सरकार बनी तो 9 लाख दूंगा नौकरी = अखिलेश यादव
सरकार बनी तो 9 लाख दूंगा नौकरी = अखिलेश यादव
सदर विधायक की कताई मील शुगर मील बस डिपो व कांटे ब्लाक बनाने की बनी बात
सन्त कबीर नगर = इंडस्ट्रियल एरिया मे आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो 9 लाख नौकरी देने का काम करूंगा । शिक्षामित्रो को समायोजित करने का काम करूंगा , सेना भर्ती से लेकर पुलिस भर्ती करूंगा । वर्षो से बंद पड़ी कताई मील को चालू कर बेरोजगार हुए लाखो बुनकरो को रोजगार देने का काम करूंगा , कांटे को विकास खंड बनाते हुए बस डिपो बनवाकर यातायात की उत्तम व्यवस्था दूंगा । वही बीजेपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पांच चरण का चुनाव देखकर बाबा जी का होश उड़ गया है । क्यो कि पांचो चरण के चुनाव समाजवादी पार्टी का सरकार बना चुकी है । भाईयो और बहनो ! छठवा व सातवे चरण का चुनाव बोनस है । भाईयो बहनो और मित्रो ! अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो मां बहनो को प्रति माह 1500 सौ रुपए का पेंशन , किसान भाइयो को , 2 बोरा यूरिया 1 बोरा डाई एवं 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का काम करूंगा । हर महीने मुफ्त राशन के साथ एक किलो घी एक किलो चीनी भी देने का काम करूंगा । दो पहिया वाहन चालको को प्रति माह एक लीटर पेट्रोल मुफ्त देने का करूंगा । आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे सुबोध चन्द यादव को वोट करने से मना करते हुए कहा कि कही बात बिगड़ न जाय । अभी मैंने पता किया है 11 लाख पद खाली है सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग मे पद खाली है लेकिन इसे भरने का काम नही किया गया । अगर समाजवादी सरकार बनी तो शिक्षक के पद पर नौजवानो को भर्ती कर खाली पद को भरने काम किया जायेगा । बीएड टैग वालो को समायोजित करने का काम किया जायेगा , शिक्षामित्रो को सम्मान और नौकरी देने का काम किया जायेगा । इससे पूर्व विधानसभा मेहदावल प्रत्याशी जयचन्द पाण्डेय अपने जन संबोधन मे कहा कि अगर आप लोगो का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा , बाढ़ राहत कार्य , मिनी मेडिकल कालेज व बखिरा झील क्षेत्र स्थित बोधरा ताल को पर्यटन स्थल बनवाने का काम करूंगा । पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव जी ने प्रधानमंत्री , गृहमंत्री से लेकर कइयो प्रदेश के मुख्यमंत्रियो की नीद हराम कर दिया है । इसी क्रम मे अखिलेश चौधरी आदि ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियो के पक्ष मे होने वाले 3 मार्च के वोटिंग मे मतदान करने का अपील किया । कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने किया ।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर , विधानसभा मेहदावल प्रत्याशी जयचन्द पाण्डेय , खलीलाबाद दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे , धनघटा गठबंधन प्रत्याशी अलगू चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव , के डी यादव , पूर्व विधायक अब्दुल कलाम , जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया , नित्यानंद यादव , लॉरिक यादव , गुंजन यादव , विधानसभा चुनाव प्रभारी रमेश चंद यादव सहित दर्जनो गणमान्य मंचासिन रहे ।