प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर किसान तुरंत उठाये खेत तालाब योजना का लाभ = सत्येन्द्र कुमार तिवारी
प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर किसान तुरंत उठाये खेत तालाब योजना का लाभ = सत्येन्द्र कुमार तिवारी संत कबीर नगर = भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येन्द्र कुमार तिवारी ने बताया है उ0प्र0 कृषि निदेशक (भू0सं0) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर के कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत वर्ष जल संचयन हेतु संचालित लघु एवं मध्यम खेत तालाब निर्माण हेतु दिनांक 26 अप्रैल 2022 से आनलाइन बुकिंग प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है , जिसके आनलाइन बुकिंग कराने एवं तालाब स्वीकृति / अनुमोदन के समयान्तर्गत कार्यवाही की जानी है ताकि प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर लाभार्थियों का चयनकर लक्ष्य के प्राप्ति के उपरान्त प्रगति की कार्यवाही की जा सके । उन्होंने बताया कि पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल upagriculture.com से खेत तालाब हेतु किसनो द्वारा टोकन निकालकर आनलाइन प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर मत्स्य पालन , सिंघाडा /जलीय खेती एवं माइक्रोइरीग्रेशन हेतु लघु खेत तालाब 22ग 20ग 3 मीटर आकार एवं मध्यम तालाब 35ग 30ग 3 मीटर आकार की बुकिंग माह 26 अप्रैल 2022 से प्रारम्भ किया जाना है , पोर्टल से कन्फ...