कौन हैं जुनेद अहमद जिसे ग्यारह परियोजना में चार लाख से अधिक भुगतान?
कौन हैं जुनेद अहमद जिसे ग्यारह परियोजना मे चार लाख से अधिक भुगतान? सन्त कबीर नगर (सांथा) कौन है जुनेद अहमद जिसके नाम पर ग्यारह परियोजना में 4.40.778 रुपए का भुगतान हुआ है । उल्लेखनीय हैं कि ग्राम पंचायत परसवनिया मे पंचम और पंद्रहवां वित्त की ग्यारह परियोजना मे जुनेद अहमद के नाम श्रम सहित कुल 4.40.778 रुपए का भारी भरकम भुगतान हुआ है। प्राप्त रिकार्ड के मुताबिक उक्त नाम पर 13.500 से लेकर 63.500 रुपए तक भुगतान हुआ है जो न केवल अपने आप में एक सवाल है बल्कि कहीं न कहीं जिम्मेदारी पर एक कुठाराघात है। इसी क्रम में "वायगिफ्टदेशु" नाम की अस्पष्ट परियोजना पर ए के एंटरप्राइजेज#38आपूर्तिकर्ता फर्म को 1.52.000 रुपए, अस्पष्ट परियोजना "सामग्री" के तीन बाउचर रिकार्ड में एस चौधरी ट्रेडर्स के नाम 5.96.431 रुपए,"श्रम और सामग्री" की परियोजना मे एस चौधरी ट्रेडर्स के नाम 1.96.207 रुपए तथा "जीपी मी करी" नामक अस्पष्ट परियोजना पर दो बाउचर मे अभिनव ट्रेडर्स# आपूर्तिकर्ता फर्म के नाम पर कुल 48.024 रुपए का भुगतान होने का रिकार्ड मिल रहा हैं। जिससे ग्यारह परियोजना में जुन...