नम आंखो से हुई सेवानिवृत खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की विदाई
नम आंखो से हुई सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की विदाई
सैकड़ो शिक्षको के नम हुई आंखे
लखनऊ ( सरोजिनी नगर ) शिक्षा खंड सरोजनी नगर मे खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन कंचन पाठक द्वारा किया गया । कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह अपनी पत्नी रामा देवी , बेटी प्रियंका , बेटे और दामाद के साथ सपरिवार उपस्थित रहे । शिक्षा खण्ड के समस्त शिक्षको के द्वारा पुष्प गुच्छ सामूहिक / व्यक्तिगत स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्ति की गयी । कई शिक्षको ने कविता और गीतो के माध्यम से अपने मन के भाव अभिव्यक्त किये । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने सभी शिक्षको कि हमेशा मदद करने और उनके हित के लिए चिंतित रहने वाले खंड शिक्षा अधिकारी के उनके निष्पक्ष कार्यों की प्रशंसा की तथा पूरे शिक्षा खण्ड के अभिभावक की तरह भावना रखने वाले अधिकारी कहते हुए सम्मानित किया । उन्होंने बताया की खंड शिक्षा अधिकारी महोदय कोरोना अवधि मे अक्सर बीमार शिक्षको के स्वास्थ्य के लिए अस्पताल और अन्य सुविधाओ के लिए प्रयासरत व चिंतित दिखाई देते थे जो एक अधिकारी की संवेदनात्मक अभिभावक की भावना की प्रवृत्ति को दिखाता है । जूनियर शिक्षक संघ के जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद तिवारी , प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने सभी को बताया की किस प्रकार विभिन्न शिक्षक संगठनो की मांगो को सहर्ष स्वीकार कर शिक्षको के लंबित वेतन भत्ते तथा अन्य सुविधाओ के लिए त्वरित कार्यवाही हेतु सदर खंड शिक्षा अधिकारी तत्पर रहते थे । आप द्वारा कार्यकाल की अवधि मे शिक्षा खण्ड को एक सौहार्दपूर्ण माहौल प्रदान करने का प्रयास किया गया ।
सभी शिक्षको ने खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन के सरल स्वभाव एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली का जिक्र करते हुए सीख लेने की बात कही । विदाई संबोधन मे खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यो का बोध हमेशा रहना चाहिए शिक्षक जो की तनख्वाह बच्चो को पढ़ाने के लिए पाते है यदि आत्मिक रूप से बच्चो को पढ़ाये और वह बच्चा कुछ बन जाता है तो इससे बड़ी खुशी कोई और नही होती है । अतः सभी शिक्षक कर्मठता पूर्ण तरीके से विद्यालय मे बच्चो को पढ़ाये यही उनकी शुभेक्षा है ताकि हमारे परिषदीय विद्यालयो से एक बार पुनः महान विभूतियो की श्रृंखला तैयार हो सके ।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने सरोजनी नगर के सभी शिक्षको की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वही सुमन दुबे ने रिटायरमेंट के बाद आने वाले वर्षों को सुखद और संगीतमय बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी महोदय की ही कॉलर ट्यून जिंदगी का साथ निभाता चला गया हर फिक्र को धुएं मे उड़ाता चला गया......और जिंदगी का कारवां संगीतमय होकर गुजरता रहे इसकी प्रार्थना की और अपने सभी साथी शिक्षको की तरफ से कारवां भेट किया । शिक्षको ने फूलो और पुष्पगुच्छ से और भेंट देकर अपना आभार व्यक्त किया । उपस्थित सभी शिक्षको का खंड शिक्षा अधिकारी के प्रति समर्पण और सम्मान का भाव देखकर सभी की आंखें भर आई , वही कई शिक्षको ने हृदयस्पर्शी गीत गाकर सभी को विदाई के चरण को महसूस करने और आंखे नम करने को मजबूर कर दिया । अपने छोटे से कार्यकाल मे बीआरसी सरोजनी नगर मे काम करने के तरीके से शिवनंदन सिंह ने सभी शिक्षको को सम्मान पूर्ण तरीके से समस्याओ के निस्तारण हेतु सहायता की ।
कार्यक्रम मे विभिन्न संगठनो के शिक्षक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी , सुधांशु मोहन , राजकुमार , सुमन दुबे , जगत नारायण , धर्मेंद्र कुमार , अनीशा सिंह , रश्मि सिंह , नीलम मिश्रा , रश्मि खरे , गीता जैन , रीता मौर्या , आभा शुक्ला , विजय , नवनीत , संजय यादव , मनोज कुमार , अनिल सिंह , ऊषा त्रिपाठी , मृदुल मौर्य तथा समस्त ए आर पी डॉ संध्या द्विवेदी , उदय प्रताप सिंह , शुचिता त्रिपाठी , मनीषा वाजपेई , रीमा वर्मा , वंदिता सिन्हा , वंदना चुग सभी संकुल शिक्षक सहित अन्य शिक्षा खण्डो से आए सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे ।