नववर्ष सुख शान्ति और समृद्धि लाये - सुरेश कुमार सरोज

नववर्ष सुख शान्ति और समृद्धि लाये - सुरेश कुमार सरोज

सन्त कबीर नगर - मंगल कामना के साथ जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को नववर्ष की हार्दिक शुभकामना दिया । उन्होने देश दुनिया को भी शुभकामना दिया , उन्होने कहा कि नववर्ष सुख शान्ति और समृद्धि लाये , ईश्वर सबके ऊपर कृपा दृष्टि बनाये । लोगो मे प्रेम बंधुत्व एवं भाईचारा बने लोग मिलजुल कर जीवन के पथ पर आगे बढ़े लोग विकास की ऊचाईयो को छुये । सबके लिए मंगल कामना करे , किसी से न कोई राग रहे न द्वेष रहे । किसी भी भांति के वैश्विक महामारी से देश दुनिया मुक्त रहे लोग स्वस्थ जीवन , सुखमय जीवन का लाभ उठाये । नववर्ष प्रकृति के लिए मंगलकारी सिद्ध हो , रंग - बिरंगी रचनाये मनोहर छटा बिखेरे । तीनो ऋतुये गर्मी , वर्षा , जाड़ा अपनी महत्ता मे रहे , समयानुसार आये और सबके लिए लाभप्रद सिद्ध हो ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन