कामर्शियल गांव की ओर अग्रसर हुआ बरगदवां कला

कामर्शियल गांव की ओर अग्रसर हुआ बरगदवां कला

सन्त कबीर नगर [ बेलहर कला ] प्रखंड बेलहर कला का ग्राम पंचायत बरगदवां कला कामर्शियल गांव की और अग्रसर होता दिखायी दे रहा है जबसे गांव मे रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी स्थापित हुआ है तब से रोजी रोजगार के अवसर बढ़ने लगे है एक तरफ जहां कंपनी मे लगकर रोजी प्राप्त की जा रही है वही कंपनी के सहयोग से रोजी रोजगार किये जा रहे है व्यवसायिक खेती बतौर बढ़ावा किसानो को केले के पौधे पपीते के पौधे वितरित कर आर्थिक मजबूती देने का काम किया जा रहा है अब तक दर्जनो किसानो को सैकड़ो केले पपीते का पौधा नाशिक महाराष्ट्र से उपलब्ध करवा कर दिया जा चुका है । जिससे श्यामलाल जैसा किसान आर्थिक मजबूती पाते हुए खुशहाल जिन्दगी की ओर अग्रसर हो गया है तो वही चाय की दुकान , किराने की दुकान , सैलून एवं रोजमर्रा की जरुरते पूरी करने वाली छोटी - बड़ी दुकाने खोलवा कर खुशहाल जिन्दगी के आयाम दिखाने का प्रयास किया जा रहा है । यही नही गांव क्षेत्र के गरीब बीमार व्यक्ति जन इलाज से वंचित न हो इसका भी ख्याल रखते हुए " अपना दवाखाना " खोलकर नियमित स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है । अपने दो साल के अल्प काल मे ही कंपनी द्वारा सैकड़ो लोगो को रोजी रोजगार मुहैया कराया जा चुका है । ग्रामीणो का मानना है कि अब वह दिन दूर नही जब हमारे गांव को लोग रोजी - रोजगार के नाम से जानेंगे । टंकी मे चाय की दुकान चला रहे संतराम , रजा मुहम्मद , मंगरू ( वसीउल्ला ) ने बताया कि हर रोज उतना इनकम हो जा रहा है जितने मे हमारे परिवार का भरण - पोषण हो सके । कंपनी की मदद से सैलून खोलने वाले शकील भाई ने बताया कि अगर बचाने भर का कमाई नही हो रहा है तो किसी के सामने हाथ भी नही जोड़ना पड़ रहा है । इसी क्रम मे किराने की दुकान चला रहे अली हुसैन ने बताया कि भले ही हम कम पूंजी लगाकर दुकान खोले है लेकिन इससे हमारा गर्ज चल जा रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !