प्रतियोगिताओ की विजेता रही मूकबधिर प्रियंका हुई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित

प्रतियोगिताओ की विजेता रही मूकबधिर प्रियंका हुई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित

लखनऊ ( सरोजिनी नगर ) सरोजिनी नगर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरानपुर पिनवट मे राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । विद्यालय के सभी प्रतिभागी छात्र अध्यापक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बबीता ठाकुर द्वारा किया गया । तीन राउंड के क्विज प्रतियोगिता को डॉ संध्या द्विवेदी द्वारा संपन्न कराया गया । कार्यक्रम मे शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी , प्रकाश चंद्र  तिवारी , ए आर पी डॉ संध्या द्विवेदी , उदय प्रताप सिंह व निर्णायक मंडल मे सुमन दुबे , पूर्णिमा अग्रवाल व मीना सिंह के द्वारा बच्चो का चयन किया गया । इसके उपरांत चयनित बच्चो को पुरस्कृत किया गया व प्रतिभागी छात्रो को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापिका मीना सिंह , संकुल शिक्षक पूजा सक्सेना का विशेष योगदान रहा । संकुल शिक्षक डॉक्टर वंदिता सिन्हा द्वारा सभी अतिथियो को पुष्प भेंट किया गया । कार्यक्रम मे मनोज कुमार , कमलेश सिंह , पूनम यादव , कंचन गुप्ता , अनूप वर्मा , अनुराधा मिश्रा , नलिनी मिश्रा , अंजलि , कमलेश सिंह , सुनीता सिंह इत्यादि शिक्षको द्वारा बच्चो के साथ प्रतिभाग किया । विभिन्न न्याय पंचायतो के कुल 20 बच्चो ने प्रतिभाग किया , जिसमे आगे की प्रतियोगिता के लिए 10 बच्चो का चयन किया गया । इस अवसर पर पूर्व के खेलकूद प्रतियोगिता की लगभग छै बार विजेता रही मूकबधिर छात्रा प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । तदुपरांत विज्ञान मे बच्चो की रुचि लगातार बढ़ाई जा सके इस हेतु डॉ संध्या द्विवेदी द्वारा समय - समय पर पंचायत स्तर पर क्विज प्रतियोगिता कराये जाने का आश्वासन दिया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !