वैक्सीनेशन मे अहम साबित होगा स्वयं सहायता समूह - पी के सिंह

वैक्सीनेशन मे अहम साबित होगा स्वयं सहायता समूह - पी के सिंह

सन्त कबीर नगर ( सांथा ) गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर मेडिकल टीम द्वारा वैक्सीनेशन किया गया । इस अवसर पर दूसरा डोज लगवाते हुए ब्लाक मिशन प्रबंधक पी के सिंह द्वारा उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओ से बतौर सुरक्षा जागरूकता कहा गया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के क्रम मे सरकार द्वारा जो टीकाकरण किया जा रहा है़ इस निःशुल्क कोविड टीका से गांवो का आखिरी व्यक्ति परिवार जानकारी के अभाव मे अछूता न रहे इसके लिए स्वयं सहायता समूह बतौर जागरूकता एक बेहतर योगदान दे सकता है़ । इसके लिए कोई विशेष भागदौड़ नही करना है़ समूह का हर सदस्य अपने मोहल्ले वालो को कोविड टीका का लाभ बताते हुए केवल जागरूक ही नही करेगा बल्कि वैक्सीनेशन करवाने मे अहम साबित होगा । उन्होने कहा कि इसे सौभाग्य माना जाय की शुभ अवसर माना जाय या फिर संयोग माना जाय एक तरफ सरकार द्वारा जहां कोविड टीकाकरण का निःशुल्क अभियान चलाया जा रहा है़ वही हर ग्राम पंचायत मे स्वयं सहायता समूहो का गठन हो गया है़ । ऐसे अवसर पर स्वयं सहायता समूह का योगदान कारगर साबित होगा । 
इस दौरान स्वयं सहायता समूह की लगभग 500 सौ महिलाओ ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ का लाभ लिया ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह एवं विधायक राकेश सिंह बघेल , ब्लॉक प्रमुख , सहायक विकास अधिकारी (आई एस बी ) मार्कण्डेय पाण्डेय , बबीता चौरसिया ग्रामीण आजीविका मिशन , उमाशंकर मौर्य सहित ब्लॉक के विभिन्न विभागो के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !