।। रोस्टर खेल ।। 22 मे 7 पहुंचे सफाईकर्मी

।। रोस्टर खेल ।। 22 मे 7 पहुंचे सफाईकर्मी 

कटेगा एक दिन का वेतन = चन्द्र शेखर सिंह 

सन्त कबीर नगर ( बघौली ) स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को और कितना गर्क मे डाला जायेगा , कुछ कहा नही जा सकता है । ड्यूटी के प्रति लापरवाह सफाईकर्मी इसके जिम्मेदार है या इनके लापरवाही को नजरंदाज करने वाले सक्षम अधिकारी जिम्मेदार है ? रोस्टर के नाम पर भी खेल खेला जाने लगा है । 
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत पैकवलिया मे 22 सफाईकर्मियो के लगे रोस्टर मे महज सात सफाईकर्मी पहुंचे है । 
प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल्लाह खान द्वारा बताया गया कि सफाईकर्मियो द्वारा ड्यूटी मे घोर लापरवाही की जा रही है । हमारे ग्राम पंचायत मे 22 सफाईकर्मियो का रोस्टर जारी हुआ लेकिन मौके पर सिर्फ सात सफाईकर्मी ( कन्हैया , मेवाती देवी , सुनील , अजय राणा , दिलीप कुमार , शिव शंकर एवं कृष्ण कांत ही ड्यूटी पर पहुंचे है । शेष 15 सफाईकर्मी नदारद है । जिससे कही न कही रोस्टर के नाम पर खेल खेला जा रहा है ।
बहरहाल मामले को गंभीरता से संज्ञानता मे लेते हुए सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत ) चन्द्र शेखर सिंह द्वारा गैर हाजिर सफाईकर्मियो के कार्यवाई के मामले मे बताया गया कि गैर हाजिर सफाईकर्मियो का एक दिन वेतन कटेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !