डी पी आर ओ ने किया पंचायत भवन कार्यालय का निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश

डी पी आर ओ ने किया पंचायत भवन कार्यालय का निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेक्रेटरी उपस्थित रहे - राजेन्द्र प्रसाद

सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) - विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत सेमरियावा एवं ग्राम पंचायत दुधारा के इंटरनेट सुविधा से व्यवस्थित हुए पंचायत भवन का जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा निरीक्षण किया गया । कार्यालय संचालन के लिए उपलब्ध कराये गये डेस्कटॉप कंप्यूटर , यू0 पी0 एस , मल्टीपर्पस प्रिंटर एवं वेबकैम , कुर्सी , टेबल , आलमारी , सोलर पैनल , बैटरी ( डबल बैटरी ) एवं इन्वर्टर , दरी , सी.सी टी वी कैमरा एवं सहवर्ती उपकण आदि समस्त कार्यालयी सामानो को देखा गया , तथा सेक्रेटरी को निर्देशित किया गया । पंचायत भवन कार्यालय का नियमित संचालन का ख्याल रखा जाय तथा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालय पर उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत ) मैनुद्दीन सिद्दीकी , ग्राम प्रधान अबरार अहमद आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !