कम्पनी ने उपलब्ध करवाये बाल आश्रम को केले पपीते के पौधे
कम्पनी ने उपलब्ध करवाये बाल आश्रम को केले पपीते के पौधे
सन्त कबीर नगर - सूफी सन्त कबीर दास महा निर्वाण स्थली कबीर मठ द्वारा संचालित बाल आश्रम मे आश्रय पाये बच्चो का स्वास्थ्य लाभ देखते हुए रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान द्वारा आश्रम मे केले पपीते का सौ पौधा उपलब्ध करवाया गया । इस सम्बन्ध मे बाल आश्रम प्रबन्धक कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ने कहा कि इससे आश्रम मे रह रहे बच्चो को स्वास्थ्य लाभ सहित सात्विक विचारो को बल मिलेगा । उन्होने यह भी कहा कि कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान साहब बहुत नेकदिल इंसान है़ । आप द्वारा शहर से गांव की तरफ आकर रोजी रोजगार सहित समाजहित का बहुतायत कार्य किया जा रहा है़ । आप द्वारा अपने अनेक सत्कर्मों के क्रम मे सद्गुरु कबीर साहब के उपदेशो को साकार रूप देने का भी हर सम्भव कोशिश किया जा रहा है़ । इस नेक काम से पहले सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को विस्तारित रूप देने सहित वस्त्र दान का सेवा कार्य प्रारम्भ करवाया जा चुका है़ । खान साहब को जितना भी साधुवाद दिया जाय मुझे लगता है़ कम ही होगा ।
बताते चले कि इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद स्थित बाल आश्रम मे दर्जनो असहाय बच्चो को आश्रय मिला हुआ है़ । आश्रय पाये बच्चो को यह जरा भी भान न हो कि आज अगर वे अनाथ न होते तो उन्हे भी परिवार मे रह रहे औरो बच्चो की तरह बराबर फलो का सेवन करने का अवसर मिलते रहता । आश्रम मे लगवाये जा रहे पचास केले का एवं पचास पपीते का पौधा कम्पनी द्वारा नाशिक से उपलब्ध करवाया गया है़ ।