॥ विकास के साढ़े चार वर्ष ॥ लाभकारी विकासशील योजनाओ से जनपद हुआ लाभान्वित

॥ विकास के साढ़े चार वर्ष ॥ लाभकारी विकासशील योजनाओ से जनपद हुआ लाभान्वित

विकास के लिए कटिबद्ध है़ सरकार - सांसद इ. प्रवीण निषाद

सन्त कबीर नगर - उ0प्र0 सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर मा0 सांसद संत कबीर नगर द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियो एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में  दी गयी जानकारी ।
संत कबीर नगर सू0वि0 19 सिम्तबर । वर्तमान सरकार के सफलतापूर्वक साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर आज मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकभवन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस मे उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियो को सम्बोधित किया तथा 4.5 वर्ष की उपलब्धियो पर आधारित बुकलेट एवं फोल्डर का विमोचन भी अपने कर कमलो द्वारा किया । तत्पश्चात जनपद संत कबीर नगर मे मा0 सांसद प्रवीण निषाद ने राज्य सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियो के बारे मे प्रेस वार्ता मे बताया कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था , विकास कार्यों का संचालन तथा लाभार्थीपरक योजनाओ के क्रियान्वयन से प्रदेश की तस्वीर मे परिवर्तन हुआ है । उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग मे स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जनपद में कुल 312643 परिवारों को शौचालय सुविधा से आच्छादित किया गया । जिसमे कुल 37517.16 लाख रू0 व्यय किया गया । जनपद मे कुल 638 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है । जिसमे कुल 2573.34 लाख रू0 व्यय किया गया । जनपद मे कुल 1820 सोख्ता गढ्डा का निर्माण कराया गया । जिसमे कुल 219.84 लाख रू0 व्यय किया गया । केन्द्रीय एवं वित्त आयोग मद से 754 ग्राम पंचायतों मे रू0 59088.28 लाख विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किया गया । जनपद मे 23 अन्तेष्टि स्थलो के विकास मे कुल 554.67 लाख रू0 का व्यय किया गया । 64 पंचायत भवनो के निर्माण मे 1117.44 लाख रू0 का व्यय किया गया । 
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद मे कुल 1429 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया । जिसमें कुल 684.79 लाख रू0 का व्यय हुआ । राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत जनपद मे कुल 3064 लाभार्थियां को रू0 919.20 लाख की सहायता राशि प्रदान की गयी । राष्ट्रीय वृद्धावास्था पेंशन योजना के तहत जनपद मे कुल 75931 लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया । जिसमे कुल 15766.77 लाख रू0 का व्यय हुआ । छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जनपद में 93222 छात्रो को (सामान्य एवं अनुसूचित जाति) को लाभान्वित किया गया । जिसमे कुल 6911.76 लाख रू0 का व्यय हुआ है । अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के कुल 2782 व्यक्तियो के पुत्रियों की शादी के लिए रू0 556.40 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी । 
उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान योजना के तहत 4275 लाभार्थियो को कुल 855.40 लाख रू0 का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । पूर्वदशम एवं दमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 141140 छात्रों को लाभान्वित किया गया जिसमे कुल 5857.82 लाख रू0 का व्यय हुआ । जनपद में कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत 543 छात्रो को 45.55 लाख रू0 व्यय करते हुए प्रशिक्षित कराया गया है । 
उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल 14 परियोजनाओ पर रू0  1671.68 लाख व्यय करते हुए अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास खण्डो मे अवस्थापना सुविधाओ का विकास किया गया है । राज्य सरकार छात्रवृत्ति (पूर्वदशम एवं दमोत्तर छात्रवृत्ति) योजना के अन्तर्गत कुल 27837 लाभार्थियो को रू0 1205.96 लाख रू0 व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । जनपद मे शादी अनुदान योजना के तहत 1152 लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया जिसमें कुल 230.40 लाख रू0 व्यय हुआ । 
उन्होंने बताया कि मण्डी समिति द्वारा मुख्यमंत्री खेत खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद के 918 लाभार्थियो को 29.32 लाख रू0 व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । मत्स्य विभाग मे नीली क्रान्ति योजना / प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत जनपद के 76 लाभार्थियों को रू0 87.44 लाख व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । 
व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कौशल विकास योजना के अन्तर्गत कुल 3997 प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षित किया गया । मुख्यमंत्री ग्रागोद्योग रोजगार योजना के तहत 316 लाभार्थियों को कुल रू0 91.57 लाख रू0 व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । 
उन्होंने बताया कि खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा जनपद मे कुल 37447 किसानों से गेहूॅ की खरीद की गयी जिस पर 33559.62 लाख रू0 व्यय हुआ । जनपद मे कुल 32944 किसानो से धान खरीद की गयी जिस पर 35195.17 लाख रू0 व्यय हुआ ।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग दिव्यांग पेशन एवं कुष्ठ पेंशन योजना के तहत जनपद मे कुल 7202 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया । जिसमे 1535.06 लाख रू0 व्यय हुआ । कृत्रित अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के तहत कुल 1003 लाभार्थियो को रू0 65.05 लाख व्यय करते हुए उन्हे लाभान्वित किया गया । दुकान निर्माण / संचालन योजना के तहत जनपद मे 19 लाभार्थियों को रू0 1.9 लाख का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । दिव्यांग शादी प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 19 लाभार्थियों को 3.75 लाख रू0 का व्यय करते हुए लाभ दिलाया गया । 
उन्होंने बताया कि लघु सिचाई विभाग द्वारा जनपद मे निःशुल्क बोरिंग योजना के तहत 17711 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया । जिसमे कुल 1396.33 लाख रू0 का व्यय हुआ । नवीन नलकूप निर्माण परियोजना के अन्तर्गत नलकूप खण्ड द्वारा 45 अदद नवीन राजकीय नलकूपो का निर्माण कराया गया । जिसमे कुल 414.39 लाख रू0 व्यय किया गया । 
उन्होंने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 47383 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया । जिसमे कुल 56859.60 लाख रू0 व्यय करते हुए आवासीय सुविधा से लाभान्वित किया गया । मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जनपद मे 138 लाभार्थियों को रू0 165.6 लाख का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद के कुल 3021 लाभार्थियों को 1604.70 लाख रू0 का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । 
उन्होंने बताया कि नगर विकास प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जनपद मे कुल 14535 लाभार्थियों को रू0 36337.5 लाख का व्यय करते हुए आवासीय सुविधा से लाभान्वित किया गया । बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत जनपद बच्चो के शैक्षिक विकास हेतु रू0 1068.92 लाख का व्यय किया गया है ।
उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा सौभाग्य योजना के तहत 42242 लाभार्थियो को विद्युत कनेक्शन से आच्छादित कर लाभान्वित किया गया। जिसमें कुल 1375.48 लाख रू0 का व्यय हुआ । कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि योजना के अन्तर्गत जनपद के 247846 किसानों को लाभान्वित किया गया । जिसमे कुल 371.08 रू0 का व्यय हुआ । सोलर पम्प योजना से 682 कृषकों को रू0 811.00 लाख व्यय करते हुए अच्छादित किया गया है । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 6737 कृषकों को रू0 316.19 लाख की क्षतिपूर्ति दी गयी । फसल ऋण मोचन योजना के तहत 37240 कृषकोंं के कुल रू0 1475.5 लाख के ऋण का मोचन किया गया ।
उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा जनपद मे केला टीश्यूकल्चर (जी-9) पौध रोपण 132 लाभार्थियों द्वारा अपने प्रक्षेत्र पर आनलाईन पंजीकरणोपरान्त 76.50 हे0 क्षेत्रफल मे रोपण कराया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0 - 23.50375 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया । आम पौध रोपण 25 लाभार्थियों द्वारा आनलाईन पंजीकरणोपरान्त 19.80 हे0 क्षेत्रफल मे रोपण कराया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0 - 1.43371 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया । पपीता पौध रोपण हेतु 1 लाभार्थी द्वारा आनलाईन पंजीकरणोपरान्त 0.80 हे0 क्षेत्रफल में रोपण कराया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0-0.18497 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया । बागवानी मे मशीनीकरण (पावर टिलर 8 बी0एच0पी0 एवं उससे अधिक) 81 लाभार्थियो द्वारा आनलाईन पंजीकरणोपरान्त 81 अद्द का क्रय इच्छित फर्मों से किया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0-60.75 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया । लो - कास्ट प्रिजर्वेशन यूनिट नई 05 लाभार्थियों द्वारा स्थापित कराया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0-5.00 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया । फंक्शनल पैक हाऊस 04 लाभार्थियों द्वारा स्थापित कराया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0-8.00 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया । संरक्षित खेती (पाली हाऊस) 04 लाभार्थियो द्वारा आनलाईन पंजीकरणोपरान्त इच्छित फर्मों से 4728 वर्ग मी0 मे स्थापित कराया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0-27.0966 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया। जनपद में ड्रिप (टपक) सिंचाई पद्धति अन्तर्गत कुल 37 लाभार्थियों द्वारा अपने प्रक्षेत्रां पर आनलाईन पंजीकरणोपरान्त 62.3 हे0 क्षेत्रफल मे स्थापित कराया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0-64.55941 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया । पोर्टेबल स्प्रिंकलर (बौछारी) सिंचाई पद्धति अन्तर्गत कुल 1185 लाभार्थियो द्वारा आनलाईन पंजीकरणोपरान्त 1218 हे0 क्षेत्रफल हेतु इच्छित फर्मों से क्रय किया गया है , जिसके सापेक्ष धनराशि रू0 - 372.60272 लाख का डी0बी0टी0 माध्यम से लाभान्वित किया गया ।
उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना मे 433 श्रमिको को रू0 92.54 लाख का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । मृत्य एवं विकलांगता सहायता योजना मे 112 श्रमिको को रू0 224 लाख का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । अन्तेष्टि सहायता योजना मे 112 श्रमिको को रू0 28 लाख का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । बालिका आशिर्वाद योजना मे 02 श्रमिको की पुत्रियो को रू0 0.5 लाख का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । पुत्री विवाह सहायता योजना में 462 श्रमिको की पुत्रियो की शादी हेतु कुल रू0 254.10 लाख का व्यय करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है । आवास सहायता योजना मे 41 श्रमिको को रू0 41.00 लाख का व्यय करते हुए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराया गया है । मेधावी छात्र योजना मे 59 श्रमिकों के आश्रित छात्रो के हित मे रू0 1.24 लाख का व्यय करते हुए लाभान्वित किया गया । शिक्षा सहायता योजना मे 163 श्रमिको के परिवार हेतु रू0 5.27 लाख की लाभान्वित किया गया । चिकित्सा सहायता योजना मे 9397 श्रमिको के आश्रितो को रू0 279.12 लाख की चिकित्साकीय सहायता उपलब्ध करायी गयी है । आपदा सहायता योजना मे 41680 श्रमिको को कुल रू0 416.80 लाख की सहायता पहुँचायी गयी है ।  राजस्व विभाग द्वारा जनपद मे दैवीय आपदा से पीड़ित कुल 44708 लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया । जिसमे 1426.40 लाख रू0 का व्यय हुआ । जनपद में कुल 4035 चयनित अभ्यर्थियो को निजी क्षेत्रो मे रोजगार प्रदान किया गया है । तथा 2892 अभ्यर्थियों का कैरियर काउसिंलिंग किया गया । 
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 198586 संस्थागत के सापेक्ष 198586 लाभार्थियों को रू0 27,80,20,400.00 का भुगतान किया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत 105709 लाभार्थी परिवारो मे 109256 गोल्डेन कार्य बनाये गये , जिसके तहत अबतक कुल 10103 लोगो का उपचारित कराते हुए रू0 6.07 करोड़ का क्लेम निष्पादित किया जा चुका है । मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत 9151 परिवारो मे से 1331 परिवारो को लाभान्वित किया गया है । राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत 1,11,663 रोगियो की जांच एवं उपचार किया गया । जनपद में 198586 बच्चो का टीकाकरण किया गया है । जनपद में पूर्व मे 189 दवाओ की उपलब्धता के सापेक्ष अब 180 दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है । मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अबतक कुल 41738 रोगियों का उपचार किया गया है । जिसमे 15637 पुरूष , 19609 महिलाएं एवं 6492 बच्चों को उपचारित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वर्ष 2017 से संचालित है , जिसके अन्तर्गत प्रथम बार गर्भवती होने वाली माताओ को रू0 5000 की धनराशि 03 किस्तो में दिये जाने का प्राविधान है । इस योजना का लाभ 40213 महिलाओ को दिया जा चुका है । जनपद संत कबीर नगर में 30 नये चिकित्सको की तैनाती की गयी है। 03 सामु0स्वा0केन्द्र एवं 04 प्रा0स्वा0केन्द्रों को कायाकल्प आवार्ड योजना के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु चयन किया गया है ।
उन्होंने बाताया कि कोरोना महामारी मे कुल 4,07,152 व्यक्तियों की कोविड -19 टेस्ट कराया गया । कुल 6,63,732 नमूनों की जांच की गयी । कुल पॉजिटिव केस 8158 पाये गये । कोविड टीकाकरण के अन्तर्गत प्रथम डोज से 580123 व्यक्तियों को एवं द्वितीय डोज से 86413 व्यक्तियो को आच्छादित किया गया है । इस प्रकार जनपद मे  कुल 6,66,536 व्यक्ति को टीकाकृत किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि जनपद में  रू0-1.48 करोड़ की लागत से 24 शैय्यायुक्त नये पी0आई0सी0यू0 वार्ड रू0-19.91 करोड़  की लागत से100 शैय्यायुक्त मैटरनिटी विंग का निर्माण , रु0 1.75 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवटा का निर्माण , उपकेन्द्र (ए0एन0एम0 सेन्टर) 09 नग का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर क्रियाशील कराया जा चुका है । हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर 141 के सापेक्ष 70 बनकर तैयार हो गया है , जो कि क्रियाशील है । 21 अतिरिक्त प्रा0स्वा0केन्द्र को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के रूप में उच्चीकृत हेतु प्रस्तावित है , जिसमे 19 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के रूप मे कार्य कर रहे है । 02 मिनी पी0आई0सी0यू0 की स्थाना सामु0स्वा0केन्द्र मेंहदावल एवं हैंसर बाजार की गयी है । संयुक्त जिला चिकित्सालय मे 24 बेडेड पी0आई0सी0यू0 वार्ड की स्थापना की गयी है। 100 शैय्यायुक्त एम0सी0एच0 विंग , संत कबीर नगर गत वर्ष पूर्ण तैयार होकर विभाग को हस्तगत हुआ है । 68 हेल्थ सब - सेन्टर की मन्जूरी दी गयी है , जो अगले माह से क्रियाशील हो जायेगा । सामु0स्वा0केन्द्र सेमरियावां में एफ0आर0यू0 बनाया गया है , जनपद में कुल 04 एफ0आर0यू0 बनाये गये है , जो क्रियाशील है ।
उन्होंन बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा जनपद में 03 वृहद गोसंरक्षण केन्द्र (जिगिना , मझौरा एवं भगौसा) की स्थापना , मां0 विधायक निधि से 01 स्थायी गो संरक्षण केन्द्र बढयाठाठर, मेंहदावल मे स्थापित , 61 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल स्थापित किया गया है । 
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद मे सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य के अन्तर्गत कुल 1682.28 किलोमीटर सड़को का निर्माण कार्य किया गया है । जिसमे कुल 339.96 करोड़ रू0 व्यय हुए है । शेष कार्य आगामी छः माह में पूर्ण करा लिये जायेंगे ।    
इस अवसर पर विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल , विधायक सदर दिग्विजय नरायण उर्फ जय चौबे , जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह , मुख्य चिकित्साधिकारी इन्द्रविजय विश्वकर्मा , परियोजना निदेशक डी.डी. शुक्ला , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एन.के. सिंह , जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह , अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !