जिला सूचना कार्यालय ने चलाया प्लास्टिक थैली मुक्त स्वच्छता का अभियान

जिला सूचना कार्यालय ने चलाया प्लास्टिक थैली मुक्त स्वच्छता का अभियान

प्लास्टिक थैलियो से नाता तोड़ो , स्वच्छ माहौल से रिश्ता जोड़ो 

संत कबीर नगर (सू0वि0) - आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान 1 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक मनाया जाने के क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे 24 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सूचना कार्यालय परिसर व आस - पास की साफ - सफाई कर प्लास्टिक को एकत्रित कर निष्पादन किया गया और प्लास्टिक थैलियो को यूज ना करने और अपने आसपास की जगह साफ - सुथरी रखने का संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के सिनेमा आपरेटर का प्रचार सहायक अनिल सिंह , कम्प्यूटर आपरेटर प्रद्युम्न यादव तथा चौकीदार अमित कुमार ने स्वच्छ भारत अभियान मे हिस्सा लिया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !