आदर्श गांव बनाने की नौजवानो ने भरी हुंकार

 आदर्श गांव बनाने की नौ जवानो ने भरी हुंकार


सन्त कबीर नगर - इसे विकास परिवर्तन की लहर कहा जाय या विकास के इस युग को और बेहतर रूप देने का जुनून कहा जाय ग्राम पंचायत के चुनाव मे उतरे अपने प्रिय प्रत्याशी के समर्थन मे नवयुवको का एक हुजूम उमड़ पड़ा है़ । नामांकन के दिन नवयुवको का ऐसा उत्साह देखने मे आया है़ जैसे किसी बड़े बदलाव की प्रबल इच्छा है़ । ताजा मामला विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला का है़ जहां प्रधान पद चुनाव को लेकर नव युवको का एक हुजूम उमड़ पड़ा है़ बताया जाता है़ कि एकमत होकर मतदान करने के पीछे नव युवको का मकसद ग्राम पंचायत को आदर्श गांव बनाना है़ । इस सम्बन्ध मे जब नव युवको से पूछा गया तो बताया कि हमे अपने वोट की कीमत देखनी है़ बताया जाता है़ कि अगर हम किसी सुयोग्य प्रत्याशी को प्रतिनिधित्व के लिए चुने तो विकास तो विकास उत्तम संस्कार के साथ हम अनेक मतावलंबी होकर भी आदर्श के रूप मे एक साथ जीवन यापन कर सकते है़ । उन लोगो ने यह भी बताया कि अब जब हम जिम्मेदारी उठाने जा रहे है़ तो हम अपने विकास के साथ अपने गांव को भी विकास के रूप मे देखना चाहते है़ ।

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय चुनाव मे होने जा रहे ग्राम प्रधान पद के चुनाव को लेकर अपने ग्राम पंचायत को आदर्श गांव बनाने का नव युवको मे एक जुनून देखा जा रहा है फल स्वरूप वे अपने वोट को एक आदर्श गांव के रूप मे देखना चाहते है इसमे बड़े बुजुर्गो का भी उन्हे भरपूर साथ मिल रहा है । यही वह वजह है जिससे नव युवक मतदाताओ मे अपने मतदान को लेकर एकजुटता का उत्साह दिखाया जा रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन