केले के लगे फलो से किसान गदगद
केले के लगे फलो से किसान गदगद
सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला मे हुई केले की खेती से रंग ला रही है एक पौधे से बीस दर्जन केले का पैदावार होता दिखायी दे रहा है । कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान एक पौधे से पैदावार को दिखाते हुए बताया कि इस पौधे मे बीस दर्जन फल लगे हुए है जो एक औसत पैदावार है इसी तरह से सभी पौधो मे फल लगने है । एक बीघे मे पांच सौ पौधे लगाये है इस लिहाज से अगर पैदावार देखे और थोक भाव महज बीस रुपया ही लगाये तो हमारी दो लाख रुपये की कमाई हो रही है । वही किसान श्यामलाल ने बताया कि रीलेक्सो कंपनी के सहयोग से की गयी केले की खेती का मेरा निर्णय सही साबित हो रहा है , वाकई मे केले की खेती से अच्छी आमदनी होती है । शुरुआती दौर मे हमने क्यारियो मे अन्य उपज मूली , गोभी , पालक इत्यादि को उपजा कर अच्छा आर्थिक लाभ उठाया था । केले की खेती मे हमारा कुल लागत खर्च बीस से पचीस हजार रुपया आया है जिसे हमने इसके क्यारियो से साग सब्जी उगाकर पहले ही निकाल लिया है ।