प्रेम और विकास के प्रतिमूर्ति है़ कम्पनी निदेशक - महंथ विचार दास

प्रेम और विकास के प्रतिमूर्ति है़ कंपनी निदेशक - महंथ विचार दास

सन्त कबीर नगर - प्रेम और विकास के प्रतिमूर्ति है़ कंपनी निदेशक अब्दुल्ला खान उक्त बाते कबीर मठ मगहर के पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ने कही । कंपनी निदेशक द्वारा रोजी रोजगार के साथ व्यवसायिक खेती सहित गांव के विकास एवं जनहित मे किये जा रहे कार्यो का जिक्र करते हुए श्री महंथ ने कहा कि लोग गांव से शहर की ओर रुख करते है़ लेकिन यह श्री खान के दूरदर्शिता और नेकदिली की पहचान है़ कि गांव से शहर की ओर की बनी पहचान की कड़ी को तोड़ते हुए शहर से गांव की ओर आये और लोगो को रोजी - रोजगार मुहैया कराते हुए व्यवसायिक खेती को बढ़ावा एवं जनहित मे कार्य करवाये जा रहे है़ । बड़भागी है़ इस जनपद के लोग जहां सूफी सन्त कबीर दास के महानिर्वाण होने का गौरव प्राप्त है़ । ये अब्दुल्ला साहब का प्रेम ही है़ जो सद्गुरु कबीर भोजन सेवा एवं वस्त्र दान के नेक कार्य को बढ़ावा मिल रहा है़ । उन्होने यह भी कहा कि जीवन मे संस्कार और समाज मे सामाजिकता जितना जरूरी है़ उतना ही अब्दुल्ला खान जैसे लोगो की जरूरत है़ , ये प्रेम के भी पहचान है़ और विकास के भी पहचान है़ । जिसका उदाहरण यह गांव है़ यह क्षेत्र है़ । लोग जहां अपना धन बल बढ़ाने के लिए निवेश पर बैक बैलेंस पर ध्यान देते है़ दिखावे का रूप दिखाते हुए विदेश भ्रमण व नामीगिरामी होटलो रेस्टारेंटो मे जाते है़ । वही आप द्वारा समाज से सरोकार रखते हुए जनहित मे कार्य किया जा रहा है़ । समाजसेवी पवन छापड़िया ने कहा कि कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला साहब के द्वारा रोजी - रोजगार की व्यवस्था ऐसी जगह करवायी गयी जहां कल्पना करना भी मुश्किल होता है़ ।
बता दे कि सद्गुरु कबीर भोजन सेवा एवं वस्त्र दान सेवा कार्य प्रारम्भ कराने वाले रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्ला खान से पहली बार श्री महंथ का कंपनी आगमन कर औपचारिक मुलाकात किया गया । इस दौरान भोजन सेवा को लेकर विस्तारित विचार विमर्श किया गया ।
इस अवसर पर अनिल सोनी , कंपनी मैनेजर फारुख , वैद्य राम शरण दास , अरविंद दास शास्त्री , नाथ दास , पूर्व प्रधान हबीबुल्लाह खान , हकीकुल्लाह खान , वसीउल्लाह खान , रियाजुल हक , बदरे आलम , अली हुसैन आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !