मिशन पिंक हेल्थ ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मिशन पिंक हेल्थ ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
लखनऊ - पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमलापुर सरोजिनी नगर मिशन पिंक हेल्थ के अंतर्गत डॉ मिथिलेश सिंह वह डॉक्टर अनूप सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमे स्कूल के बच्चो को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गयी । किस प्रकार साफ और सफाई के द्वारा हम स्वस्थ रह सकते है इसके बारे मे डॉक्टर मिथलेश सिंह ने पूर्व माध्यमिक स्कूल के बच्चो को बताया , बच्चियो को मेंस्ट्रूअल साइकिल और उससे होने वाली समस्याओ के बारे मे और उसका निदान बताया गया ।
स्वास्थ्य शिविर मे बच्चो की स्वास्थ संबंधी जांच की गयी तथा उन्हे दवा व टॉनिक उपलब्ध कराई गयी । लड़कियो को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराते हुए उसके बारे मे जागरूक किया और झिझक को छोड़कर सामान्य प्रक्रिया मानते हुए इससे संबंधित समस्या से अपनी माता शिक्षक और डॉक्टर को बताने को कहा । कार्यक्रम का आयोजन मिशन पिंक हेल्थ के द्वारा शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमलापुर के समस्त स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमे प्रधानाध्यापक अलका रंजन , सहायक अध्यापक रेनू कनौजिया , शूची श्रीवास्तव , अनुदेशक पूनम सिंह सहित समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ ।