संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

209 बकायेदार उपभोक्ताओ की कटी लाइन

चित्र
209 बकायेदार उपभोक्ताओ की कटी लाइन  16.02 लाख रुपये राजस्व जमा हुआ  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना मे उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चंद्रभूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व मे सिसवनिया व कर्री गाँव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ की लगभग 10 लाख रूपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी एवं 28 उपभोक्ताओ द्वारा 1.80 लाख रूपये जमा किया गया । उपखण्ड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा बसवारी गाँव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 40 उपभोक्ताओ द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये, 39 उपभोक्ताओ द्वारा लगभग 8 लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर व अवर अभियंता अजय चौरसिया द्वारा नाथनगर, धनघटा, तिघरा घाट व मड़हाराजा गाँव मे बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 156 उपभोक्ताओ से 4.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी तथा 37 उपभोक्ताओ की लगभग 14.45 लाख रूपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पठानटोला, मालीटोला, मोहदीनप...

।। गणतंत्र दिवस ।। शिक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष और तकनीक क्षेत्र मे देश आगे बढ़ रहा है = अबदुल्लाह खान

चित्र
।। गणतंत्र दिवस ।। शिक्षा , विज्ञान, अंतरिक्ष और तकनीक के क्षेत्र मे देश आगे बढ़ रहा है = अब्दुल्लाह खान  नाशिक = ऐतिहासिक और गौरवशाली देश की 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सलामी देते हुए रिलेक्सो कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा ध्वजारोहण किया गया । उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियो अमर शहीदो को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया । उन्होंने कहा कि आज हम सब यहां 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए है । यह दिन हमारे देश के इतिहास मे एक सुनहरा अध्याय है । जब भारत एक गणतंत्र राष्ट्र के रूप मे उभरा । इस अवसर पर मै आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये देता हूं । उन्होंने कहा कि भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी , पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य को कायम रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है । संविधान के इस प्रस्तावना को आत्मसात किये बिना हम एकता भाईचारा और देश की समृद्धि की परिकल्पना पूरा नही कर सकते है । उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, चन्द्र शेखर आजाद ज...

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये

चित्र
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी शाखा बरगदवा कला मैनेजर फारुख जी ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी है । उन्होने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपो की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया । उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के शहीदो व पूर्वजो द्वारा खून का कतरा- कतरा बहाकर बलिदान देकर गुलामी की जकड़ी जंजीर से देश को आजाद करवाया गया । आज हम देशवासी देश का 76 गणतंत्र दिवस मना रहे है । यह हम सबके लिए ऐतिहासिक गौरव का दिन है । इसे हम एकता भाईचारे, प्रेम बंधुत्व मे मनाये ।

192 बकायेदार उपभोक्ताओ की लाइन कटी 17.47 लाख रूपये राजस्व जमा

चित्र
192 बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन कटी, 17.47 लाख रुपये राजस्व जमा सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे महुली मार्केट में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 55 उपभोक्ताओं द्वारा 2.80 लाख रूपये राजस्व जमा कराया गया साथ ही साथ अवर अभियन्ता द्वारा बड़े बकायेदारों पर चेकिंग अभियान के अन्तर्गत 41 उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गयी। उपखण्ड अधिकारी हैसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा हैंसर विद्युत उपकेन्द्र पर कैम्प लगाया गया जिसमें 38 विद्युत उपभोक्ताओं का बिल संसोधन किया गया एवं 59 उपभोक्ताओं द्वारा 1.75 लाख रुपये जमा कराये गये। 35 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गयी। उपखण्ड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर द्वारा भी कैम्प का आयोजन किया जिसमें 144 उपभोक्ताओं 3.95 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी तथा 32 उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गयी। उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि गोला बाजार, गोंधी नगर एवं बाइपास पर चेकिंग अभियान चला कर 6.53 लाख रूपये बकाये में 32 कनेक्शन काटे गये एवं 42 उपभोक्ताओं द्वारा 6.72 लाख रुपये जमा कराये गये...

।। सख्ती ।। कल से बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ से राजस्व वसूली हेतु चलेगा चेकिंग अभियान

चित्र
।। सख्ती ।। कल से बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ से राजस्व वसूली हेतु चलेगा चेकिंग अभियान                  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) एकमुश्त समाधान योजना मे अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को लाभ प्रदान करने हेतु विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के अन्तर्गत कई जगहो पर चेकिंग के साथ साथ जागरुकता अभियान चलाया गया और कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे बहुत अधिक संख्या मे उपभोक्ता अपना बिल सुधार कराकर अधिभार छूट योजना का लाभ ले रहे है । आज उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चंद्रभूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व मे सिसवनिया व कर्री गाँव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ की लगभग 10 लाख रूपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी एवं 68 उपभोक्ताओ द्वारा 2.40 लाख रूपये जमा किया गया । उपखण्ड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा बसवारी गाँव मे कैम्प लगाया गया जिसमे 40 उपभोक्ताओ द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये, 39 उपभोक्ताओ द्वारा लगभग 8 लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर व...

सिस्टम के जिम्मेदारो को सिस्टम का फॉलो करना बना चुनौती !

चित्र
सिस्टम के जिम्मेदारो को सिस्टम का फॉलो करना बना चुनौती ! टीए के बिना सहयोग के मानक के अनुरुप सत्यापन को मिला बल    सन्त कबीर नगर { बघौली } सिस्टम के जिम्मेदारो को सिस्टम का फॉलो करना चुनौती बन गया है । फिर चाहे वह ब्लाक से लेकर जिला स्तर के सक्षम अधिकारी की बात हो या फिर सोशल आडिटर की बात हो । सबने कही न कही अपने सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता से समझौता कर लिया है । उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बकहा मे मनरेगा के तहत हुए मेढ़बंधी परियोजना को सिस्टम से हटकर बल दिया गया है । श्रमिको के बयान के मुताबिक पहले काम हुआ था और  संबंधित कागजात के मुताबिक मस्टर रोल किसी और माह मे चला है । मसलन वित्तीय वर्ष 2023- 24 के कुल 40 लाख 1 हजार 292 की कुल व्यय राशि मे सक्रिय 252 श्रमिको के बीच सृजित 10631 मानव दिवस के 50 परियोजनाओ मे 4 से 19 अगस्त मे अखिलेश, मैनचेस्टर, अनीस, श्री कृष्ण, विष्णुपति, गजेन्द्र, मालती पाठक, महेन्द्र, दिनेश वीरेंद्र सिंह आदि के खेत की 14 मेढ़बंधी व 23 नवंबर से 8 दिसंबर मे 6 मेढ़बंधी, 15 से 30 दिसंबर मे गिरीश चंद्र, मणि राम, अनिल, मालती, ईश्वर यादव, अर्जुन, धर्मराज, दी...

डीडीओ के औचक निरीक्षण मे नदारद रही टीम

चित्र
डीडीओ के औचक निरीक्षण मे नदारद रही टीम    13786 मानव दिवस के सत्यापन मे दरकार की बनी स्थिति सन्त कबीर नगर { नाथनगर } वित्तीय वर्ष 2023- 24 के पीएम आवास { ग्रामीण } एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यो के पारदर्शिता सम्बन्धितो जवाबदेही एवं ग्रामीणो के सहभागिता मे सामाजिक अंकेक्षण के खुली बैठक के प्रभारी डीडीओ जिशान रिजवी के औचक निरीक्षण मे ग्राम पंचायत कोदवट मे सोशल आडिट टीम नदारद रही । पूर्व सूचना के बावजूद जिला विकास अधिकारी के पहुंचने से पहले वित्तीय वर्ष की डेढ़ करोड़ से ऊपर की व्यय राशि मे 43 आवास मजदूरी सहित 55 परियोजनाओ की आडिट दोपहर एक बजे के आस पास तक मे ही खत्म हो गई । जिससे न तो सभी परियोजनाओ का सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य मे आडिट हो सका और न ही 40987 सृजित मानव दिवस के मनरेगा मजदूरो का सत्यापन हो सका । जिसमे खासकर 30 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक के सृजित 815 मानव दिवस मे जीपी कोदवट बाबूराम के खेत मे तालाब खुदाई, उक्त दिनांक मे सृजित 624 मानव दिवस मे परविंदर के खेत मे तालाब खुदाई, 812 मानव दिवस मे सुरेश के खेत मे तालाब खुद...

।। ऐसी-तैसी ।। कपोल कल्पना दलीलो की हो रही है सोशल आडिट

चित्र
।। ऐसी तैसी ।। कपोल कल्पित दलीलो की हो रही है सोशल आडिट ! सत्यापन की राह देखती रह गई दो लाख से अधिक व्यय की परियोजना सन्त कबीर नगर  { नाथनगर } सत्यापन की ऐसी की तैसी मे जब सोशल आडिट होगा तब न केवल भ्रष्टाचार के " पौ बारह होना " की कहावत चरितार्थ होती रहेगी बल्कि विकास के अवरोध मे पत्रकारिता के नाम पर तथाकथित पैरोकार की मंशा भी फलती फूलती रहेगी । उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत झिंगुरापार मे परियोजनाओ के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे वित्तीय अनियमितता / भ्रष्टाचार के मूल उद्देश्य को दरकिनार कर वित्तीय वर्ष 2023-24 के कुल 39 लाख 16 हजार 180 रू० की व्यय राशि मे सक्रिय 280 श्रमिको के बीच सृजित 11181 मानव दिवस मे 25 परियोजना व 11आवास मजदूरी की सोशल आडिट खानापूर्ति के आगोश मे संपन्न हुई । खरीफ की खड़ी फसल के दौरान सृजित 338 मानव दिवस मे 10 से 25 अक्तूबर तक झिंगुरापार मे रहिमन के खेत से मन्नवर हुसैन के खेत तक संपर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य एवं 698 मानव दिवस मे 7 से 22 अक्तूबर तक विश्वनाथ के खेत से फूल कुमार के खेत होते हुए डोकरा सिवान तक मिट्टी कार्य की परियोजना शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे स...

सामूहिक सम्मान की कवायद हुई तेज

चित्र
सामूहिक सम्मान की कवायद हुई तेज  सन्त कबीर नगर = चूंकि किसी कार्य विशेष के योगदान के साथ कही न कही जिम्मेदारी को और गम्भीर रूप देने की कवायद मे सम्मान की एक विधा काम करती है । प्रतिभा को ध्यान, धारणा, ध्येय के लिए कटिबद्ध करती है । लेकिन बदलते परिवेश मे सम्मान जैसी विधा इस कदर सामूहिक रुप लेने लग गई है जिससे बतौर प्रतिभा विशेष योगदान की क्रिया नजरंदाज हो गई है । खासकर ऐसे तबको के द्वारा जिनकी जिम्मेदारी भी कही न कही प्रभावित होती नजर आती है ।