॥ हौसला अफजाई ॥ डी एम एस पी ने किया पर्वतारोही रजनी साव को तिरंगा भेंट
॥ हौसला अफजाई ॥ डी एम एस पी ने किया पर्वतारोही रजनी साव को तिरंगा भेंट
अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा फहराने हेतु दिया अग्रिम शुभकामना एवं बधाई
संत कबीर नगर - ( सूचना विभाग) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ व मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव ने जनपद के धनघटा क्षेत्र के करमा गांव की रहने वाली रजनी साव को अफ्रीका देश के 19341 फीट ऊंचा किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई करने हेतु चयनित होने पर भारतीय तिरंगा भेंट कर उसका हौसला बुलंद किया गया ।
उल्लेखनीय है कि जनपद के ग्रामीण इलाके मे रहने वाली जिंदादिल और बहादुर बेटी रजनी साव इससे पहले वर्ष 2016 मे पहली बार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धौलाधार रेंज के हनुमान तिब्बत पर 15700 फीट की ऊंचाई चढ़ कर प्रदेश का नाम रोशन किया है । रजनी साव ने बताया कि वर्ष 2017 मे जोहार इंस्टिट्यूट , पहल ग्राम , जम्मू कश्मीर मे 28 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है । उन्होंने प्रशिक्षण के उपरांत गुजरात प्रदेश के सूरत जिले के टेबल टॉप पर्वत पर 14000 फीट की ऊंचाई को चढ़कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है । उन्होंने वर्ष 2017 मे ही सीतीधार पर्वत पर 16380 फीट की ऊंचाई चढ़कर जनपद एवं प्रदेश का नाम बढ़ाया है ।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दक्षिण अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई करने के लिए टीम मे चयनित होने पर रजनी साव को भारतीय तिरंगा भेंट कर उसके सफलता की अग्रिम शुभकामना एवं बधाई देते हुए उसके मनोबल को बढ़ाया । जिलाधिकारी ने कहा कि रजनी साव भारतीय तिरंगा अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत पर फहराकर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ - साथ बेटियो का भी सम्मान बढ़ाएंगी और रजनी साव देश - प्रदेश व जनपद की अन्य बेटियो के लिए रोल मॉडल भी बनेगी । उन्होंने रजनी साव को सफल पर्वतारोही बनने की इच्छा शक्ति और हौसला को देखते हुए शासन स्तर से उसे सहयोग दिलाने का भरोसा भी दिया ।