जनाधार के शीर्ष पर सदर विधायक !

जनाधार के शीर्ष पर सदर विधायक ! 

सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) चूंकि जनप्रतिनिधियो को चुना जाना राजनैतिक पार्टियो की एक पहचान हो गयी है लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी है जिन्हे पार्टी लेवल पर नही उनकी अपनी एक पहचान होती है जिसके जीते जागते उदाहरण सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे है । जिनके क्षेत्र मे निकल जाने पर जनाधार का बयार रिजर्व होकर चलने लगती है जिसका उदाहरण ग्राम पंचायत करमा खान मे देखने को मिला , जहां अगुवाई सम्मान देखते ही बन रहा था सैकड़ो की संख्या मे लोगो का इंतजार ऐसे झलक रहा था मानो कलेजा हाथ मे हो । लोगो की उत्सुकता आसमान छू रही थी । ऐसे मे यह कहना गलत नही होगा कि सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे का दुबारा एम एल ए चुना जाना लगभग तय है ।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा खलीलाबाद के विधायक जय चौबे की अपनी एक अलग छवि है विधानसभा क्षेत्र मे जहां कही भी जाना हो रहा है वहां जन सैलाब उमड़ जा रहा है । जनपद के सर्वाधिक ग्राम पंचायतो का शुमार रखने वाला प्रखण्ड सेमरियावा के उत्तरी पूर्वी पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम प्रधानो , क्षेत्र पंचायत सदस्यो का राजनीति पंडितो का अगर विधानसभा चुनाव की नजरिया देखा जाय तो एम एल ए के रूप मे सदर विधायक जय चौबे को देख रही है जिसका उदाहरण विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत करमा खान के सम्मान समारोह मे प्रखण्ड के चारो तरफ से सर्वाधिक ग्राम प्रधानो , क्षेत्र पंचायत सदस्यो सहित गणमान्यो का सिर्फ आगमन ही नही रहा बल्कि समर्थन के साथ कन्धे से कन्धे मिलाकर चलना विश्वसनीय उद्घोष भी रहा । लिहाजा विधानसभा चुनाव अभी आगे है राजनैतिक पार्टियां भी अपनी तुरुप के पत्ते भी नही खोली है । ऐसे मे सदर सीट के रिजर्व की बात कहना जल्दबाजी हो सकती है । लेकिन जैसे कहा जाता है कि " होनहार बिरवान के होत चीकने पात " ऐसा कुछ कहना गलत नही होगा । प्रशस्त के मार्ग पर सदर विधायक देखे जा रहे है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !