संदेश

फ़रवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सदर विधायक जय चौबे के ज्वलंत मुद्दे को अखिलेश यादव ने किया स्वीकार सरकार बनी तो होगा काम

चित्र
सदर विधायक जय चौबे के ज्वलंत मुद्दे को अखिलेश यादव ने किया स्वीकार सरकार बनी तो होगा काम सन्त कबीर नगर (खलीलाबाद ) विकास के अधूरे सपने को साकार करने की मंशा से पूर्व सीएम अखिलेश यादव से विकास की प्रेरणा लेकर बीजेपी को छोड़ समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए विधानसभा खलीलाबाद से चुनाव लड़ रहे सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे सदर का मुख्य मुद्दा बन चुके कताई मील , शुगर मील व कांटे को विकास खण्ड सहित जनपद मुख्यालय बस डिपो की अपनी बात को अखिलेश यादव से मनवा लिए है । जिसे स्वीकार करते हुए चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सी एम अखिलेश यादव ने कहा कि यहां का मुख्य मुद्दा बन्द पड़े कताई मील , शुगर मील को चालू कराना है एवं विकास की दृष्टि से एक और विकास खंड बनाने के साथ यातायात सुव्यवस्था मे बस डिपो बहुत जरूरी है जो हमारी सरकार बनने पर किया जायेगा ।

अखिलेश यादव को सता गया झाड़ू का डर !

चित्र
अखिलेश यादव को सता गया झाड़ू का डर !  कही काम न बिगाड़ दे झाड़ू  = अखिलेश यादव सन्त कबीर नगर = भारी मतो से जीत एवं पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील मे पूर्व सी एम अखिलेश यादव को झाड़ू का डर सता गया । इंडस्ट्रियल एरिया मे आयोजित चुनावी कार्यक्रम के जन संबोधन मे कहा कि कही झाड़ू काम न बिगाड़ दे इससे बचे और साइकिल का बटन दबाये । इससे पूर्व बीजेपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार दिसंबर माह तक के बजाय अब मार्च महीने तक मुफ्त राशन देगी । क्या उसके बाद जरूरत नही है हमारी सरकार बनी तो पांच वर्ष तक मुफ्त राशन देने का काम किया जायेगा । जिसमे एक किलो घी भी होगा एक किलो सरसो का तेल भी होगा एक किलो दूध का पाउडर भी होगा मीठा खाये बहुत दिन हो गया इसलिए एक किलो चीनी भी दिया जायेगा । प्रदेश मे 11 लाख नौकरी का पद खाली है जिसमे सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग मे पद खाली है उसे भरने का काम किया जायेगा । टी ई टी , बी एड नौजवानो सहित शिक्षामित्रो का समायोजन किया जायेगा । योगी सरकार मे फौज मे कोई भर्ती नही निकाली गई समाजवादी सरकार बनी तो सेना भर्ती के साथ पुलिस भर्ती का काम किया जायेगा । ...

सरकार बनी तो 9 लाख दूंगा नौकरी = अखिलेश यादव

चित्र
सरकार बनी तो 9 लाख दूंगा नौकरी = अखिलेश यादव सदर विधायक की कताई मील शुगर मील बस डिपो व कांटे ब्लाक बनाने की बनी बात सन्त कबीर नगर = इंडस्ट्रियल एरिया मे आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो 9 लाख नौकरी देने का काम करूंगा । शिक्षामित्रो को समायोजित करने का काम करूंगा , सेना भर्ती से लेकर पुलिस भर्ती करूंगा । वर्षो से बंद पड़ी कताई मील को चालू कर बेरोजगार हुए लाखो बुनकरो को रोजगार देने का काम करूंगा , कांटे को विकास खंड बनाते हुए बस डिपो बनवाकर यातायात की उत्तम व्यवस्था दूंगा । वही बीजेपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पांच चरण का चुनाव देखकर बाबा जी का होश उड़ गया है । क्यो कि पांचो चरण के चुनाव समाजवादी पार्टी का सरकार बना चुकी है । भाईयो और बहनो ! छठवा व सातवे चरण का चुनाव बोनस है । भाईयो बहनो और मित्रो ! अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो मां बहनो को प्रति माह 1500 सौ रुपए का पेंशन , किसान भाइयो को , 2 बोरा यूरिया 1 बोरा डाई एवं 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का काम करूंगा । हर महीने मुफ्त राशन के साथ एक किलो घी एक किलो चीनी भी देने ...

प्रत्याशियो द्वारा नही किया गया स्थानीय स्तर पर चुनाव सामग्री खरीददारी व प्रकाशन कार्य !

चित्र
प्रत्याशियो द्वारा नही किया गया स्थानीय स्तर पर चुनाव सामग्री खरीददारी व प्रकाशन का कार्य ! सन्त कबीर नगर = सर्वांगीण विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियो पर कैसे किया जाये विश्वास । बात तो करते फिर रहे है विधानसभा क्षेत्र को चहुंमुखी विकास करने की , और चुनाव मे खर्च होने वाले विभिन्न सामानो की खरीददारी व स्टेशनरी से संबंधित पोस्टर इत्यादि तथा अखबारो मे दिये जाने वाले विज्ञापनो को स्थानीय स्तर पर न दे करके बड़े शहरो दिल्ली , लखनऊ , गोरखपुर जाकर दिया गया है । ऐसे मे जब ये चुनाव लड़ने के मौके पर विधानसभा क्षेत्र के लोगो को उक्त कार्यों से रोजगार नही दे सके है तब ये सर्वांगीण विकास और रोजगार देने का काम कैसे करेगे ?  बताते चले कि जनपद के तीनो विधानसभा क्षेत्र से सर्वांगीण विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियो द्वारा चुनाव प्रचार सामग्री का प्रकाशन व खरीददारी स्थानीय स्तर पर नही किया गया है सूत्रो के मुताबिक प्रत्याशियो द्वारा उक्त कार्यों को बड़े शहरो दिल्ली लखनऊ गोरखपुर से किये गये है ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब चुनाव लड़ने के दौर मे इन्हे स्थानीय लोगो को रोजी ...

बीजेपी उम्मीदवार का जनाधार पड़ा कमजोर पार्टी ने लगाई ताकत !

चित्र
बीजेपी उम्मीदवार का जनाधार पड़ा कमजोर पार्टी ने लगाई ताकत ! राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कर रहे जनसभा अपील सन्त कबीर नगर = 2017 के विधानसभा चुनाव मे जनपद के तीनो विधानसभा की सीटो को जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को लोहे के चने चबाने पड़ रहे है । जिन प्रत्याशियो के ऊपर जीत का भरोसा जताया है उनका कोई जनाधार नही है । चाहे वह विधानसभा क्षेत्र धनघटा हो चाहे विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद हो यहां के क्षेत्र मे प्रत्याशियो का कोई जनाधार नही है वही विधानसभा क्षेत्र मेहदावल की सीट पर निषाद पार्टी के गठबंधन से चुनाव लड़ रहे अनिल त्रिपाठी को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है क्यो कि जिस निषाद पार्टी के बैनर तले श्री त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डां संजय निषाद को वहां की बाहुल्य निषाद जनता पूर्व के महीने मे बगावत कर नकार चुकी है । यही नही उनके पुत्र सांसद प्रवीण निषाद द्वारा विकास कार्य से सिर्फ दूर ही नही है बल्कि कोविड काल मे वे कही नजर नही आये थे । इसी क्रम मे विधानसभा के खलीलाबाद से अंकुर राज तिवारी है जिनका कोई जमीनी पकड़ नही है लिहाजा इन्हे जीताने के ...

विधायक बना तो वर्ष का सौ करोड़ लाकर दूंगा = आफताब आलम

चित्र
विधायक बना तो वर्ष का सौ करोड़ लाकर दूंगा = आफताब आलम सपा को वोट देने से कोई जन्नत नही चला जायेगा  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) ग्राम सभा पचपोखारी मे आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि अगर मै चुनाव जीता तो वर्ष का सौ करोड़ का बजट लाऊंगा । मै उस योग्य हूं जो विकास को बल देकर विधानसभा क्षेत्र को विकासशील बना दूंगा । मै किसान का बेटा हूं मेहनतकश हूं मेरी जीत आप सब की जीत है महीने के पंद्रह दिन हम आप लोगो के बीच बिताऊंगा और पंद्रह दिन लखनऊ मे बिताऊंगा । मेरे घर मे मेरे किसी भाई को नौकरी ठेकेदारी नही चाहिए । बसपा विकासशील पार्टी है इसके शासन काल मे किया गया विकास कार्य और दी गई लाखो नौजवानो की नौकरियां उदाहरण है । जिसका सामना न समाजवादी पार्टी अपने शासन काल मे कर पाई न भारतीय जनता पार्टी कर पाई । सुश्री बहन मायावती जी सत्ता हथियाने के लिए कभी जुमलेबाजी नही की , कभी लालच देने का काम नही किया । बसपा पार्टी सर्व समाज की पार्टी है यहां किसी के साथ मतभेद नही किया गया । उन्होंने कहा कि सपा को वोट देने से कोई जन्नत नही चला जायेगा , आप लोग बहुजन समाज पार्टी ...

प्रतिद्वंदियो को नही सूझ रहा कोई राह समाजवादी रंग से रंगीन हुई पूरी विधानसभा

चित्र
प्रतिद्वंदियो को नही सूझ रहा कोई राह समाजवादी रंग से रंगीन हुई पूरी विधानसभा   प्रतिद्वंदियो को ढूढने से भी नही मिल रहा खड़ा होने की जमीन = समर्थक सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) चुनावी समर जीतने निकले सपा उम्मीदवार दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे की जीत की राह आसान होती दिख रही है । " चक्रव्यूह " की तरह घेरे गये विधानसभा क्षेत्र मे प्रतिद्वंदी प्रत्याशियो को खड़े होने की जमीन भी नसीब नही हो रही है । श्री चौबे द्वारा पार्टी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष गौहर अली खान , रमेश चन्द यादव , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद एवं जहां सैकड़ो समर्थको शुभचिंतको के साथ पूरे विधानसभा को समाजवादी के रंग मे रंग दिया गया है वही भाई डां उदय चतुर्वेदी जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव के साथ जन समर्थन का हुजूम खड़ा कर दिया है । जय समर्थको की माने तो प्रतिद्वंदियो को खड़े होने की जमीन भी नसीब नही हो रही है ।  बहरहाल चुनावी समर अनिश्चिता का क्षेत्र है मतदाताओ का रुझान कब किधर हो जाय कुछ कहा नही जा सकता । लिहाजा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे को पूरे विधानसभा क्षेत्र से ...

पुरानी पेंशन बहाली अभी नही तो कभी नही = रीना त्रिपाठी

चित्र
पुरानी पेंशन बहाली अभी नहीं तो कभी नही रीना त्रिपाठी लखनऊ = पुरानी पेंशन बहाली राज्य का विषय है सिद्ध करती राजस्थान सरकार । लगभग अठारह वर्षों से पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे कर्मचारियो को रेगिस्तान से मिला आस रूपी एक बूंद का सहारा । वहीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी जोरदार बहस । जैसा की सर्वविदित है 1अप्रैल  2004 मे तत्कालीन केंद्र सरकार ने उस वर्ष से और उसके बाद भर्ती कर्मचारियो के लिए नई पेंशन योजना बिना कर्मचारी संगठनों से चर्चा किये लागू की थी । इस नई पेंशन योजना में सरकार पुरानी पेंशन की तरह स्वयं योगदान न करके कर्मचारियों के वेतन से पैसा काटती है और उसमें अपना हिस्सा मिलाकर शेयर बाजार में निवेश करती है।उससे प्राप्त ब्याज की राशि से कर्मचारी की पेंशन बनती है । कर्मचारियों के जीवन भर की बचत की कमाई जुए में उड़ाई यही कहा जाएगा । चूंकि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों और सरकार के अंशदान को शेयर बाजार में निवेश किया जाता है, इसलिए इसके जोखिम भी बाजार के उतार चढ़ाव पर निर्भर हो जाते हैं। घाटा हुआ तो वो भी कर्मचारी के हिस्से जाता है। ऐसे में इस बात की कोई गारंटी नही होती कि अमुक कर्म...

आंस्कर्स अवार्ड फॉर पीस से सम्मानित हुई नामचीन हस्तियां

चित्र
ऑस्कर्स अवॉर्ड फॉर पीस से सम्मानित हुई नामचीन हस्तियां वर्ल्ड पीस फेडरेशन ने दिया सम्मान , दुनिया भर से मिली बधाइयां नई दिल्ली = अपनी विशिष्टताओ से दुनियाभर मे ख़ास पहचान बनाने वाली नामचीन हस्तियो को सीरिया की नामी गिरामी संस्था वर्ल्ड पीस फेडरेशन ने ऑस्कर्स अवार्ड् फॉर पीस से सम्मानित किया है । भारत से 15 से अधिक लोगो को यह सम्मान दिया गया है । जिन्हे दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है । मानवीय मूल्यो औऱ शान्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो पर वैश्विक स्तर पर सक्रियता के चलते वर्ल्ड पीस फेडरेशन ने यह विशिष्ट सम्मान प्रदान किया है । सम्मानित होने वाली विभूतियो मे धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय , वरिष्ठ पत्रकार , लेखक , इंटरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट डॉ राकेश छोकर , प्रमुख समाज सेविका , शिक्षाविद डॉ रश्मि पाण्डेय , अंतरराष्ट्रीय लेखक , पत्रकार डॉ शम्भू पंवार , प्रमुख समाजसेविका डॉ सुनीता खोकर , प्रमुख लेखिका डॉ निक्की शर्मा , डॉ सारिका ठाकुर , वरिष्ठ रचनाकार डॉ अमिताभ पाण्डेय , सोशल एक्टिविस्ट डॉ चिराग मेहता , प्रमुख समाजसेविका डॉ विनीता कुन्दनानी , डॉ उर्मिल कालरा , ऑथर डॉ स...

सितारा बन कर उभरे " आप " प्रत्याशी सुबोध चन्द यादव

चित्र
सितारा बन कर उभरे " आप " प्रत्याशी सुबोध चन्द यादव सन्त कबीर नगर = 313 विधानसभा खलीलाबाद की सीट पर जो दावे हो रहे थे कि नामिगीरामी राजनैतिक पार्टियो के उम्मीदवारो की वह फेल होता नजर आ रहा है । पूर्वांचल के शेर स्वर्गीय पूर्व सांसद भालचंद यादव के लाल सुबोध चन्द यादव के समर्थन मे जनपद के कोने कोने से जहां सहानुभूति एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है वही विधानसभा की जनता का प्यार स्नेह सहित जन समर्थन प्राप्त हो रहा है ।  उल्लेखनीय है कि केन्द्र शासित राज्य दिल्ली मे अपनी बेहतर नीतियो एवं सुशासन से दिल्ली को सुव्यवस्थित स्थित करते हुए लाभकारी विकासशील योजनाओ से आधुनिक विकास की ओर ले जाने वाली राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी से शेरे पूर्वांचल स्वर्गीय पूर्व सांसद भालचंद यादव के सुपुत्र सुबोध चन्द यादव सबसे युवा प्रत्याशी है । इनका नेचर सरल स्वभाव मिलनसार है ये जिंदगी को संघर्ष मानते है इनका मानना है कि उसी जिंदगी से जनसेवा एवं जनहितैषी कार्य हो सकते है जो जिंदगी संघर्ष के शुरू की जाती है । ऐसी ही जिंदगिया देश प्रदेश समाज को उत्थान का रूप दे सकती है क्यो की ऐसी जिंदगियो मे ईमानदारी से कर्त्...

हमारी जीत आप की जीत सेवा मे चौबीसो घंटे रहूंगा तत्पर = अनिल त्रिपाठी

चित्र
हमारी जीत आप की जीत सेवा मे चौबीसो घंटे रहूंगा तत्पर = अनिल त्रिपाठी सन्त कबीर नगर (मेहदावल ) भरवलिया पाण्डेय , भरवलिया चौबे , कुल्हड़िया , गुलरिहा , तुनियहवा जैसे तमाम गांवो मे जन सम्पर्क करते हुए मुड़िला कला मे ग्रामीणो को संबोधित करते हुए भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अनिल त्रिपाठी सपा मुखिया अखिलेश यादव को कहा कि दिमाग खराब हो गया है मै सोच रहा था कि वे पूर्व के जीते हुए प्रत्याशी व रसद खाद्य मंत्री रहे लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को टिकट देकर चुनावी समर को कांटे की टक्कर मे चुनौती पूर्ण बनायेगे । लेकिन उन्होंने हारे हुए बाहरी प्रत्याशी जयचन्द पाण्डेय को पुनः टिकट देकर लड़ाई को ही खत्म कर दिया , हमारी लड़ाई किसी से नही है । इससे पूर्व ग्रामवासियो का चरण वंदन प्रणाम करते हुए कहा कि हमारे ग्राम सभा मुड़िला के पवित्र स्थान पर जहां हमारे परिवार के लोग रहते है और जिनका प्यार सम्मान स्नेह मुझे निरंतर पंद्रह सत्तरह वर्षो से मिलता रहा है की बात कही । बसपा प्रत्याशी को आड़े हाथ लेते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ताबिश खान के नेचर से कोई अनभिज्ञ नही है ...

जीत की राह पर सुबोध चन्द यादव समर्थको मे आसमान छू रहा उत्साह

चित्र
जीत की राह पर सुबोध चन्द यादव समर्थको मे आसमान छू रहा उत्साह  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) 313 विधानसभा खलीलाबाद के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुबोध चन्द यादव के समर्थको मे उत्साह का माहौल है । मां के आशीर्वाद के साथ चुनावी समर मे उतरे सुबोध चन्द यादव को अपार जन समर्थन मिल रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दौरे मे सुबोध चन्द यादव एवं उनके समर्थक जहां भी जा रहे है वहां सैकड़ो की संख्या मे करवा बनते जा रहा है सहानुभूति के साथ लोगो का जन समर्थन प्राप्त हो रहा है । राजनैतिक पंडितो की माने तो सुबोध चन्द यादव जिस आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है उस आप पार्टी की पहचान जहां विकासशील बेहतर नीतियो के रूप मे है । दिल्ली मे सत्तासीन आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शासन काल मे दिल्ली सिर्फ विकास के पथ पर अग्रसर ही नही है बल्कि वहां की सुंदर सुव्यवस्था मे लोग जीवन यापन कर रहे है वहां की शिक्षा व्यवस्था , स्वास्थ्य व्यवस्था इत्यादि लोगो को विकास की मुख्यधारा मे जोड़ रही है । वही खलीलाबाद विधानसभा के सबसे बेहतर छवि के युवा उम्मीदवार है । सर्वांगीण विकास ...

शुगर मील के सवाल पर चलते बने उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा

चित्र
शुगर मील के सवाल पर चलते बने उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) केन्द्र मे सत्तासीन होते हुए सबका साथ सबका विकास के नीति पर काम करने वाली पांच साल के पूर्ण बहुमत वाली योगी सरकार मे भी जनपद मुख्यालय मे बस डिपो बन नही सका । यही नही भाजपा से सपा मे शामिल हुए सदर विधायक की माने तो बन्द पड़े शुगर मील को लेकर पचासनो बार लगाई गई नही सुनी गई । उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के पक्ष मे प्रचार करने आये स्थानीय कृष्णा पैलेस मे आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन / सभा समारोह मे कार्यकर्ताओ को प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करवाने के लिए मूल मंत्र का पाठ पढ़ाये । पूजा के बाद दी जाने वाली दक्षिणा देने वाली आध्यात्मिक नियमावली का उदाहरण देते हुए 3 मार्च को होने वाले मतदान मे हर बूथ से जीत स्वरूप दक्षिणा मांगा गया । दौरान जनपद मे हुए विकास कार्यों की जहां उपलब्धियां गिनाई गईं । वही विपक्ष पार्टियो के कार्य शैलियो एवं उनकी नीतियो पर जमकर प्रहार किया गया । सपा बसपा कांग्रेस आदि पार्टियां एक ही थैली क...

मतदान अपील गीत गाकर डी डी ओ ने किया जागरूकता मतदान अपील

चित्र
मतदान अपील गीत गाकर डी डी ओ ने किया जागरूकता मतदान अपील जागो ! जागो मतदाता , बलिया के तुम भाग्यविधाता बलिया = विधानसभा चुनाव के छठवे चरण मे 3 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर जिला विकास अधिकारी ( डी डी ओ ) राजित राम मिश्र ने मतदान अपील गीत गाकर मतदाताओ से वोटिंग का अपील किया है । जागरूकता अपील के क्रम मे श्री मिश्र द्वारा " जागो , जागो मतदाता , बलिया के तुम भाग्यविधाता । निकलो घर से , चलो बूथ पर , वोट डाल कर आओ । वोट डालने का मौका , हाथ  से न जाने दो , हाथ से न जाने दो । जल्दी जल्दी घर से निकलो , वोट डाल आओ । सुन लो दीदी , सुन लो मईया , सुन लो बाबू भईया ,3 मार्च भूल न जाना , वोट करने है जाना । का गीत गाकर 3 मार्च को होने वाले मतदान मे वोटिंग करने का अपील किया गया है ।

आम जनता से रुझानो को जानने का मीडिया द्वारा क्यो किया जाता है प्रयास ?

आम जनता से रुझानो को जानने का मीडिया द्वारा क्यो किया जाता है प्रयास ? सन्त कबीर नगर = लोकतंत्र के महापर्व मे होने वाले चुनाव मे मीडिया द्वारा ग्राउंड स्तर पर मतो एवं मताधिकारियो से रुझान स्थिति जानने का अथक प्रयास खूब चल रहा है । कही भीड़ मे खुद चला जा रहा है तो कही खुद भीड़ इकट्ठा कर लिया जा रहा है जहां दस बीस लोग दिख गये वहां भी फौरन पहुंचा जा रहा है और लोगो से उनके राय सहित वोट किसको किया जा रहा है जैसे सवालो का उत्तर लिया जा रहा है जनता भी इनकी हां मे हां मिलाते हुए बड़ी बेबाकी से अपनी राय दे रही है । ऐसे मे यह सवाल उठता है कि क्या इसे आम जनमानस से जानना चाहिए ? क्या रुझानो को जनता से जानना उचित है ? अगर उचित है तो किस लिहाज से उचित है ? ऐसे तमाम सवाल खड़े होते है जिसका उत्तर जानना अति आवश्यक है क्यो कि अगर मतो को जानना या मताधिकारियो से किसकी सरकार बननी चाहिए वगैरह को खुले तौर पर जानना जायज है तो मतदान की गोपनीयता क्यो रखी जाती है ? वही अगर इसे लोकतान्त्रिक दृष्टि से देखा जाय तो इससे बड़ी हानि होने की सम्भावना होती है क्यो कि आम जनता से जब राजनितिक दलो को उनके प्रत्याशियो को यह मालूम ...

भोजन भरी थाली का बटन दबाये और योगी मोदी की सरकार बनाये = स्मृति ईरानी

चित्र
भोजन भरी थाली का बटन दबाये और योगी मोदी की सरकार बनाये = स्मृति ईरानी सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) भोजन भरी थाली का बटन दबाये और उत्तर प्रदेश मे योगी मोदी की सरकार बनाये उक्त बाते चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कही । भीड़ को देख गदगद हुई श्री स्मृति ने कहा कि आप लोगो के भीड़ से यह निश्चित होता है कि अनिल त्रिपाठी भारी मतो से जीत रहे है । बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी / निषाद पार्टी गठबंधन उम्मीदवार अनिल कुमार त्रिपाठी के पक्ष मे चुनावी जनसभा का आयोजन वेणु माधव इण्टर कालेज बखिरा मे आयोजित हुई जिसकी मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रही । जनसभा को संबोधित करते हुए श्री स्मृति ने चुनाव चिन्ह भोजन भरी थाली का बटन दबाकर भारी से भारी मतो से अनिल त्रिपाठी को जीताने की अपील की । उन्होंने कहा कि थाली भोजन से भरती कब है जब मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद हो लक्ष्मी का वास हो और भाजपा की सरकार हो । थाली भोजन से भरती कब है जब महिला का सम्मान हो गरीब का उत्थान हो । युवा न परेशान हो राष्ट्र का और राज्य का विका...

पूर्वांचल मुक्ति मोर्चा बैठक मे पूर्वांचल राज्य की मांग उठी

चित्र
पूर्वांचल मुक्ति मोर्चा बैठक मे पूर्वांचल राज्य की मांग उठी गोरखपुर ( सहजनवा ) कृष्णा हॉस्पिटल झुगिया गीडा गोरखपुर मे पूर्वांचल मुक्ति मोर्चा की एक बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उप संयोजक डॉ राजेश यादव ने किया एवं संचालन रमेश यादव ने किया । दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र यादव मौजूद रहे ।  जिनका माला पहनाकर सभी लोगो ने भव्य स्वागत किया । विभिन्न विषयो पर चर्चा करते पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग पर सहमति बनाई गई ।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सदानंद निषाद , बंगाली प्रसाद , अशोक यादव , राजेश यादव , प्रभु नाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

बेहतर उम्मीदवार के रूप मे छाये सुबोध चन्द यादव

चित्र
बेहतर उम्मीदवार के रूप मे छाये सुबोध चन्द यादव सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) 313 विधानसभा खलीलाबाद के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुबोध चन्द यादव को जनता बेहतर प्रतिनिधित्व के रूप मे देखना शुरू कर दी है । क्षेत्र के घर घर जाकर किये जा रहे जन संपर्क मे लोगो का रुझान बढ़ रहा है । जिसका उदाहरण विभिन्न वो ग्राम पंचायते है जहां समर्थको के साथ जन सम्पर्क किया गया और पक्ष मे मतदान करने का अपील किया गया । बता दे कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुबोध चन्द यादव द्वारा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है और आने वाले तीन तारीख को झाड़ू के निशान पर बटन दबाने का अपील किया जा रहा है । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत ब्यारा , अशरफाबाद , मोहम्मदपुर कटार , रसूलपुर , मगहर , कबीर चौरा , रसूलाबाद आदि ग्राम पंचायत के लोगो से जन संपर्क किया गया । दौरान सूफी संत कबीर दास महानिर्वाण स्थली मठ जाकर दर्शन किया गया ।