सोशल आडिट की खुली बैठक मे नही हुआ परियोजना का सत्यापन संबंधित अधिकारी कर रहे है सीधे अनुच्छेद 17{3} की अनदेखी ! सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } संबंधित अधिकारी नियम के अनुपालन मे कितने ईमानदार है इसका एक उदाहरण ग्राम पंचायत छपिया छितौना है जहां के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन एवं वित्तीय अनियमितता / भ्रष्टाचार के रोकथाम मे आडिट के मूल उद्देश्य पारदर्शिता, सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे सोशल आडिट टीम का कोई सहयोग नही किया गया । जो { ग्राम पंचायत की ज़िम्मेदारी है कि सभी जरूरी कागजात मसलन मस्टर रोल, बिल बाउचर, मापी -जोखी से संबंधित दस्तावेज पारित आदेशो की प्रतिलिपि आदि ग्राम सभा को सोशल आडिट के लिए मुहैया कराये } अनुच्छेद 17 {3} के लिहाज से कही न कही अनदेखी नजर आ रही है । जो एक तरफ नियम अनुपालन मे सक्षम अधिकारियो के दिशा - निर्देशो का कितना प्रभाव है उसका भी हाल - ए - बयां कर रहा है । उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के कुल 62 लाख 11 हजार 66 रूपये की व्यय राशि मे सृजित 17135 दिवस के 35 परियोजनाओ { 2 पशु शेड, 3 खड़ंजा,1 बाउंड्रीवाल, पंचायत भवन, 2 पोखरा, 3 नाला,1 बंधा,1 पटरी सहित ...