स्थानांतरण को भुलाना होगा मुश्किल - ग्राहक

स्थानांतरण को भुलाना होगा मुश्किल - ग्राहक

बड़ौदा यू पी बैक शाखा प्रबन्धक का हुआ स्थानांतरण

सन्त कबीर नगर (खलीलाबाद ) बेहतर कार्यशैली की पहचान रखने वाले ग्राहको को बैकिंग सुविधाओ का बेहतर सेवा देने वाले मृदुभाषी बैक मैनेजर नितिन कुमार शुक्ला का स्थानांतरण से कायल ग्राहको को भुलाना मुश्किल हुआ मुश्किल , कहा अधिकारी बड़े भाग्य से मिलते है । 
बताते चले कि बड़ौदा यू पी बैक शाखा खलीलाबाद के शाखा प्रबन्धक नितिन कुमार शुक्ला का स्थानांतरण रायबरेली के लिए हो गया । उनके कार्यकाल की पहचान और ग्राहको को दिये गये बैकिंग सुविधाओ को कभी भुलाया नही जा सकता है । वे अपने कार्यकाल तक ग्राहको को बैकिंग सुविधाओ के बारे मे जागरूक एवं बैक व्यवसाय की वृद्धि करने मे अग्रणी भूमिका निभाते रहे । चूंकि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है लेकिन उनके दिये गये योगदान को शाखा स्टाप और ग्राहक वरदान के रूप मे ले रहे है । विदाई समारोह मे स्टाप जहां कर्त्तव्य परायणता की सीख को जीवन आदर्श मान रहे थे वही सम्मानित ग्राहक स्थानांतरण को भुलाने को मुश्किल बता रहे थे । कार्यक्रम का संचालन विश्व नाथ सिंह ने किया । 
इस अवसर पर बी एन दुबे , अनिल श्रीवास्तव , सहकर्मी आनन्द कुमार आर्य , मीना भारती , सेवानिवृत अधिकारी राहुल शर्मा , दिव्या खन्ना सहित तमाम सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !