सपा एम एल सी राजपाल कश्यप का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
सपा एमएलसी राजपाल कश्यप का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) - विधान परिषद सदस्य व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के जनपद आगमन पर भावी सपा प्रत्याशी पवन छापड़िया द्वारा कार्यालय गोला बाजार भव्य स्वागत किया गया । अल्प समय के मुलाकात मे हुई आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी मे लगे विधानसभा खलीलाबाद के प्रबल उम्मीदवार पवन छापड़िया के चुनावी तैयारी एवं नीतियो को सराहा गया । इस दौरान उन्होने कहा कि पवन छापड़िया एक बेहतर समाजवादी नेता है । आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जैसी होनी चाहिए उससे कही और आगे की तैयारी चल रही है । उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है समाजवादी पार्टी को पूरे प्रदेश से अपार जन समर्थन मिल रहा है ।
बताते चले कि वे स्वर्गीय जमुना निषाद की पुण्य तिथि शिरकत गोरखपुर से जनपद अम्बेडकर नगर एक शादी समारोह मे जा रहे थे ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गौहर अली खान , समाजवादी महिला जिला अध्यक्ष शकुन्तला देवी यादव , उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्याम जी विश्वकर्मा , के डी यादव , गजपति सिंह , आदिल खान , आनन्द त्रिपाठी , भालेंद्र भारती , राम प्रकाश सिंह , महानन्द आदि समाजवादी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे ।