खेत तालाब निर्माण का आनलाइन कार्य प्रारम्भ तुरन्त कराये पंजीकरण
खेत तालाब निर्माण का आनलाइन कार्य प्रारम्भ तुरन्त कराये पंजीकरण
सन्त कबीर नगर - बहुउद्देशीय खेत तालाब योजना आज 18 मई से पूर्वाह्न ग्यारह बजे से आनलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है़ । किसान भाईयो के सूचनार्थ भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येंद तिवारी ने बताया कि जिन किसान भाईयो को खेत मे तालाब बनवाने की इच्छा है़ वे " पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल " upagriculture.com " पर लागिंग करे ।
कृषको का चयन निर्धारित लक्ष्यानुसार " प्रथम आवक प्रथम पावक " के सिद्धांत पर किया जायेगा । कृषको द्वारा पंजीकरण के उपरांत मध्यम खेत तालाब हेतु दो हजार रुपया एवं लघु खेत तालाब हेतु एक हजार रूपये का टोकन मनी जमा करना होगा । इस हेतु चालान तीन प्रतियो मे आनलाइन जनरेट होगा । टोकन मनी जमा होने की आनलाइन पुष्टि होने के बाद आगामी पन्द्रह दिन मे कृषको को खेत तालाब के निर्माण हेतु निर्धारित खेत की खतौनी , फोटो एवं निर्धारित घोषणा पत्र अपलोड करना होगा । यदि पंद्रह दिनो के अंदर कृषक द्वारा अभिलेख अपलोड नही किया जाता है़ तो टोकन मनी जब्त कर प्रतीक्षा सूची से अगले कृषक को अवसर प्रदान किया जायेगा । अनुदान का भुगतान डी . बी . टी के माध्यम से तीन किश्तो मे किया जायेगा ।