अखिलेश यादव को सता गया झाड़ू का डर !

अखिलेश यादव को सता गया झाड़ू का डर ! 


कही काम न बिगाड़ दे झाड़ू  = अखिलेश यादव


सन्त कबीर नगर = भारी मतो से जीत एवं पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील मे पूर्व सी एम अखिलेश यादव को झाड़ू का डर सता गया । इंडस्ट्रियल एरिया मे आयोजित चुनावी कार्यक्रम के जन संबोधन मे कहा कि कही झाड़ू काम न बिगाड़ दे इससे बचे और साइकिल का बटन दबाये । इससे पूर्व बीजेपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार दिसंबर माह तक के बजाय अब मार्च महीने तक मुफ्त राशन देगी । क्या उसके बाद जरूरत नही है हमारी सरकार बनी तो पांच वर्ष तक मुफ्त राशन देने का काम किया जायेगा । जिसमे एक किलो घी भी होगा एक किलो सरसो का तेल भी होगा एक किलो दूध का पाउडर भी होगा मीठा खाये बहुत दिन हो गया इसलिए एक किलो चीनी भी दिया जायेगा । प्रदेश मे 11 लाख नौकरी का पद खाली है जिसमे सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग मे पद खाली है उसे भरने का काम किया जायेगा । टी ई टी , बी एड नौजवानो सहित शिक्षामित्रो का समायोजन किया जायेगा । योगी सरकार मे फौज मे कोई भर्ती नही निकाली गई समाजवादी सरकार बनी तो सेना भर्ती के साथ पुलिस भर्ती का काम किया जायेगा । जो लोग समाजवादी पार्टी को परिवारवाद की पार्टी कहते है वे लोग यह भी देख ले कि परिवारवाद पार्टी मे पाण्डेय , चतुर्वेदी बगैरह भी है । इस दौरान पूर्व सीएम भूल चूक की माफी भी मांगी । कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने किया ।
इस अवसर पर जनपद के तीनो विधानसभा " धनघटा , खलीलाबाद , मेहदावल " के प्रत्याशी दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे , जय चन्द पाण्डेय , अलगू चौहान , पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी , गुंजन यादव , अंकिता बाबी , संतोष यादव , राम नारायण यादव , रमेश चन्द यादव , पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद , राम दरश यादव , दशरथ चौहान , जावेद खान , राजमन यादव , नित्यानंद यादव , प्रदीप सिसोदिया , पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर , अखिलेश चौधरी , के डी यादव , पूर्व विधायक अब्दुल कलाम , जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव , लोरिक यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !