शुगर मील के सवाल पर चलते बने उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा
शुगर मील के सवाल पर चलते बने उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) केन्द्र मे सत्तासीन होते हुए सबका साथ सबका विकास के नीति पर काम करने वाली पांच साल के पूर्ण बहुमत वाली योगी सरकार मे भी जनपद मुख्यालय मे बस डिपो बन नही सका । यही नही भाजपा से सपा मे शामिल हुए सदर विधायक की माने तो बन्द पड़े शुगर मील को लेकर पचासनो बार लगाई गई नही सुनी गई ।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के पक्ष मे प्रचार करने आये स्थानीय कृष्णा पैलेस मे आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन / सभा समारोह मे कार्यकर्ताओ को प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करवाने के लिए मूल मंत्र का पाठ पढ़ाये । पूजा के बाद दी जाने वाली दक्षिणा देने वाली आध्यात्मिक नियमावली का उदाहरण देते हुए 3 मार्च को होने वाले मतदान मे हर बूथ से जीत स्वरूप दक्षिणा मांगा गया । दौरान जनपद मे हुए विकास कार्यों की जहां उपलब्धियां गिनाई गईं । वही विपक्ष पार्टियो के कार्य शैलियो एवं उनकी नीतियो पर जमकर प्रहार किया गया । सपा बसपा कांग्रेस आदि पार्टियां एक ही थैली के चट्टे बट्टे है , भाजपा से निकल सपा मे शामिल हुए सदर विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी परफारमेंस देखती है सदर विधायक के पास परफारमेंस नही था , इसीलिए उन्हे टिकट मिलने वाला नही था ।