संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रथम चरण के अन्तिम दिन हजारो उपभोक्ताओ ने उठाय अधिभार छूट का लाभ

चित्र
प्रथम चरण के अन्तिम दिन हजारो उपभोक्ताओ ने उठाया अधिभार छूट का लाभ  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश मे एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है । आज एकमुश्त समाधान योजना के प्रथम चरण के अन्तिम दिन राजस्व संग्रह केंद्र पर उपभोक्ताओ के बिल जमा करने की लम्बी कतार लगी । खलीलाबाद खण्ड के अंतर्गत 2178 उपभोक्ताओ ने रजिस्ट्रेशन कराकर 128 लाख रूपये राजस्व जमा किया गया एवं 376 उपभोक्ताओ की बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर, लक्ष्मण मिश्रा उपखण्ड अधिकारी हैंसर, मनोज कुमार उपखण्ड अधिकारी मगहर, कौशल किशोर उपखंड अधिकारी धनघटा के नेतृत्व मे हरिहरपुर, हैंसर, मगहर और धनघटा के विभिन्न जगहो पर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे अधिक से अधिक उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन कराकर व्याज माफी योजना का लाभ लेकर बकाया जमा किये । आज उपभोक्ताओ की अधिक संख्या की वजह से कई बार सर्वर के फेल होने की समस्या की वजह से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा । थोड़ी देर मे उक्त समस्या को हल कराकर सुचारू रूप से राजस्व संग्रह केंद्रों का संचालन कराया गया । आज ...

आओ हम नववर्ष के सम्मान मे समाजवादी बने

चित्र
आओ हम नववर्ष के सम्मान मे समाजवादी बने  सन्त कबीर नगर = नववर्ष के पूर्व संध्या पर पूर्व प्रदेश सचिव शिवपाल यादव यूथ बिग्रेड व वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद यादव ने देशवासियो को सुख, शान्ति समृद्धि की शुभकामनाये दी । समरसता को जीवन्त रूप देने के क्रम मे उन्होंने कहा कि आज हमारी जिन्दगी बहके हुए पथिक की तरह हो गई है । हमे इसे एक लक्ष्य की तरह  लाना होगा । यह तभी संभव है जब हम नववर्ष को सफल जीवन के सुनहरे अवसर के रूप मे देखेगे । आओ हम विघटनवादी नही मतभेदवादी नही अलगाववादी नही सार्वभौमिक संविधान के आत्मरूप समता के अधिकार " प्रभुत्व संपन्न, पंथ निरपेक्ष, समानता लोकतंत्रात्मक गणराज्य " मे समाजवादी बने ।

एकमुश्त समाधान योजना का रजिस्ट्रेशन कराकर उठाये अधिक से अधिक लाभ

चित्र
एकमुश्त समाधान योजना का रजिस्ट्रेशन कराकर उठाये अधिक से अधिक लाभ  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश मे एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है । एकमुश्त समाधान योजना जो 15 दिसंबर 2024 से चल रही है । प्रथम चरण का समापन 31 दिसंबर 2024 को हो जायेगा । खलीलाबाद विद्युत वितरण खण्ड के अंतर्गत आज बकायेदार उपभोक्ताओ की लम्बी लाइन राजस्व संग्रह केंद्रो पर देखी गई । खण्ड के बयारा, धनघटा, मुखलिसपुर, मोलनापुर आदि विभिन्न क्षेत्रो मे कैम्प का संचालन करके अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को लाभ प्रदान किया गया। खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार ने समस्त उपभोक्ताओ से अनुरोध किया है कि प्रथद्म चरण की समाप्ति से पहले खण्डीय कार्यालय/ उप खण्डीय कार्यालय/ नजदीकी बिजली घर, जनसेवा केन्द्र पर जाकर एकमुश्त समाधान योजना मे रजिस्ट्रेशन करा ले  । जिससे आप सभी को ब्याज मे अधिक छूट मिल सके एवं सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित हो सके ।

योजना लाभ के लिए जागरुक किये गये उपभोक्ता

चित्र
योजना लाभ के लिए जागरूक किये गये उपभोक्ता  योजना का उठाये लाभ जमा करे बकाया बिल  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत उपखंड हरिहरपुर के कटाई गांव मे उपखंड अधिकारी मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे कैम्प का आयोजन हुआ । जिसमे 76 उपभोक्ताओ का पंजीकरण करा कर 5.20 लाख रु० राजस्व जमा कराया गया । 35 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । इसी क्रम मे उपखंड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा द्वारा अशरफपुर गांव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 82 उपभोक्ताओ द्वारा 5.25 लाख रूपये जमा कराये गये । उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर द्वारा महुली मे कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 95 उपभोक्ताओ से 6.80 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई तथा 52 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि नेदुला, मढ़या, पुरानी सब्जी मंडी, मोहदीनपुर, पठान टोला मे चेकिंग अभियान चलाकर 65 उपभोक्ताओ द्वारा 5.35 लाख रूपये जमा कराये गये । उपखंड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व मे दुघरा गांव मे 85 उपभोक्ताओ से 3.10 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई ।  इस दौरान खलीलाबाद डिवीजन के अंतर्गत 138 ...

।। सूचना ।। 24 दिसंबर से लगेगे निःशुल्क स्मार्ट मीटर

चित्र
।। सूचना ।। 24 दिसंबर से लगेगे निःशुल्क स्मार्ट मीटर  " राष्ट्रहित मे बिजली बचाये " सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद }  आर०डी०एस०एस० योजना के तहत विद्युत उपभोक्ताओ को समय पर सही बिल प्रदान करने के क्रम मे अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि मीटरिंग प्रणाली को सहज व सुदृढ़ बनाने के लिए 11 के०वी० पुलिस लाइन पोषक मे लगभग 1300 उपभोक्ताओ के परिसर पर स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य पूर्ण हो चुका है । अग्रिम दिनांक 24.12.2024 से शहरी क्षेत्र के 11 के०वी० टाउन-1 पोषक के क्षेत्रान्तर्गत सभी उपभोक्ताओ के परिसर पर स्मार्ट मीटर स्थापित किये जाने का कार्य निःशुल्क किया जायेगा । स्मार्ट मीटर से निर्गत विद्युत बिल उपभोक्ता PuVVNL SMART BILL APPLICATION पर जाकर देख सकते है । जो GOOGLE PLAY STORE पर उपलब्ध है । उक्त कार्य मेसर्स जीनस पावर लि० द्वारा किया जायेगा ।

व्यापारी कदापि न करे चाइनीज लहसुन की बिक्री

चित्र
व्यापारी कदापि न करे चाइनीज लहसुन की बिक्री  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम मे सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश कुमार के नेतृत्व मे कथित चाइनीज लहसुन पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन फल मण्डी खलीलाबाद के थोक लहसुन विक्रेताओ के प्रतिष्ठानो पर औचक निरीक्षण कर लहसुन की जांच की गई ।  निरीक्षण के दौरान मंडी मे लोकल लहसुन की बिक्री होते पायी गई तथा कथित चाइनीज लहसुन की बिक्री होते नहीं पाई गई । साथ ही व्यापारियो को हिदायत दी गई कि वह चाइनीज लहसुन की बिक्री कदापि न करे । इस अवसर पर मिश्री लाल  खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मण्डी सचिव, मण्डी निरक्षक आदि उपस्थित रहे ।

राजस्व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओ के खिलाफ विच्छेदन की कार्यवाही चलती रहेगी = अधिशाषी अभियन्ता

चित्र
राजस्व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओ के खिलाफ़ विच्छेदन की कार्यवाही चलती रहेगी = अधिशाषी अभियन्ता  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना मे अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को लाभ प्रदान करने हेतु विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के अंतर्गत कई जगहो पर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे बहुत अधिक संख्या मे उपभोक्ता अपना बिल सुधार कराकर अधिभार छूट का लाभ ले रहे है । आज अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह ने हरिहरपुर क्षेत्र के मुरादपुर गांव मे कैम्प का निरीक्षण किया । जिसमे अवर अभियंता चंद्रभूषण और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे । अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने हैंसर के कोचरी राजस्व केन्द्र और धनघटा तहसील उपकेन्द्र पर लगे कैम्प का निरीक्षण किया । जिसमे कौशल किशोर उपखंड अधिकारी धनघटा व अजय कुमार चौरसिया अवर अभियंता उपभोक्ताओ की समस्या का समाधान करके योजना के अंतर्गत 88 उपभोक्ताओ का रजिस्ट्रेशन करके 7.95 लाख रु० राजस्व जमा कराया । मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर के नेतृत्व मे महुली मे कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 36 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया और 80 उपभोक्ताओ का पंजीकरण करके 9.50 लाख रु० जमा कर...

।। मनरेगा ।। ग्राम विकास के साथ श्रमिको को मिले रोजगार

चित्र
।। मनरेगा ।। ग्राम विकास के साथ श्रमिको को मिले रोजगार   सन्त कबीर नगर { नाथनगर } अकुशल श्रमिको को उनके ही गांव मे रोजगार मिले की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बेहतर साबित हो रही है । प्रखण्ड के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द मे ग्राम विकास के प्राथमिकता मे 116 {1 परियोजना प्रगतिशील } परियोजनाओ के साथ पंजीकृत 555 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 525 मनरेगा मजदूरो के बीच 39816 हजार मानव दिवस का सृजन हुआ । समाजिक अंकेक्षण की खुली बैठक मे उपस्थित ग्रामीणो को परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे पारदर्शिता, जवाबदेही की जानकारी देते हुए बीआरपी चन्द्र प्रकाश द्वारा सहभागिता के लिए जागरुक किया गया । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत चोलखरी मे कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा द्वारा 56 परियोजनाओ की आडिट करते हुए विकास के भरोसे मे चुने गये ग्राम प्रधान के साथ ग्राम विकास मे सहभागिता के तौर पर ग्रामीणो को न केवल जागरुक किया गया बल्कि " पैसा हमारा हिसाब हमारा " के तहत योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया । ग्राम पंचायत के सक्रिय 180 श्रमिको मे 10296 मानव दिवस एवं ग्राम पंचायत धंजवल मे बीआरपी ज्ञान सिंह द...

एकमुश्त योजना लाभ मे उपभोक्ता कराये रजिस्ट्रेशन

चित्र
एकमुश्त योजना लाभ मे उपभोक्ता कराये रजिस्ट्रेशन  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } बड़े बकायेदारो के विद्युत बिल भुगतान हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है । जिसका प्रथम चरण 15 दिसंबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर तक चलेगा । विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान मे खलीलाबाद खण्ड के अंतर्गत कुल 4064 उपभोक्ताओ से लगभग 21 करोड़ रुपये राजस्व बकाया है । अधिशाषी अभियन्ता ने उपभोक्ताओ से अनुरोध किया है कि जिनका भी विद्युत बिल बकाया है वह अधिभार छूट का लाभ उठाते हुए अपना विद्युत बिल जमा कर दे । उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ देने हेतु मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर ने हरिहरपुर उपकेन्द्र पर कैम्प का आयोजन किया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ के बिल सुधार करते हुए कुल 129 उपभोक्ताओ का रजिस्ट्रेशन किया गया । लक्ष्मण मिश्र उपखण्ड अधिकारी हैंसर उपकेन्द्र पर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 39 उपभोक्ताओ के बिल सुधार किया गया । धनघटा उपखण्ड अधिकारी ने भी मुखलिसपुर मे कैम्प का आयोजन किया, साथ ही साथ अवर अभियंता सुनील यादव,चंद्रभूषण...

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उठाये लाभ जमा करे बकाया बिल

चित्र
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उठाये लाभ जमा करे बकाया बिल  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना मे केदारनाथ शुक्ल, उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि खलीलाबाद टाउन मे 99 बकायेदारो ने ब्याज माफी योजना का लाभ लेते हुए अपना बकाया जमा किया । मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर ने बताया कि उपखण्ड के 146 बकायेदार उपभोक्ता अपना बिल जमा किये । लक्ष्मण मिश्रा उपखण्ड अधिकारी हैंसर ने बताया कि 79 बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेते हुए अपना बिल जमा किये । मनोज कुमार उपखण्ड अधिकारी मगहर ने बताया कि आज कुल 95 उपभोक्ताओ ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ लिया । इसी प्रकार कौशल किशोर उपखंड अधिकारी धनघटा ने बताया कि 126 बकायेदार उपभोक्ता ब्याज माफी योजना का लाभ लेते हुए बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ पर कार्यवाही करते हुए 250 उपभोक्ताओ की लाइन काटी गई । अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारो पर यह कार्यवाही चलती रहेगी साथ ही साथ इन्होने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेते हुए अपने बकाया बिल को जमा करे ।

खबर संकलन मे तथाकथित पत्रकार द्वारा निभाई जा रही है जयचन्द की भूमिका

खबर संकलन मे तथाकथित पत्रकार द्वारा निभाई जा रही जयचन्द की भूमिका  सन्त कबीर नगर = वैसे तो पत्रकार अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता से सुरक्षित नही है । कर्त्तव्य परायणता को लेकर पत्रकारो की जिन्दगी न केवल दुरूह हो गया है बल्कि जिंदगी की सांस भी खत्म हो रही है । कही षडयंत्र के शिकार होकर उलझनो का सामना कर रहे है तो कही एक्सीडेंट तो कही बंदूक की गोली खा रहे है । अब इसमे जयचंद के रुप मे एक और इजाफा हुआ है । उल्लेखनीय है कि जनपद मे खबर संकलन मे तथाकथित पत्रकार द्वारा जयचंद की भूमिका निभाई जा रही है ।  सूत्रो के मुताबिक जिसके कई उदाहरण देखने मे आ रहा है । अलबत्ता ऐसे मे कोई घटना घटित होने पर जयचंद को प्रमुख घटना भूमिका मानना कोई गलत नही होगा ।

पारदर्शिता जवाबदेही के साथ सहभागिता मुख्य उद्देश्य = अखिलेश शर्मा

चित्र
पारदर्शिता जवाबदेही के साथ सहभागिता मुख्य उद्देश्य = अखिलेश शर्मा  मनरेगा लोकपाल ने किया औचक निरीक्षण  सन्त कबीर नगर { नाथनगर } ग्राम पंचायत चंदापार मे वित्तीय वर्ष 2023- 24 के क्रियान्वित 50 परियोजनाओ की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सहभागिता के सुनिश्चितार्थ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । सक्रिय 250 श्रमिको को रोजगार मुहैया मे 12111 मानव दिवस का सृजन हुआ । दौरान सोशल आडिट टीम द्वारा ग्राम विकास के क्रम मे परियोजनाओ के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे सहभागिता के लिए ग्रामीणो को जागरूक किया गया । कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य ग्राम विकास मे आवश्यकताओ का सही निर्धारण करना है । धनराशि का उचित सदुपयोग करना है योजनाओ मे पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बनाये रखना है । जिसमे ग्रामवासियो की सहभागिता अपेक्षित है । सोशल आडिट के तहत एक गांव मे तीन दिन का रोस्टर निर्धारित किया जाता है जिसमे पहले दिन अभिलेखो का सत्यापन, दूसरे दिन गांव मे कराये गये कार्यो का स्थलीय सत्यापन एवं डोर टू डोर श्रमिकों से किये गये कार्यो की जानाकारी और अन्तिम दिन ग्रामीणो के साथ खुली बैठक कि...

विद्युत कर्मियो ने ओ०टी०एस० योजना के लिए किया जागरूक

चित्र
विद्युत कर्मियो ने ओ०टी०एस० योजना के लिए किया जागरू "राष्ट्रहित मे बिजली बचाये"   सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत बकायेदारो की सुविधा के लिए सरकार द्वारा 15 दिसंबर 2024 से चलाई जाने वाली एक मुश्त समाधान योजना {ओ०टी०एस०} के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार के नेतृत्व मे विद्युत कर्मियो ने आज विभिन्न क्षेत्रो मे उपभोक्ताओ को जागरूक किया । बिजली उपभोक्ताओ को ओ०टी०एस० योजना के विषय मे जानकारी दी । जिनका बिजली बिल ज्यादा है या बिजली विसंगति है उसे कार्यालय पर आकर ठीक कराये । इस मौके पर उपखंड अधिकारी लक्ष्मण मिश्रा, अवर अभियंता राम करन, अवर अभियंता फरमान अली, मीटर सुपरवाइजर रहीम खान, लाइन मैन अरविंद कुमार व सोमनाथ आदि मौजूद रहे ।

सोशल आडिट मे क्यो हो रहे है पत्रकार प्रधान आमने- सामने ?

सोशल आडिट मे क्यो हो रहे पत्रकार प्रधान आमने - सामने ? सन्त कबीर नगर = एक तरफ जहां ग्राम प्रधान बेहतर प्रतिनिधित्व के तौर पर ग्राम पंचायत के विकास पर काम कर रहे है वही दूसरी तरफ सोशल आडिट क्रियान्वित परियोजनाओ के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता उससे संबंधित अधिकारी की जवाबदेही एवं ग्रामीणो की सहभागिता पर काम कर रही है और पत्रकार खबर संकलन का काम कर रहे है । यह और बात है कि सैकड़ा की संख्या मे पत्रकार पहुंच रहे है । हालांकि सूत्रो की माने तो आडिट मे पहुंचने वाले पत्रकार अपना क्षेत्र नही देख रहे है । जो संस्थान के जारी क्षेत्र कार्य के लिहाज से तथाकथित होने की कही न कही बात बनती नजर आ रही है । बात तब और गंभीर नजर आ रही है जब बड़ी संख्या मे पहुंचने वाले पत्रकारो के बीच फर्जी पत्रकारो की चर्चा होती है । जिन्हे दिहाड़ी पत्रकार के नाम से नवाजा गया है । अलबत्ता इस बीच अब अगर ग्राम प्रधान एवं पत्रकार के बीच विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है तो यह एक गंभीर विषय बन रहा है । लिहाजा ग्राम विकास के क्रम मे ग्राम पंचायतो मे होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } एवं महात्मा गांधी राष्...

।। सुनहरा अवसर ।। विलंबित भुगतान अधिभार मे भारी छूट

चित्र
।। सुनहरा अवसर ।। विलंबित भुगतान अधिभार मे भारी छूट  "राष्ट्रहित मे बिजली बचाये"  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ के लिए एक सुनहरा मौका प्रदान किया गया है । जिसमे घरेलू वाणिज्यिक, निजी संस्थान एवं औद्योगिक श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओ के विलंबित भुगतान अधिभार मे भारी छूट प्रदान किया जा रहा है । यह योजना 3 चरणो मे 15- 12- 2024 से प्रारंभ होकर 31- 01- 2025 तक चलेगी । योजना का प्रथम चरण 15- 12- 2024 से 31- 12- 2024, द्वितीय चरण 01- 01- 2025 से 15- 01- 2025 तथा तृतीय चरण 16- 01- 2025 से 31- 01- 2025 तक होगा । किन्तु उपभोक्ताओ को सर्वाधिक लाभ प्रथम चरण मे ही मिलेगा । योजना मे पंजीकरण के लिए 30- 09- 2024 तक के मूल बकाया की 30% राशि पंजीकरण के समय जमा करना होगा । योजना मे एक मुश्त भुगतान और किश्तो मे भुगतान { घरेलू श्रेणी के 10 एवं अन्य श्रेणी के लिए 4 किश्त } का प्राविधान है । एक मुश्त भुगतान के लिए पंजीकरण के बाद 30 दिन का समय मिलेगा । योजना मे पंजीकरण के लिए अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय/उपखंड/कैश काउंटर/जनसेवा केन्द्र से संपर्क कर सकते है । ...

अधिकारियो कर्मचारियो की अनुपस्थिति पड़ी महंगी सीडीओ ने की कार्यवाई

चित्र
अधिकारियो कर्मचारियो की अनुपस्थिति पड़ी मंहगी सीडीओ ने की कार्यवाई  हाथरस = जनपद के विकास कार्य को अनवरत गतिशील बनाये रखने की कटिबद्धता मे नवागत मुख्य विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केशरवानी ने ड्यूटी के प्रति उदासीन अधिकारियो, कर्मचारियो पर कार्यवाई का डंडा चला दिया है । ड्यूटी के प्रति किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी के क्रम मे कार्यालयो का औचक निरीक्षण किया गया । जिसमे विभिन्न विभागो के 13 अधिकारी व 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये । जिन पर कार्यवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कर्मचारियो के जहां वेतन रोकने का आदेश दिया गया है, वही अनुपस्थित मिले अधिकारियो से स्पष्टीकरण मांगा गया है ।

शुभकामना

चित्र
शुभकामना बहुत  आसान है ,  छूटी  मंजिल को,  फूटी  तकदीर कहना । संघर्षो के  बिसात को,  मजबूर कहना । कहां होता है  घर बैठे,  गिरवर की  चढ़ाई । बुलंदी का  मुकाम, उसी की तकदीर,  बनती है ।  जिसने संघर्ष को,  जीवन की  तदबीर  मानी है । चलो छोड़ो  बदनसीबी का  रोना- धोना,  देखो  संघर्षो की  रवानी ने,  क्या गुल  खिला दिया । जहां मे  जहां का,  दर कदम  जहां बना दिया । चलो आओ  संघर्षो को,  उम्दये  भावनाये दे,  सफलता के  बढ़ते  कदम को, हार्दिक  शुभकामनाये दे । कवि: जी एल वेदांती

डीपीआरओ कर रहे है जानबूझकर प्रकरण को लम्बित = शिकायतकर्ता

चित्र
डीपीआरओ कर रहे है जानबूझकर प्रकरण लम्बित = शिकायतकर्ता  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } ग्राम पंचायत भगठान निवासी बंधुआ श्रमिक सतर्कता समिति सदस्य शिकायतकर्ता रामलौट राही द्वारा जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र मे बतौर संयुक्त जांच समिति द्वारा की गई जांच आख्या जिस पर आरोप सिद्ध हो चुके है के आधार पर आरोपियो पर रिकवरी व निलंबन कार्यवाही की मांग करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी पर जानबूझकर प्रकरण को लम्बित करने का आरोप लगाया गया है । अपने शिकायती पत्र मे शिकायतकर्ता ने लिखा है कि मेरे द्वारा किये गये 4 बिंदुओ की शिकायत मे कोई कार्यवाइ नही की गई, जबकि जांच समिति ने मेरे शिकायती पत्रो पर शिकायत सत्य पाई है । जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जानबूझकर प्रकरण को लम्बित किया जा रहा है । आप के आदेशो को भी जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पालन नही किया जा रहा है ।। जिससे भ्रष्टाचारियो पर अंकुश नही लग पा रहा है। मेरे ऊपर तमाम दबाव बनाया जा रहा है ।

सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज हुए सम्मानित

चित्र
सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज हुए सम्मानित संत कबीर नगर = पत्रकारो व जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के क्रम मे सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट महुली के संस्थापक डां एखलाख अहमद द्वारा कर्त्तव्य परायण अपर सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज को अंगवस्त्र, शील्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । उनके इस सम्मान से न केवल उनके कर्त्तव्य परायणता को सुदृढ़ता मिली है बल्कि देश के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता को विशेष बल मिला है । आभार व्यक्त करते हुए श्री सरोज ने कहा कि दायित्व निर्वहन मे ही कैरियर का आयाम होता है संघर्ष के इस मूल मंत्र को हर किसी को गम्भीरता से लेनी चाहिए । उल्लेखनीय है कि 2021 से अपर सूचना अधिकारी श्री सरोज द्वारा पत्रकारो के हितो उनके सम्मान के लिए सतत कार्य किया जा रहा है । पुरानी ट्रेजरी मे स्थित जर्जर हालत मे चलने वाले जिला सूचना कार्यालय जो कभी भी धराशाई हो सकता था । उन्होंने अपने अथक प्रयास से वर्तमान समय मे मोती चौराहा शुगर मिल रोड खलीलाबाद मे शिफ्ट कराकर सुरक्षात्मक सुव्यवस्था प्रदान किया । शासन - प्रशासन के साथ पत्रकारो के बीच मे आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए अपने दा...

दो दिल एक जान है हम = राजकुमार

चित्र
दो दिल एक जान है हम - राजकुमार सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } वैसे तो जिदंगी के आयाम आत्मीयता का द्योतक होता है । जिसका विस्तार हम समाजिकता के तौर पर सांस्कृतिक रूप मे ग्राम पंचायत रूप मे जिला रूप मे देश - प्रदेश रूप मे देखते है । जो न केवल समरसता का एकता का भाईचारे का प्रेम बंधुत्व का स्वरुप बनकर जिंदगी के सुख चैन मे सफल होने का पृष्ठिभूमि बनाता है बल्कि आत्मीयता का द्योतक बनकर विकास का मार्ग प्रशस्त करता है । जिसका प्रारंभिक आगाज पवित्र माने जाने वाला वैवाहिक जीवन है जो आत्मीय रूप से जीवन के मर्तबे मे एहतराम होता है । लेकिन अब ऐसा होना और समझना जैसे मानव जीवन के लिए अभिशाप हो गया है लोग अपनी आत्मीयता को तिलांजलि देने मे कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है । भाई - भाई मे अलगाव माता- पिता से अलगाव समाज से अलगाव यहां तक कि पति - पत्नि से अलगाव का आलम बना दिये है । ऐसे मे अब अगर कोई आत्मीयता का परिचय देता हुआ नजर आने लगे तो उसे आश्चर्यचकित रूप से देखने वाली बात तो बनती ही है । जिसका उदाहरण सातवा वर्षगांठ मनाने वाला एक दंपत्ति है जिसने अपने सालगिरह पर न केवल दो दिल एक जान का उदाहरण दिया है बल्कि साम...

।। सोशल आडिट ।। निष्प्रयोजित मिला नाली निर्माण कार्य

चित्र
।। सोशल आडिट ।। निष्प्रयोजित मिला नाली निर्माण कार्य  सन्त कबीर नगर { सांथा } स्वच्छ वातावरण की दृष्टि मे दूषित जल निकासी के क्रम मे संबंधितो द्वारा नाली निर्माण कार्य मे दायित्व निर्वहन के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की गई है या फिर कुछ और कारण बनाने का भरसक प्रयास किया गया है अपने आप मे यह एक यक्ष प्रश्न सा लगता दिखाई दे रहा है ।  उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 की पीएम आवास { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो के सोशल आडिट मे ग्राम पंचायत सरकारी रमवापुर मे स्वच्छ वातावरण से जुड़े " नियाज अहमद के मकान से आई टी आई स्कूल तक पक्की नाली निर्माण कार्य " भौतिक सत्यापन मे सोशल आडिट टीम को निष्प्रयोजित मिला है । टीम द्वारा बताया गया कि नियाज अहमद के मकान से आई टी आई स्कूल तक पक्की नाली निर्माण कार्य निष्प्रयोजित पाई गई है । उसके दूषित जल निकासी का आगे कोई रास्ता दिखाई नही दिया है । इसके निर्माण कार्य मे अकुशल 159 मानव दिवस का सृजन हुआ है । अकुशल मजदूरी मे 36570 व सामग्री मे कुल 6 लाख 12 हजार 922 का भुगतान हुआ है ।  लिहाजा निष्प्रयोजित उक्त परियोजना के निर्माण के दृ...