खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !
खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) टूटे हुए पिच रोड पर जल जमाव व कीचड़ होने की दशा में बतौर नाराजगी धान की रोपाई का मामला भले ही पुराना हो गया हो ।
लेकिन इसके अनुसरण मे जिम्मेदार तबका कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा हैं । ताजा मामला प्रखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत भगठान का हैं । जहां के निवासी राम लौट राही के मुताबिक सृजित कुशल 16 दिन व अकुशल 592 मानव दिवस मे 1 से 16 जुलाई तक मे हुए संजय के खेत से अख्तिया पुलिया तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य व सृजित कुशल 16 दिन और 560 मानव दिवस मे नहर से लेकर जीत नारायण के घर तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य जमीनी हकीकत में खड़ंजा हैं । इसी क्रम में सृजित 640 मानव दिवस मे पुलिया से फूलदेव के खेत तक चकमार्ग पर कोई मिट्टी कार्य नही हुआ है और यह जमीनी हकीकत में नहर की पटरी हैं । राम लौट राही ने यह भी बताया कि कुशल 15 दिन और अकुशल 450 मानव दिवस के सृजन मे रमेश के बाग से करिया के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी का कोई कार्य नहीं हुआ है । जो सभी चारों परियोजनाओं को मिलाकर कुल ( कुशल और अकुशल ) 2289 रोजगार दिवस वित्तीय अनियमितता मे दिखाई दे रहा है ।
जो ग्राम पंचायत स्तर से ब्लाक मुख्यालय तक जिम्मेदारो के कार्यशैली पर सीधा सवाल खड़ा कर रहा हैं कि वेतन सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता को लेकर उठाया जा रहा हैं या फिर अतिरिक्त अर्थ व्यवस्था के मद्देनजर उठाया जा रहा हैं ?