ऐतिहासक होगा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गोरखपुर आगमन

ऐतिहासक होगा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गोरखपुर आगमन 

प्रियंका गांधी वाड्रा से डरता है़ बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व - तौकीर आलम 

गोरखपुर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी सभा को लेकर जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व मे संपन्न हुई । जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त अध्यक्ष गण , न्याय पंचायत के अध्यक्ष गण , जिला कांग्रेस कमेटी की समस्त कार्यकारिणी सभी फ्रंटल के अध्यक्ष उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र , विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमरिंदर मलजी उपस्थित रहे । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि 31अकतूबर को प्रियंका गांधी वाड्रा जी के सभा को हर हाल मे ऐतिहासिक बनाया जायेगा । सभी पदाधिकारियो को जिम्मेदारियां दे दी गई है , प्रदेश कांग्रेस महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा जी व प्रदेश कांग्रेस सचिव अमरिंदर मल ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए हम सब जी जान लगा देंगे । उन्होने कहा कि हर आदमी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी भी निभाये किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी सभी पदाधिकारी गण जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे । संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पांडे व जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने कहा कि गोरखपुर की धरती पर प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम से समस्त कांग्रेस जन मे उत्साह की लहर है । प्रियंका गांधी वाड्रा जी उत्तर प्रदेश की सियासत से अच्छी तरह वाकिफ है , सच तो यह है जब भी आप का दौरा उत्तर प्रदेश मे होता है किसी घटना को लेकर भाजपा मे खलबली मच जाती है भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रियंका गांधी वाड्रा से डरता है वह सिर्फ इसलिए कि यह सच बोलती है ।
मुख्य रूप से जितेंद्र पांडे , उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राम नरेश चौधरी ,
तौकीर आलम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष , प्रशासन प्रभारी संजय चौबे , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डां राजेश यादव , महेंद्र नाथ मिश्रा जिला उपाध्यक्ष
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश चंद यादव , विजयानंद तिवारी , आर टी आई ज़िला अध्यक्ष विवेक सिंह , महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया शुक्ला , जीतेंद्र राय , मेनिका पांडे , प्रवीण  पासवान अनिल सोनकर , आकाश मिश्रा अनुराग पांडे , परमेश्वर पांडे , विक्रमादित्य , अभिजीत पाठक , अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कमेटी अंशुमान पाठक , एन एस यू आई अध्यक्ष हजारी लाल जायसवाल , हरी सेवक त्रिपाठी , चंद्रकला चौहान , श्रवण कुमार पांडे , नागेंद्र चौहान , नित्यानंद , सतेंद्र कुमार निषाद , छेदी प्रसाद ,राम नगीना सहानी ,  ऋषि चन्द्र गुप्त , दिनेश मौर्या , राजकुमार , प्रमोद कुमार , गब्बू लाल प्रजापति , अवधेश मणि त्रिपाठी , कौशलेंद्र चौबे , हरीश चंद्र अग्रहरी , धर्म राज चौहान , प्रेम नारायण,  संजय जैसवाल , धनंजय सिंह , सुरेंद्र कुमार , जाहिद अली , आलोक त्रिपाठी , झिंकू प्रसाद , राम समुझ सावरा , शशि कुमार चौबे , नागेंद्र द्विवेदी , हरीश चंद्र गुप्त , विक्रांत सहानी , जीत बंधन , रामअवतार गॉड , रघु ओझा , बद्रीनाथ शुक्ला , धनुषधारी निषाद सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !