साथ स्वयं भुगता हो । दुकानो - मकानो मे घुसा जलजमाव का पानी जहां एक तरफ आर्थिक क्षति सहित पहुंचाने का काम किया वही खुशहाल जिन्दगी को जीना दुश्वार कर दिया । ऐसे वक्त की गवाह बनी दीवाल व छत से कमजोर सूचना कार्यालय कब जमींदोज हो जाय कुछ कहा नही जा सकता ।  उल्लेखनीय है़ कि पुरानी तहसील स्थित सूचना कार्यालय की स्थिति बेहद खराब है़ दीवाल ...

॥ विकास के साढ़े चार वर्ष ॥ लाभकारी विकासशील योजनाओ से जनपद हुआ लाभान्वित

चित्र
॥ विकास के साढ़े चार वर्ष ॥ लाभकारी विकासशील योजनाओ से जनपद हुआ लाभान्वित विकास के लिए कटिबद्ध है़ सरकार - सांसद इ. प्रवीण निषाद सन्त कबीर नगर - उ0प्र0 सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर मा0 सांसद संत कबीर नगर द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियो एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में  दी गयी जानकारी । संत कबीर नगर सू0वि0 19 सिम्तबर । वर्तमान सरकार के सफलतापूर्वक साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर आज मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकभवन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस मे उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियो को सम्बोधित किया तथा 4.5 वर्ष की उपलब्धियो पर आधारित बुकलेट एवं फोल्डर का विमोचन भी अपने कर कमलो द्वारा किया । तत्पश्चात जनपद संत कबीर नगर मे मा0 सांसद प्रवीण निषाद ने राज्य सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियो के बारे मे प्रेस वार्ता मे बताया कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था , विकास कार्यों का संचालन तथा लाभार्थीपरक योजनाओ के क्रियान्वयन से प्रदेश की तस्वीर मे परिवर्तन हुआ है । उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग मे स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जनपद में कुल 312643 परिव...

जनपद का घटा साक्षरता प्रतिशत हुआ छाछठ दशमलव सात ( 66.7 % )

चित्र
जनपद का घटा साक्षरता प्रतिशत हुआ छाछठ दशमलव सात सन्त कबीर नगर - जीवन सफलता और बेहतर जिन्दगी की सौगात देने वाला, बौद्धिक विकास के साथ - साथ सामाजिक और आर्थिक विकास मे योगदान देने वाला , सभ्य समाज का निर्माण कर उच्च व्यक्तित्व देने वाला प्रदेश का बढ़ता तिहत्तर प्रतिशत साक्षरता जहां घटकर सड़सठ दशमलव सात ( 67.7% ) हो गया है़ वही जनपद का बढ़ता उनहत्तर प्रतिशत (69.0% ) साक्षरता घटकर छाछठ दशमलव सात (66.7% ) हो गया है़ । प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिशत मे आयी गिरावट मे ग्रामीण क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है़ । प्रदेश स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र की वर्ष पूर्व अड़सठ दशमलव आठ प्रतिशत ( 68.8 ) की जगह वर्तमान मे पैंसठ दशमलव पांच प्रतिशत ( 65.5% ) हो गया है़ । नगरीय साक्षरता भी अछूता नही रहा चौरासी दशमलव एक ( 84.1% ) की जगह पचहत्तर दशमलव एक प्रतिशत ( 75.1% ) हो गया है़ । बाकी स्त्री की साक्षरता सत्तावन दशमलव दो प्रतिशत ( 57.2% ) और पुरुष की साक्षरता सतहत्तर दशमलव तीन प्रतिशत ( 77.3% ) यथावत कायम है़ ।  बताते चले कि प्रदेश की योगी सरकार जब सत्ता मे आयी थी तब जनपद का साक्षरता प्रतिशत उनहत्तर प्रतिशत ( 69....

एक जनप्रतिनिधि सुव्यवस्था देने से दूर दूसरे भावी अव्यवस्था दूर करने मे लगे !

चित्र
एक जनप्रतिनिधि सुव्यवस्था देने से दूर दूसरे भावी अव्यवस्था दूर करने मे लगे !  ॥ चला बुलडोजर खुली नालियां हटा पानी ॥ सन्त कबीर नगर - इसे विडम्बना कहा जाय या कुछ और विकास का वादे के साथ निर्वाचित हुए जन प्रतिनिधि जहां सुव्यवस्था देने मे नाकाम साबित हो रहे है़ वही भावी प्रतिनिधित्व के सिपाही अव्यवस्था दूर करने मे लगे है़ । ऐसे मे सवाल उठता है़ कि निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधि के विकास के वादे मे कोई खोट था या निर्वाचित करने वाले मतदाताओ के वोटिंग मे कोई दोष था ? सवाल यह भी उठता है़ पढ़कर लिखकर डिग्री लेकर घूमने वाले और सरकार को कोसने वाले , नौकरी मिल जाने पर अपनी जिम्मेदारी को क्यो भूल जाते है़ ?  उल्लेखनीय है़ कि जनपद मुख्यालय शहर खलीलाबाद बरसात के पानी से प्रभावित हो गया , शहर मे दो चार फीट पानी लग गया । शहर की मुख्य सड़के जलमग्न होकर बाढ़ की नदी जैसी हो गयी । दुकानो - मकानो मे पानी घुस गया आर्थिक क्षति के साथ दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल हो गया । बीमारी का डर सताने लगा , आवागमन रोजी - रोजगार प्रभावित हो गया । आपातकालीन जैसी स्थिति हो गयी । लोगो की जिन्दगी बेहाल हो गयी , व्यवस्था को ल...

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शहर मे ब्लाकेज एवं चोक नालियो को तत्काल खुलवाये - जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

चित्र
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शहर मे ब्लाकेज एवं चोक नालियो को तत्काल खुलवाये - जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जिलाधिकारी द्वारा खलीलाबाद नगर पालिका में सड़कों पर जलजमाव का लिया जायजा संत कबीर नगर ( सु0वि0 ) जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल द्वारा खलीलाबाद नगर पालिका मे विगत 3 दिनो से हो रही लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का जायजा लिया गया । उन्होंने मेहदावल रोड , मेहदावल चौराहा , फल मंडी , मुखलिसपुर तिराहा , बनिया बारी रोड , गोरखल , गोला बाजार आदि स्थानो पर जलभराव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया । उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मुखलिसपुर तिराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे रोड कटिंग करवा कर जल निकासी का प्रबंध तत्काल करा लिया जाए जिससे शहर में जलजमाव ना होने पाये । उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में कही भी ब्लॉकेज एवं चोक नालियां हो तो उसे तत्काल खुलवा कर शहर से पानी अविलंब निकलवाये जिससे आम जनमानस एवं व्यापारियों को आवागमन  की समस्या न उत्पन्न होने पाये । उन्होंने कहा कि शहर मे कही भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित के ...