एक ही क्वालिटी की इंटरलॉकिंग की दो फर्म से आपूर्ति !

एक ही क्वालिटी की इण्टरलॉकिंग की दो फर्म से आपूर्ति !


सन्त कबीर नगर ( सांथा ) एक ही क्वालिटी की इंटरलॉकिंग की आपूर्ति मे दो फर्म का उपयोग क्यों किया गया ? यह तो संबंधित अधिकारी ही बता सकते हैं । लेकिन जानकारो की माने तो एक ही सामग्री की आपूर्ति दो फर्म से नही हो सकता हैं टेंडर उसी फर्म का स्वीकार होता हैं जिसका सबसे कम दर होता हैं ।
उल्लेखनीय हैं कि विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत महला मे वित्तीय वर्ष 2023- 24 की तीन इण्टरलॉकिंग की परियोजना मे प्रयोग हुए इण्टरलाकिंग मे एक ही क्वालिटी की इण्टरलाकिंग मे दो फर्म से सामग्री आपूर्ति का रिकार्ड के साथ कार्य स्थल पर प्रयोग होना दिखाई दे रहा है । 
जिसमे मनरेगा योजना के तहत 14355 के इंटरलॉकिंग प्रयोग मे पीडब्ल्यूडी से पंचायत भवन तक व 8620 इंटरलांकिग प्रयोग मे पंचायत भवन से नोहर के खेत तक इंटरलॉकिंग परियोजना मे अभिनव ट्रेडर्स एंड सप्लायर्स फर्म से सामग्री आपूर्ति का रिकॉर्ड प्राप्त हो रहा हैं तथा इन दोनों परियोजना के बीच पंचायत भवन के सामने इण्टरलॉकिंग की परियोजना मे 1 लाख 26 हजार 720 रूपये की राशि मे पंद्रहवां वित्त से स्टार इंटरप्राइजेज फर्म से इंटरलॉकिंग सामग्री आपूर्ति व कार्य हेतु समीम अहमद को 16590 का भुगतान प्रात हो रहा हैं । जिनका भुगतान वाउचर 2024- 25 हैं ।
जबकि तीनो परियोजनाओं में एक ही क्वालिटी की इंटरलाकिंग नजर आ रही हैं ।
जो न केवल टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर हैं बल्कि कंसल्ट इंजीनियर के सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता पर भी सवाल खड़ा कर रहा हैं । 
परियोजना की लंबाई×चौड़ाई की जानकारी मे जिम्मेदारो द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई । जिससे कही न कही यह प्रतीत होता हैं कि दो परियोजना की सामग्री मे तीन परियोजना का भुगतान की स्थिति बनाई गई हैं ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !