॥ किसान हित ॥ किसानो के समृद्धि के आये दिन खेत तालाब योजना अनुदान के साथ बढ़ाये आमदनी

॥ किसान हित ॥ किसानो के समृद्धि के आये दिन खेत तालाब योजना अनुदान के साथ बढ़ाये आमदनी

॥ किसान खुशहाल तो देश मजबूत ॥

सन्त कबीर नगर - प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत जल संचयन प्रयास के क्रम मे निजी खेतो मे तालाब खुदवाने के लिए सरकार अनुदान दे रही । खेत तालाब योजना नियम के तहत बाइस मीटर लंबा बीस मीटर चौड़ा एवं तीन मीटर गहरे तालाब निर्माण के लिए सरकार 105000 के सापेक्ष अनुदान स्वरूप 52500 रूपये का अनुदान देगी । पूरे जनपद मे बीस सामान्य एवं पांच अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य रखा गया है । योजना नियम लाभ बताते हुए भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येन्द्र कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि निजी खेत के तालाब खुदवाने के इच्छुक व्यक्ति पहले आवो पहले पावो के अन्तर्गत आनलाइन पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल के द्वारा आवेदन कर लाभ उठा सकते है । पोर्टल पर कन्फर्म टोकेन जनरेट किया जायेगा , जिसकी सूचना एस एम एस से दी जायेगी । पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पोर्टल पर टोकन मनी जमा करने की अंतिम तिथि प्रदर्शित होगी । एक हजार रूपये का मात्र टोकन मनी यूनियन बैक के यूपी एग्रो शाखा लखनऊ मे जमा करना होगा । निर्धारित तिथि पर टोकन मनी जमा न करने पर किसान की बुकिंग निरस्त हो जायेगी । टोकन मनी जमा करने की पुष्टि बैक द्वारा करने के पन्द्रह दिन के अन्दर जिस खेत मे तालाब खुदवाना है उसकी खतौनी , खेत का फोटो तथा निर्धारित घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा । यदि अभिलेख समय से अपलोड नही किया जाता है तो टोकन की धनराशि जब्त कर ली जायेगी ।  
उन्होने यह भी बताया कि खेत तालाब योजना बहुउद्देशीय योजना है इससे भूगर्भ जल स्तर मे वृद्धि होगी , साथ ही किसान भाईयो को सिंचाई लाभ के साथ आर्थिक मजबूती मिलेगी । तालाब मे एकत्रित जल से खेतो का जहां सिंचाई किया जा सकता है वही मछली पालन , सिंघाड़ा इत्यादि से आमदनी बढ़ाया जा सकता है उसके चारो तरफ बंधे पर केला , सहजन आदि का पेड़ लगाकर अतिरिक्त अर्थ लाभ भी उठाया जा सकता है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !