समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो बनेगा स्टेडियम - के डी यादव

समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो बनेगा स्टेडियम - के डी यादव

विराट कुश्ती दंगल के आयोजन पहलवानो ने आजमाये दांव

सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विधानसभा मेहदावल के ग्राम पंचायत बनकसिया मे समाजवादी पार्टी के बैनर तले हुए विराट कुश्ती दंगल के आयोजन मे देश - प्रदेश के पहलवानो ने दांव आजमाये । इस दौरान पहलवानो द्वारा धोबिया दांव , छींटा दांव , कालाजंग , बांगुड़ी दांव , डंडा दांव एवं जनेऊ आदि दांवो का प्रयोग किया गया । पहलवानो द्वारा आजमाये गये दांव मे पहलवान अयोध्या बलराम यादव दो कुश्ती जीत कर शीर्ष पर रहे , संतोष पहलवान , अजय पहलवान , गंगा पहलवान आदि जीत कर जहां दर्शको से तालियां बटोरी वही रमजान - दिनेश की कुश्ती बराबरी मे छूटकर कुश्ती दांव का लोहा मनवाया । पहलवानी की दुनिया मे कदम रखने वाले होनहार बालको ने भी दांव दिखाने मे कोई कोर कसर नही छोड़ी , अपने - अपने दांव दिखाकर अजेय पहलवानी का आगाज किया । पहलवानो की कुश्ती लोगो को तब खूब और भायी जब रितेश - अखिलेश , सुरजीत - अजय की कुश्ती बराबरी मे छुटी । 
जनपद के हर क्षेत्र से पहुंचे समाजवादी नेता व पार्टी पदाधिकारियो ने पहलवानो का हौसला अफजाई के साथ कुश्ती आयोजन मे इनाम के साथ कमेटी को आर्थिक सहयोग प्रदान किया । मुख्य अतिथि रहे विधानसभा चुनाव प्रभारी के डी यादव द्वारा समिति को 11000 व पहलवानो को 500/500 रुपये का इनाम दिया गया । वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव 11000 कमेटी को और 1000/1000 रूपये जोर आजमा रहे बतौर पहलवान को दिया । इसी क्रम मे सुरेन्द्र मोहन निषाद 6100 सौ रुपया , प्रदीप सिसोदिया 5100 कमेटी व बतौर इनाम 500/500 , भावी प्रत्याशी फरेंदा बेचन निषाद 5100 कमेटी व 500/500 इनाम , चंद्रशेखर सिंह 5100 व 500/500 इनाम , सरवर सिद्दीकी 5000 कमेटी व  500/500 इनाम दिया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि रहे के डी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बढ़ावा देने का जो काम किया वो किसी पार्टी की सरकार ने नही किया । यश भारती पुरस्कार से लेकर अन्य उपहारो को देने काम समाजवादी पार्टी की सरकार मे हुआ । उन्होने यह भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो स्टेडियम बनाने का काम किया जायेगा । वही पार्टी जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को बल देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का हर छोटा - बड़ा नेता हर समय हर मुश्किल घड़ी मे साथ देने का काम किया है । कुश्ती दंगल मे पहुंचे भावी प्रत्याशी महाराष्ट्र प्रदेश सचिव व मेहदावल विधानसभा के भावी प्रत्याशी रमजान पहलवान के प्रतिनिधि सरवर सिद्दीकी द्वारा कुश्ती का उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन बारबार होने चाहिए इससे नव जवानो के आत्म बल को बढ़ावा मिलता है जिससे देश - प्रदेश के विकास के लिए अहम योगदान देते है । वही भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र मोहन निषाद ने खेल बढ़ावा को तरजीह देते हुए कहा कि खेलो से स्वस्थ शरीर के साथ भाईचारे को बढ़ावा मिलता है । समाज मे समरसता का माहौल बनता है । पूर्व रसद व खाद्य मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने समाजवादी सरकार मे हुए विकास कार्य को गिनाते हुए कुश्ती दंगल के लिए और पहलवानो के लिए किये गये सराहनीय कार्यो को असीम योगदान बताया । कार्यक्रम मे पहुंचे भावी प्रत्याशी अरविन्द दुबे ने संयोजको का मान बढ़ाया और उनके इस कार्य की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन श्री अयोध्या हनुमानगढ़ी से आये इंटरनेशल पहलवान केशव दास ने किया । उन्होने अपने संबोधन मे कहा कि यह क्षेत्र पहलवानो का गढ़ है यहां कुश्ती का आयोजन एक सार्थक पहल है इसे आयोजित होते रहने चाहिए । कार्यक्रम का संयोजन ईश्वर चन्द यादव व राहुल यादव ने किया । कुश्ती दंगल आयोजन मे प्रदेश स्तर के पहलवान सहित अयोध्या , गोरखपुर आदि जनपदो से आये सैकड़ो पहलवानो ने हिस्सा लिया और दांव आजमाये । कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर मुख्य अतिथि रहे विधानसभा चुनाव प्रभारी के डी यादव ने किया । कुश्ती का आगाज करवाते हुए पहलवानो का हाथ जिलाध्यक्ष गौहर अली खान द्वारा मिलवाया गया । 
इस अवसर पर समाजसेवी व पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिसोदिया , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव , पूर्व विधायक अब्दुल कलाम , जयराम पाण्डेय , पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर सिंह , पूर्व प्रधान चौथी यादव , पूर्व प्रधान अजय सिंह सहित तमाम समाजवादी सदस्य व समर्थक आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !