संदेश

मई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

चित्र
पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन कोरोना संक्रमित पत्रकारो के उत्पीड़न पर जिला प्रशासन की हुई निंदा सन्त कबीर नगर - " हिन्दी पत्रकारिता दिवस " के अवसर पर आज दिनांक 29 - 5 - 2021 को ब्लाक सभागार खलीलाबाद मे एक बैठक / गोष्ठी का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुमार शर्मा ने तथा संचालन पवन श्रीवास्तव ने किया । गोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रूप मे वरिष्ठ पत्रकार एवं ट्रेड यूनियन नेता शिव कुमार गुप्त उपस्थित रहे । बैठक मे सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित करते हुए हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनपद मे एक मजबूत प्रेस क्लब की स्थापना का संकल्प लिया गया । इसके साथ जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारो की निरन्तर उपेक्षा एवं अपमानित करने की घटनाओ पर रोक लगाने की मांग की गयी । पत्रकारो ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके कोरोना से संक्रमित पत्रकारो की उपेक्षा पर जिला प्रशासन की निंदा की गयी , तथा पत्रकारो व आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गयी । बैठक मे सर्वसम्मति से मांग की गयी है़ कि प्रेस परिषद की इकाई राज्य स्तर पर स्थापित की जाय , ...

विकास के मायने मे बदनसीब जिन्दगी !

चित्र
विकास के मायने मे बदनसीब जिन्दगी !  जी एल वेदांती सन्त कबीर नगर - विकास के मायने मे पंच भौतिक शरीर वाला मानव एक इंसानी जिन्दगी से लेकर विकास के वो तमाम आयाम देखने लगा है़ जहां इंसानियत शर्मसार होती है़ फिर भी बेबसी खत्म होने का नाम नही ले रही है़ । लगता है़ विकास के मायने अभी समझ मे आये नही है़ जितना विकास के दिन देख रहे है़ उतना ही जिन्दगी कश्मकश होती जा रही है़ ।  उल्लेखनीय है़ कि अनेको उपलब्धियो के बीच सुखमय जीवन जीने वाला आधुनिक युग का मानव समाज दहशत की जिन्दगी जीने को इस कदर मजबूर हो गया है़ जैसे कोई मजबूरी धीरज की सारी सीमाये तोड़ देने को कह रही है़ एक तरफ जहां अपने मेकअप चेहरे की खूबसूरती को ढक कर जिन्दगी को सुरक्षित करने का काम करना पड़ रहा है़ वही दूसरी तरफ " घर मे रहो सुरक्षित रहो " की नीति को अपना कर जिन्दगी को जीवन दान देना पड़ रहा है़ । हालांकि इसके किये हुए इजाद काम तो कर रहे है़ पर उससे कही अधिक जागरूकता का अभिन्न अंग सतर्कता काम कर रहा है़ । इससे कही न कही ये लगता है़ कि विकास के प्राथमिकता मे विचारो का मूल्यांकन होना चाहिए । बतौर उदाहरण प्लास्टिक है़ जिससे बनी स...

खेत तालाब निर्माण का आनलाइन कार्य प्रारम्भ तुरन्त कराये पंजीकरण

चित्र
खेत तालाब निर्माण का आनलाइन कार्य प्रारम्भ तुरन्त कराये पंजीकरण सन्त कबीर नगर - बहुउद्देशीय खेत तालाब योजना आज 18 मई से पूर्वाह्न ग्यारह बजे से आनलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है़ । किसान भाईयो के सूचनार्थ भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येंद तिवारी ने बताया कि जिन किसान भाईयो को खेत मे तालाब बनवाने की इच्छा है़ वे " पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल " upagriculture.com " पर लागिंग करे ।  कृषको का चयन निर्धारित लक्ष्यानुसार " प्रथम आवक प्रथम पावक " के सिद्धांत पर किया जायेगा । कृषको द्वारा पंजीकरण के उपरांत मध्यम खेत तालाब हेतु दो हजार रुपया एवं लघु खेत तालाब हेतु एक हजार रूपये का टोकन मनी जमा करना होगा । इस हेतु चालान तीन प्रतियो मे आनलाइन जनरेट होगा । टोकन मनी जमा होने की आनलाइन पुष्टि होने के बाद आगामी पन्द्रह दिन मे कृषको को खेत तालाब के निर्माण हेतु निर्धारित खेत की खतौनी , फोटो एवं निर्धारित घोषणा पत्र अपलोड करना होगा । यदि पंद्रह दिनो के अंदर कृषक द्वारा अभिलेख अपलोड नही किया जाता है़ तो टोकन मनी जब्त कर प्रतीक्षा सूची से अगले कृषक को अवसर प्रदान किया जायेगा । अनुद...

नकली दवाओ का हब बनता जा रहा है़ दिल्ली - कुमार अशोक पाण्डेय

चित्र
नकली दवाओ का हब बनता जा रहा है़ दिल्ली - कुमार अशोक पाण्डेय लखनऊ - वैक्सीन की कमी एवं आम फार्मूला मांग को लेकर किये गये दिल्ली के सी एम अरविन्द केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेस को आड़ो हाथ लेते हुए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुमार अशोक पाण्डेय ने कहा कि कितना हास्यापद है़ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी वैक्सीन के लिए एक कम्पनी को बिना किसी डिमांड , बिना कोई तारीख सुनिश्चत किये पत्र दिया है़ ।  पचास के दशक मे बनी हिन्दी फिल्म " दिल्ली का ठग " का उदाहरण देते हुए श्री कुमार ने यह भी कहा कि किसी को क्या पता था कि " दिल्ली का ठग " नामक फिल्म कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा सत्य साबित होगा । पैतालिस दिनो से लाकडाउन झेल रहे दिल्ली वालो की कोई खोज खबर नही ली जा रही है़ कोई राहत कार्य नही किया जा रहा है़ । गुलजार उस एक इलाके सीमापुरी का किया जा रहा है़ जहां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी जाते है़ । एस एस एल बायोटेक इंडिया प्राइवेट कम्पनी डायरेक्टर संतोष बरनवाल , झारखंड सप्लायर रामानंद बरनवाल , बिहार के सप्लायर सत्येन्द्र भंडेरवाल पर नकली दवा बनाने व ब...

॥ ईद उल फितर ॥ खुदा हर बला से महफूज रखे - अब्दुल्ला खान

चित्र
॥ ईद उल फितर ॥ खुदा हर बला से महफूज रखे - अब्दुल्ला खान सन्त कबीर नगर - खुशियो का यह दिन मानव समाज के लिए रोज - रोज आये । खुदा सबको अपनी रहमत से हमेशा नवाजता रहे , सभी लोग सुख शांति और बरकत मे जिन्दगी का गुजर - बसर करे , खुदा हर बला से महफूज रखे उक्त दुवाओ के साथ रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान ने देश वासियो को ईद उल फितर का मुबारकबाद दिया । उन्होने कहा कि ईद उल फितर खुदा के रहमत का त्योहार है़ इसे प्रेम , सद्भावना , भाईचारे मे मनाना चाहिए । यह जीत का त्योहार है़ इससे मानव समाज की हर भलाई की जंग जीती जा सकती है़ । बता दे कि ईद उल फितर का त्योहार एक महीना का रोजा के साथ मनाया जाता है़ । यह त्योहार त्याग और मजहब के प्रति समर्पण का भाव देता है़ यह बताता है़ कि एक इंसान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओ का त्याग करना चाहिए जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके । इसका एक और अहम मकसद फितरा है़ जिससे गरीब से गरीब लोग भी खुशी - खुशी से ईद उल फितर का त्योहार मना सके ।

॥ प्लाज्मा दान ॥ प्राचीन सनातन संस्कृति को सारी दुनिया ने माना - कुमार अशोक पाण्डेय

चित्र
॥ प्लाज्मा दान ॥ प्राचीन सनातन संस्कृति को सारी दुनिया ने माना  - कुमार अशोक पाण्डेय लखनऊ - सदियो से सनातन पुरातन संस्कृति वायु को पवन देव मानकर , जल को वरुण देव मानकर , पीपल , वट वृक्ष को देव मानकर पूजा किया जाता रहा है़ । आज पूरे विश्व ने मान लिया है़ कि यही हमारी प्रचीन सनातन संस्कृति है़ जो हमारे जीवन की रक्षा कर सकती है़ । उक्त बाते एक वीडियो सन्देश के माध्यम से बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुमार अशोक पाण्डेय ने कही । सन् 1978 मे सावन कुमार टाक के निर्देशन मे बनी हिन्दी फिल्म " साजन बिना सुहागन " का गायक येशु दास द्वारा गाया गीत " मधुबन खुशबू देता है़ सागर सावन देता है़ जीना उसका जीना है़ जो औरो को जीवन देता है़ " का उदाहरण देते हुए प्लाज्मा दान निसबत श्री पाण्डेय ने कहा है़ कि आप सब किसी की जान बचा सकते है़ किसी की जीवन रक्षा कर सकते है़ किसी को जीवन दान दे सकते है़ । यह हमारी प्राचीन सनातन परम्परा रही है़ , प्लाज्मा डोनेट करने से कोई नुकसान नही होता है़ किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही होती है़ कोई एंटीबाडिज मे कमी नही आती है़ बल्कि रक्त प्रवाह बढ़ता है़ । मात्र तीस मि...

महिला सशक्तिकरण की राह कितनी होगी आसान घर की ड्योढ़ी होती है़ महिला ग्राम प्रधान की सीमा

चित्र
सशक्तिकरण की राह कितनी होगी आसान घर की ड्योढ़ी होती है महिला ग्राम प्रधान की सीमा चुनाव काल से लेकर बधाई तक ओझल रही महिलाये जी एल वेदांती सन्त कबीर नगर - महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव मे जनपद मे कुल 254 महिला ग्राम प्रधान चुनी गयी है़ । जो अब तक के दौर का सर्वाधिक महिला ग्राम प्रधान का पद है़ । इससे पहले जाति विशेष के अन्तर्गत बतौर आरक्षण महिला ग्राम प्रधान चुनी जाती रही है लेकिन महिला सशक्तिकरण को देखते हुए पूरे प्रदेश मे जहां बतौर महिला सीट 19659 महिला ग्राम प्रधान बनेगी वही जनपद मे महिला सीट 126 , अन्य पिछड़ा वर्ग 71 व अनुसूचित जाति 57 के साथ कुल 254 महिला ग्राम प्रधान चुनी गयी है़ । अलबत्ता अब तक महिला ग्राम प्रधान का कार्यकाल किसी और के अगुआई मे बीतते आया है महिला ग्राम प्रधान कभी प्रतिनिधित्व नही कर पायी है । हद तो तब और होता गया जब अधिकारियो के बीच कथित लोगो को प्रधान जी के रूप मे जाना जाता रहा ।  लिहाजा आज जब महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार पुरजोर कोशिश करती हुई बतौर प्रतिनिधित्व बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायतो की जिम्मेदारी महिला वर्ग को देती नजर आ रही ह...

॥ कबीर मठ ॥ कबीर भोजन सेवा विस्तार पर समाजसेवियो ने की चर्चा

चित्र
॥ कबीर मठ ॥ कबीर भोजन सेवा विस्तार पर समाजसेवियो ने की चर्चा सन्त कबीर नगर [ मगहर ] सूफी सन्त कबीर दास महा निर्वाण स्थली कबीर मठ मगहर मे संचालित हो रहे सद्गुरु कबीर भोजन सेवा के और विस्तार रूप पर समाजसेवियो ने विचार विमर्श किया । रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान , जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी पवन छापड़िया व गोरखपुर के जानेमाने समाजसेवी मोहम्मद अली खान व कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास अपने - अपने विचार व्यक्त किये । महंथ विचार दास जहां देश के अन्य स्थानो पर संचालित हो रहे भोजन सेवा की बारीकियो का जिक्र करते हुए उसके सफलता से अवगत कराये वही समाजसेवी पवन छापड़िया भोजन सेवा को जीवन का अभिन्न मानते हुए इसके विस्तार को लेकर बड़े स्तर की ओर ले जाने की बात कही । समाजसेवी मोहम्मद अली खान ने कहा कि कबीर साहब जीवन पर्यन्त आपसी भाईचारे का उपदेश करते रहे । ताकि मानव समाज सुख समृद्धि से हमेशा सुसज्जित रहे । आज अगर रीलेक्सो कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान द्वारा विस्तार रूप दिया गया है़ तो हम लोगो को भी इसके विस्तार का हिस्सा बनना चाहिए । यह मानव समाज के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म साबित ह...

कम्पनी ने उपलब्ध करवाये बाल आश्रम को केले पपीते के पौधे

चित्र
कम्पनी ने उपलब्ध करवाये बाल आश्रम को केले पपीते के पौधे सन्त कबीर नगर - सूफी सन्त कबीर दास महा निर्वाण स्थली कबीर मठ द्वारा संचालित बाल आश्रम मे आश्रय पाये बच्चो का स्वास्थ्य लाभ देखते हुए रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान द्वारा आश्रम मे केले पपीते का सौ पौधा उपलब्ध करवाया गया । इस सम्बन्ध मे बाल आश्रम प्रबन्धक कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ने कहा कि इससे आश्रम मे रह रहे बच्चो को स्वास्थ्य लाभ सहित सात्विक विचारो को बल मिलेगा । उन्होने यह भी कहा कि कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान साहब बहुत नेकदिल इंसान है़ । आप द्वारा शहर से गांव की तरफ आकर रोजी रोजगार सहित समाजहित का बहुतायत कार्य किया जा रहा है़ । आप द्वारा अपने अनेक सत्कर्मों के क्रम मे सद्गुरु कबीर साहब के उपदेशो को साकार रूप देने का भी हर सम्भव कोशिश किया जा रहा है़ । इस नेक काम से पहले सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को विस्तारित रूप देने सहित वस्त्र दान का सेवा कार्य प्रारम्भ करवाया जा चुका है़ । खान साहब को जितना भी साधुवाद दिया जाय मुझे लगता है़ कम ही होगा । बताते चले कि इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद स्थित बाल आश्रम मे दर्जन...

प्रेम और विकास के प्रतिमूर्ति है़ कम्पनी निदेशक - महंथ विचार दास

चित्र
प्रेम और विकास के प्रतिमूर्ति है़ कंपनी निदेशक - महंथ विचार दास सन्त कबीर नगर - प्रेम और विकास के प्रतिमूर्ति है़ कंपनी निदेशक अब्दुल्ला खान उक्त बाते कबीर मठ मगहर के पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ने कही । कंपनी निदेशक द्वारा रोजी रोजगार के साथ व्यवसायिक खेती सहित गांव के विकास एवं जनहित मे किये जा रहे कार्यो का जिक्र करते हुए श्री महंथ ने कहा कि लोग गांव से शहर की ओर रुख करते है़ लेकिन यह श्री खान के दूरदर्शिता और नेकदिली की पहचान है़ कि गांव से शहर की ओर की बनी पहचान की कड़ी को तोड़ते हुए शहर से गांव की ओर आये और लोगो को रोजी - रोजगार मुहैया कराते हुए व्यवसायिक खेती को बढ़ावा एवं जनहित मे कार्य करवाये जा रहे है़ । बड़भागी है़ इस जनपद के लोग जहां सूफी सन्त कबीर दास के महानिर्वाण होने का गौरव प्राप्त है़ । ये अब्दुल्ला साहब का प्रेम ही है़ जो सद्गुरु कबीर भोजन सेवा एवं वस्त्र दान के नेक कार्य को बढ़ावा मिल रहा है़ । उन्होने यह भी कहा कि जीवन मे संस्कार और समाज मे सामाजिकता जितना जरूरी है़ उतना ही अब्दुल्ला खान जैसे लोगो की जरूरत है़ , ये प्रेम के भी पहचान है़ और विकास के भी पहचान है़ । जिसका उद...

मतगणना रहा लाकडाउन पर भारी

चित्र
मतगणना रहा लाकडाउन पर हावी  सन्त कबीर नगर - प्रशासन की नाकामी कहा जाय कि जनमानस की नासमझी लाकडाउन के बीच हुए मतगणना मे जन समर्थको के भीड़ पर कोई नियंत्रण नही रहा । जहां देखो तहां बाजार मेले की तरह लोगो का हुजूम उमड़ा रहा ।  उल्लेखनीय है़ कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के दूसरे पड़ाव मे बढ़ते संक्रमण के बीच त्रिस्तरीय मतगणना मे लोगो का हुजूम ऐसा उमड़ा रहा जैसे कोविड की महामारी लोकतंत्र को देखते हुए अपने आक्रामकता को शांत कर स्वस्थ जीवन के प्रति आश्वस्त कर दिया था । जनपद के नवो विकास खण्डो मे हुए मतगणना को लेकर जन समर्थको का आने जाने का सिलसिला पूरा दिन चलता रहा । लेकिन मुस्तैदी से काम करने वाली पुलिस भीड़ इकट्ठा होने से रोक नही पायी । मतगणना स्थल से लेकर बाहर तक भीड़ तंत्र का अपना एक पहचान बना रहा ।  हालांकि पुलिस मतगणना काउंटर से लेकर बाहर लगे बैरियर तक ड्यूटी करती रही । औपचारिक रूप से पुलिस जहां भीड़ को तितर - बितर करते हुए कभी कभार भगाने की कोशिश करती रही , वही मतगणना स्थल मे तैनात पुलिस होहल्ला हो रहे कदाचित मतगणना काउंटरो पर जाकर शांत करने का काम करती रही । कोविड 19 से बचाव के क...