हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सन्त कबीर नगर - रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी मे बड़े ही हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान व बड़े बुजुर्ग डां नैमुल्लाह खान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । तदुपरांत राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , नेता जी सुभाष चन्द्र बोस , सरदार वल्लभभाई पटेल , भगत सिंह , चंद्रशेखर आजाद , अशफाकउल्ला खान के क्रांतिकारी जीवन को याद कर देश की स्वतंत्रता का उल्लेख किया गया । कंपनी निदेशक ने कहा कि यह स्वतंत्रता हमारे पूर्वजो को खून का कतरा - कतरा बहाकर मिली है नैतिक रूप से इसके सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की है । देश की अखण्डता और हमारा भाईचारा हमे अक्षुण्ण बनाते है इस पर हम सभी का एक प्रहरी की तरह निगहबानी होनी चाहिए । राष्ट्र के विकास मे हर किसी का योगदान सर्वोपरि है जिसे ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए । हमारी मेहनत सिर्फ हमे ही विकास की मुख्यधारा मे नही ले जाती है बल्कि देश की समृद्धि मे असीम योगदान प्रदान करते है ।
इस दौरान कंपनी वर्करों को छाता और रेनकोट वितरित किया गया ।