नकली दवाओ का हब बनता जा रहा है़ दिल्ली - कुमार अशोक पाण्डेय
नकली दवाओ का हब बनता जा रहा है़ दिल्ली - कुमार अशोक पाण्डेय
लखनऊ - वैक्सीन की कमी एवं आम फार्मूला मांग को लेकर किये गये दिल्ली के सी एम अरविन्द केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेस को आड़ो हाथ लेते हुए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुमार अशोक पाण्डेय ने कहा कि कितना हास्यापद है़ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी वैक्सीन के लिए एक कम्पनी को बिना किसी डिमांड , बिना कोई तारीख सुनिश्चत किये पत्र दिया है़ ।
पचास के दशक मे बनी हिन्दी फिल्म " दिल्ली का ठग " का उदाहरण देते हुए श्री कुमार ने यह भी कहा कि किसी को क्या पता था कि " दिल्ली का ठग " नामक फिल्म कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा सत्य साबित होगा । पैतालिस दिनो से लाकडाउन झेल रहे दिल्ली वालो की कोई खोज खबर नही ली जा रही है़ कोई राहत कार्य नही किया जा रहा है़ । गुलजार उस एक इलाके सीमापुरी का किया जा रहा है़ जहां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी जाते है़ । एस एस एल बायोटेक इंडिया प्राइवेट कम्पनी डायरेक्टर संतोष बरनवाल , झारखंड सप्लायर रामानंद बरनवाल , बिहार के सप्लायर सत्येन्द्र भंडेरवाल पर नकली दवा बनाने व बेचने का आरोप लगाते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि यह कम्पनी रेमडेसिविर के साथ अन्य नकली दवा बनाने का काम करती है़ । उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद , लखनऊ , बनारस मे माल के साथ पकड़ कर तत्काल उत्तर प्रदेश की सरकार ने कार्यवाई किया था । सी एम संबोधन मे श्री पाण्डेय ने कहा कि पैसा आयेगा और चला भी जायेगा , भगवान से डरिये आज वक्त कुछ करके दिखाने का है़ कुछ करके दिखाइये । नाक के नीचे नकली दवाओ का कारोबार फलफूल रहा है़ । लेकिन केजरीवाल सरकार को दिखायी नही दे रहा है़ ।