मौका मिला तो गांव को बनाऊंगा आदर्श गांव - मोहम्मद याकूब
मौका मिला तो गांव को बनाऊंगा आदर्श गांव - मोहम्मद अयूब
सन्त कबीर नगर - युवक मतदाताओ द्वारा चलायी जा रही आदर्श गांव की मुहिम का हिस्सा बने प्रधान पद प्रत्याशी मोहम्मद अयूब । कहा युवक मतदाताओ की सोच गांव के हित मे है अगर मुझे मौका मिला तो आदर्श गांव की सोच को साकार करूंगा ।
बताते चले कि गांव मे स्थापित रीलेक्सो कंपनी के निदेशक द्वारा आम जनमानस के हित मे कार्य एवं गांव को ग्रीन गांव बनाने की पहल से सीख लेते हुए बतौर प्रेरणा गांव को आदर्श गांव बनाने की सोच बनाकर पंचायती चुनाव के रास्ते गांव का प्रतिनिधित्व एक ऐसे उम्मीदवार को चुनकर देने का आगाज किया जो प्रत्याशी सरकार द्वारा चलायी जा रही विकासशील लाभकारी योजनाओ को ईमानदारी से लाभांवित कर गांव को आदर्श गांव बनाने की जिम्मेदारी निभायेगा । इस मुहिम मे बड़े बुजुर्गो की भी हिस्सा बनने की कवायद तेज देखी गयी । बहरहाल प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मतदाताओ की सोच और पहल को प्रधान पद प्रत्याशी मोहम्मद अयूब नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए खरा उतरने का भरोसा जताना जा रहा है़ । युवक मतदाताओ से मिलकर उनकी मुहिम का हिस्सा बनने की मंशा जाहिर कर अपना सौभाग्य मानने की बात कही जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला मे नौजवानो द्वारा वोट के बूते आदर्श गांव बनाने की मुहिम के क्रम मे आदर्श गांव मताधिकार प्रयोग का अभियान पर बल दिया जा रहा है । इस दौरान घर - घर जाकर मताधिकार का सही प्रयोग करने की बात कही जा रही है । किसी भी उम्मीदवार के लालची बहकावे मे न आने की बात कहते हुए सरकार द्वारा विकासशील लाभकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है़ कि सही उम्मीदवार चुनने से गांव का विकास होगा । हम लोग अपने वोट की कीमत समझे और इसका बेहतर इस्तेमाल कर ऐसे उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपे जो ईमानदारी के साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही विकासशील लाभकारी योजनाओ से गांव और गांव वालो को लाभ पहुंचाये जिससे हमारा गांव आदर्श गांव बन सके ।