वादी संवाद दिवस पर थानो ने लगायी चौपाल हुआ स्थापित संवाद

वादी संवाद दिवस पर थानो ने लगायी चौपाल हुआ स्थापित संवाद 

सन्त कबीर नगर - अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर , जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे “ वादी संवाद दिवस ” के अवसर पर थानो पर पुलिस चौपाल लगाकर वादियो से संवाद स्थापित किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन , गोरखपुर अखिल कुमार तथा पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र , बस्ती अनिल कुमार राय के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के मार्गदर्शन मे जनपद के 04 थानो पर पुलिस चौपाल लगाकर " वादी संवाद दिवस ” का आयोजन किया गया । जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा थाना बेलहरकला , अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद , क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा द्वारा थाना दुधारा , क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश भदौरिया द्वारा थाना बखिरा “ वादी संवाद दिवस ” के अवसर पर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो व संभ्रांत व्यक्तियो के साथ उनकी समस्याओ / सुझाओ को सुना गया व थाना पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । थाने के बीट पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर उनके कार्यों की समीक्षा की गयी व ग्राम प्रहरियो के साथ गोष्ठी कर गांव की सूचनाओ को थाने स्तर पर अवगत कराने हेतु बताया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम प्रहरियो को लाल साफा भी वितरित किया गया ।
इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचनाओ के वादियो व विवेचको से संवाद स्थापित किया गया , एक - एक करके संवाद स्थापित कर विवेचना के संबंध मे फीडबैक लिया गया तथा विवेचनाओ का जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए विवेचको को निर्देश दिया गया व वादियो को निष्पक्ष विवेचना / कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया ।  मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन कस्बा / गांवो मे जाकर महिलाओ को उनके अधिकारो के प्रति जागरुक करने व राज्य सरकार द्वारा महिलाओ हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरो के बारे मे जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया । प्रतिदिन होने वाले सायंकालीन पैदल गश्त के दौरान व्यापारियो से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओ का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करे ।
थाना परिसर के आवासीय बैरको , भोजनालय , स्नानागार , शौचालय , बंदीगृह आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरो के सुसंज्जित ढंग से रख - रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणो के साथ - साथ शस्त्रागार मे रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बेलहर कला पर आयोजित बड़ाखाना मे समस्त पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियो के साथ सहभोज भी किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !