संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

।। अभियान ।। सभी पशु पालक लगवाये पशुओ को गोट पाक्स का टीका = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

चित्र
।। अभियान ।। सभी पशु पालक लगवाये पशुओ को गोट पाक्स का टीका = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी पशु बाजारो / मेलो से न करे पशु क्रय सन्त कबीर नगर = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर गोट पाक्स टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया । उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओ को किसी भी प्रकार से कोई कष्ट न हो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गम्भीर रूप से होनी चाहिए । जन अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लम्पी स्किन बीमारी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गोट पाक्स टीकाकरण अवश्य कराये । तदुपरान्त कोल्ड रूम का निरीक्षण कर संरक्षित वैक्सीन के रख रखाव का जायजा लिया गया । दौरान निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय सदर , इंडोर वार्ड , कैटिलक्रस का निरीक्षण किया गया एवं निर्माण कार्य से संबंधित अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डां संजय यादव द्वारा पशु पालन विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ तथा उपलब्ध गोट पाक्स वैक्सीन ( 3000 ) की जानकारी दी गई , साथ ही अवगत कराया गया कि सर्व प्रथम टीका का कार्य जनपद मे स्थापित समस्त गौ आश्रय स्थलो पर किया जायेगा । लम्पी स्किन टीकाकरण हेतु पूर...

।। यात्रा की सौगात ।। मुखलिसपुर बाजार से बनारस के लिए रोडवेज बस सेवा प्रारम्भ

चित्र
।। यात्रा की सौगात ।। मुखलिसपुर बाजार से बनारस के लिए रोडवेज बस सेवा प्रारम्भ सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) मुखलिसपुर बाजार से बनारस के लिए बस सेवा का शुभारंभ हुआ । हरी झंडी दिखाकर विधायक गणेश चौहान द्वारा शुभारम्भ किया गया । दौरान श्री विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री का बहुत _ बहुत आभार व्यक्त किया गया । बताते चले कि विधानसभा क्षेत्र के विकास , व्यवस्था एवं समस्या निदान मे सतत प्रयासरत विधायक गणेश चौहान द्वारा कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम मे नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुखलिस पुर से बनारस के लिए यात्रा सेवा मे रोडवेज बस की सुव्यवस्था मुहैया कराई गई है । जो नियमित रूप से संचालित होता रहेगा । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमर राय , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पी एन सिंह , मण्डल अध्यक्ष नाथनगर रत्नेश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष पौली भरत भुआल चौधरी , युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल तिवारी , अमित दुबे , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर , बुद्धि सागर पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

।। 2 अक्तूबर।। " पत्रकारिता के नैतिक आयाम एवं स्वच्छ और नशा मुक्त भारत " कार्यक्रम का आयोजन होगा

चित्र
।। 2 अक्तूबर ।। " पत्रकारिता के नैतिक आयाम एवं स्वच्छ और नशा मुक्त भारत  " कार्यक्रम का आयोजन होगा  उत्कृष्ट योगदानो के लिए पत्रकार होगे सम्मानित लखनऊ = { सरोजनी नगर } भारतीय नागरिक परिषद के तत्वाधान मे 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयन्ती के अवसर पर  " पत्रकारिता के नैतिक आयाम एवं स्वच्छ और नशा मुक्त भारत " विषयांतर्गत संगोष्ठी एवं विशिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय नागरिक परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री द्वारा किया जायेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल किशोर राज्यमंत्री ( आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार ) विशिष्ट अतिथि राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनी नगर व मुख्य वक्ता कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रभात रंजन दीन होगे । इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदानो के लिए पत्रकारो को सम्मानित किया जायेगा । ससमय सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को बतौर सजीवता प्रदान जन अपील करते हुए उक्त जानकारी महामंत्री रीना त्रिपाठी द्वारा दिया गया ।  जन अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर समाज ...

सभी एडीओ पंचायत नियमित रूप से बृहद साफ सफाई कराना सुनिश्चित कराये = जिला पंचायत राज अधिकारी

चित्र
सभी एडीओ पंचायत नियमित रूप से बृहद साफ सफाई कराना सुनिश्चित कराये = जिला पंचायत राज अधिकारी सन्त कबीर नगर = आगामी त्योहार / पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारियो ( पंचायत ) को आदेशित किया गया है कि बृहद रूप से अभियान चलाकर नवरात्रि , दशहरा , ईद _ए _ मिलाद , दीपावली व छठ पूजा मे कार्यक्रम स्थलो / पूजा स्थलो तथा सामुदायिक शौचालयो की साफ सफाई बृहद रूप से करवाना सुनिश्चित कराये एवं कराये गये कार्यो का फोटोग्राफ व्हाटसएप के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे । समस्त सचिव अपने संबंधित ग्राम पंचायतो मे बृहद साफ सफाई नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करे । इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी ।

पंडित दीनदयाल जी के विचार व जनसेवा के संस्कार समाज कल्याण के लिए सदैव प्रेरित करते है = गणेश चौहान

चित्र
पंडित दीनदयाल जी के विचार व जनसेवा के संस्कार सदैव प्रेरित करते है  = गणेश चौहान सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) विधानसभा क्षेत्र धनघटा के पौली मण्डल के शक्ति केन्द्र मझौरा के बूथ संख्या 323 पर अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता , प्रखर विचारक , उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं कार्यकर्ताओ के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत शत नमन किया गया । तदुपरांत ग्राम वासियो के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया । विधायक गणेश चौहान ने कहा कि पण्डित दीनदयाल जी के विचार व जनसेवा के संस्कार हमे हमेशा समाज कल्याण के कार्यो को करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे । इसी क्रम मे अपने विचार साझा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि आधुनिक , सामाजिक और राजनैतिक परिप्रेक्ष्य मे भी भारतीय दर्शन कैसे दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है , ये पंडित दीनदयाल जी ने हमे सिखाया ।

अभिलेखो के साथ हुआ सोशल आडिट बैठक

चित्र
अभिलेखो के साथ हुआ सोशल आडिट बैठक सन्त कबीर नगर ( सांथा ) पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे प्रखण्ड सांथा के ग्राम पंचायत रमवापुर मिश्र , सांड़ा , सांथा मे सोशल आडिट बैठक सकुशल संपन्न हुआ । वित्तीय वर्ष 2021 _ 2022 के प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम ( 2005 ) के तहत उक्त ग्राम पंचायतो मे हुए कार्यो से सम्बन्धित अभिलेख उपलब्ध रहे । टीम द्वारा सोशल आडिट के मूल उद्देश्यो को बताया गया तथा जन जागरूकता के क्रम मे योजनाओ के क्रियान्वयन मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तौर पर जागरूक किया गया । सोशल आडिट बैठक सांथा की अध्यक्षता जय प्रकाश ने किया । इस अवसर पर कोआर्डिनेट शालिनी त्रिपाठी , टीम सदस्य चक्रवती , महेन्द्र , हरिश्चंद्र , कमलावती , रोजगार सेवक मोहम्मद अयूब , ग्राम प्रधान , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कलीम सहित जयंत्री प्रसाद , प्रेम दास , शब्बीर , भगेलू , शैलेन्द्र आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

एडीएम की अध्यक्षता मे पंचायत परफार्मेंस असेसमेंट कमेटी की बैठक हुई आयोजित

चित्र
एडीएम की अध्यक्षता मे मे पंचायत परफार्मेंस असेसमेंट कमेटी की बैठक हुई आयोजित  सन्त कबीर नगर = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 अंर्तगत जनपद पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी की बैठक आयोजित हुई । बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र , जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद , जिला पंचायत राज अधिकारी  राजेंद्र प्रसाद सहित समिति के सभी सदस्यो के साथ - साथ समस्त विकास खंडो के खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (प०) भी उपस्थित रहे । बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सतत विकास लक्ष्य 2030 की सुगम प्राप्ति हेतु 17 निर्धारित लक्ष्यो का स्थानीयकरण करते हुए 9 थीम / विषयो मे समेकित किया गया है जिस पर कार्य करते हुए पंचायत संरचनात्मक ढांचे के विकास के साथ - साथ सामाजिक आर्थिक एवं मानव विकास से संबंधित मानको को प्राप्त कर सकेंगी । पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस हेतु राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार अंतर्गत दीनदयाल उपाध्या...

एन डी आर एफ टीम की तैनाती एवं स्वास्थ्य केन्द्र रेवटा की अविलंब संचालन की गई मांग

चित्र
एन डी आर एफ टीम की तैनाती एवं स्वास्थ्य केन्द्र रेवटा की अविलंब संचालन की गई मांग  सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) विधानसभा क्षेत्र धनघटा के विकास एवं जन समस्याओ को दूर करने मे लगातार प्रयासरत लोकप्रिय विधायक गणेश चौहान द्वारा एन डी आर एफ टीम की तैनाती एवं स्वास्थ्य केन्द्र रेवटा को अविलम्ब स्वास्थ लाभ हेतु उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मांग किया गया है । उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही मे उपस्थित धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा नियम 51 के तहत लिखे पत्र मे जन समस्या को उल्लेखित करते हुए लिखा गया है कि जनपद तीन नदियो के बीच बसा हुआ है जिससे आये दिन लोगो की डूबने की घटना होती रहती है । जिले मे कोई एन डी आर एफ टीम न होने से समस्या बनी रहती है ।  इसी क्रम मे नियम 301 के तहत कोविड काल से पूर्व प्रारंभ हो जाने वाले विकास खण्ड नाथनगर के ग्राम पंचायत रेवटा मे स्थित स्वास्थ्य केन्द्र जो अभी तक प्रारंभ न हो सका है जिससे आम जनमानस को स्वास्थ सम्बंधी काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है ।

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ

चित्र
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ लखनऊ ( सरोजनी नगर ) ब्लॉक स्तरीय /ग्राम प्रधान /स्थानीय प्राधिकरण /विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधान अध्यापको की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ । उन्मुखीकरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि माननीय विधायक सरोजनी नगर राजेश्वर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत की उपस्थिति मे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी सरोजनी नगर रुद्र प्रताप यादव की उपस्थिति मे हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य , आवश्यकता तथा डीबीटी के माध्यम से सीधे सुविधा हस्तांतरण , निपुण भारत , मिशन ऑपरेशन कायाकल्प की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधानो , जनप्रतिनिधियो एसएमसी अध्यक्षो व जन समुदाय के व्यापक सहयोग की आवश्यकता व महत्व के बारे मे सभी को बताया । ए आर पी संध्या द्विवेदी ने डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियो के अभिभावको के खाते मे भेजी जा रही 1200 की धनराशि जिसमे दो सेट यूनिफॉर्म , स्वेटर , जूता मोजा , स्कूल बैग स्टेशनरी का क्रय कि...

जन कल्याणकारी योजनाओ का आच्छादन एवं जन समस्याओ का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह

चित्र
जन-कल्याणकारी योजनाओ का आच्छादन एवं जनसमस्याओ का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता - जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह संत कबीर नगर = जनपद के नवागत जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक मे जरूरी अभिलेखो पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद का कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मनोज कुमार सिंह एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा उपस्थित रहे ।  नवागत जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह यू0पी0 कैडर के 2014 बैंच के आईएएस अधिकारी है । इससे पहले वे 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी भी रह चुके है । कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने मीडिया बन्धुओ से मुखातिब होते हुए बताया कि वे बिहार के औरंगाबाद जिले के मूल निवासी है , गोरखपुर से प्रारम्भिक शिक्षा लेने के बाद आगे की उपाधियां उन्होंने इंजीनियरिंग क्षेत्र मे हासिल किया है । उन्होंने बताया कि इससे पहले वे गाजियाबाद मे उप जिलाधिकारी , जनपद उन्नाव एवं प्रयागराज मे मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद अलीगढ़ एवं गोरखपुर मे विकास प्राधिकरण के वी0सी0 के रूप मे कार्य कर चुके है ।  मीडिया द्व...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ पल्स पोलियो अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चित्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ पल्स पोलियो अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) देश के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलौली पर पल्स पोलियो अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ । आयोजन का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयत्नशील धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा केक काटकर किया गया । इसी क्रम मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा , जिला महामंत्री हेमन्त चतुर्वेदी , विंध्यवासिनी चतुर्वेदी , मण्डल महामंत्री राम बचन राजभर , बुद्धिसागर पाण्डेय , टीयुवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल तिवारी , संतोष द्विवेदी , अरुणेश द्विवेदी , अजय मिश्रा , ध्रुव नारायण , मकरध्वज चौधरी , प्रेम नारायण पाठक , राकेश चतुर्वेदी , दीपक चौहान , पंकज पाण्डेय , सर्वेद्र पाठक , पूर्व जिला मंत्री राजेन्द्र राय , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान , विनोद ...

राष्ट्रगान के साथ सोशल आडिट बैठक का हुआ आयोजन

चित्र
राष्ट्रगान के साथ सोशल आडिट बैठक का हुआ आयोजन सन्त कबीर नगर ( सांथा ) विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत परसिया , पसनारा , पसाई मे सोशल आडिट बैठक का आयोजन हुआ । परसिया सोशल आडिट टीम बीआरपी संतोष पाण्डेय द्वारा राष्ट्रगान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया । तदुपरांत सोशल आडिट के मूल उद्देश्य से अवगत कराते हुए पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही का सरल भाषा मे जानकारी दिया गया ।  इसी क्रम मे पसनारा मे सोशल आडिट बैठक संपन्न हुआ । टीम कोआर्डिनेटर अश्विनी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021 _ 2022 मे सक्रिय 243 मनरेगा मजदूरो के 6295 मानव दिवस मे कुल 15 परियोजना पर कार्य हुआ । जिसमे 12.97.000 की व्यय राशि मे 2 इण्टरलॉकिंग ,1 पंचायत भवन निर्माण कार्य एवं 12.91.074 मनरेगा मजदूरी मे 12 कच्चा काम मे चकरोड , पटरी पटौधन का कार्य हुआ । पीएम आवास योजना ( ग्रामीण ) के तहत 4 आवास लाभ मे 3 अपूर्ण पाया गया । परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे कोई अभिलेख उपलब्ध नही कराया गया ।  इसी क्रम मे ग्राम पंचायत पसाई मे सोशल आडिट बैठक का आयोजन हुआ । टीम कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा द्वारा बताया गया कि वित्तीय व...

खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर को जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध कर अनुशासनिक कार्यवाही की संस्तुति

चित्र
खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर को जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध कर अनुशासनिक कार्यवाही की संस्तुति  खण्ड विकास अधिकारी बघौली को विकास खण्ड नाथनगर का दिया अतिरिक्त प्रभार  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर अशोक कुमार श्रीवास्तव को मनरेगा योजनान्तर्गत सामग्री अंश के भुगतान मे व्यतिक्रम करने , विकास खण्ड से बाहर बैठकर डोंगल लगाकर भुगतान करने , विकास खण्ड मे शासन के निर्देशो के बावजूद रात्रि निवास न करने एवं जिलाधिकारी के अधिकार क्षेत्र मे हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत सचिव के कलस्टर आवंटन मे परिवर्तन करने , मनरेगा योजना मे लगातार निर्देश दिये जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित न करने का दोषी त्रिसदस्यीय समिति द्वारा जांच मे पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर को मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया है ।  जिलाधिकारी ने अशोक कुमार श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से विकास खण्ड नाथनगर से विस्थापित करते हुए जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध कर इनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही शासन को प्रस्तावित की है । इनके स्थान पर खण्ड विकास अधिकारी बघौली श्वेता वर्मा को विकास खण्ड नाथन...

प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द के बच्चो ने मनाया हिन्दी दिवस

चित्र
प्राथमिक अलीनगर खुर्द के बच्चो ने मनाया हिन्दी दिवस  रीना त्रिपाठी  लखनऊ ( सरोजनी नगर ) प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे बच्चो द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया । प्राथमिक स्तर पर बच्चो मे हिन्दी का रुझान काफी अच्छा रहता है बच्चो को स्वर और व्यंजन का ज्ञान कराते हुए वर्णमाला मात्रा  ज्ञान , शब्द और अनुच्छेदो का वाचन कराना जिस प्रकार प्रत्येक अध्यापक का कर्तव्य होता है उसी प्रकार खेल खेल मे हिंदी सिखाना और सीखना बच्चो का रोचक विषय हमेशा से रहा है । आम जीवन मे हिंदी के महत्व को बताते हुए शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने बताया कि हिंदी की पहेलियां , अंताक्षरी , गीत और कविताएं जहां एक ओर बच्चो को एक दूसरे से अपने मन की भावनाओ को कहने को प्रेरित करती है , वही दादी और नानी की कहानियो मे हिंदी के बड़े - बड़े व्याख्यान अक्सर बच्चो को सुनने मे मिलते है । मीठी लोरियां और कहानियां सुनकर अक्सर हिंदी भाषी प्रदेशो के बच्चे बड़े होते है । 14 सितम्बर को हम बड़े गर्व के साथ विश्व की प्राचीन समृद्ध , सरल भाषा हिंदी पर गर्व करते हुए हिंदी दिवस आयोजित करते है ।हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा होने के साथ ही पूरे...