कुश्ती का आयोजन बेहतर कदम - सुरेन्द्र मोहन निषाद

कुश्ती का आयोजन बेहतर कदम - सुरेन्द्र मोहन निषाद

सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विधानसभा मेहदावल से समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार प्रत्याशी सुरेन्द्र मोहन निषाद ने विराट कुश्ती दंगल आयोजन मे अपने सैकड़ो समर्थको के साथ शिरकत किया । कहा कि कुश्ती सशक्तिकरण की धुरी है , यह समाज को सशक्त और समृद्धि को बल देता है । समाजवादी पार्टी के तत्वाधान मे आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल समाज के प्रति स्वस्थ जीवन के प्रति सचेतता का प्रतीक है । समाजवादी पार्टी हमेशा ऐसे खेलो को बढ़ावा देने का काम करती है क्यो कि समाजवादी जुमलेबाजी नही करती है समाजहित मे होने वाले कार्यो को बढ़ावा देती है । तदुपरांत बतौर रुझान कुश्ती दंगल कमेटी को आर्थिक सहयोग किया गया ।
बताते चले कि विधानसभा मेहदावल के बनकसिया मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ईश्वर चन्द यादव एवं राहुल यादव के अगुआई मे विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया । समाजवादी पार्टी के विधानसभा मेहदावल क्षेत्र के भावी प्रत्याशियो सहित विधानसभा चुनाव प्रभारी के डी यादव , जिलाध्यक्ष गौहर अली खान , समाजसेवी व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिसोदिया , जयराम पाण्डेय , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव , पूर्व रसद व खाद्य मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद सहित जनपद के कोने कोने से समाजवादी नेता सदस्य व कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया और कुश्ती दंगल को बढ़ावा देने का काम किया ।
देश - प्रदेश से आये अनेको पहलवानो ने हिस्सा लिया और अपने - अपने दांव आजमाये । कार्यक्रम का संचालन श्री अयोध्या धाम हनुमान गढ़ी से आये इंटरनेशल पहलवान केशव दास ने किया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !